लेनोवो का 'सबसे पतला' 'टू-इन-वन' योगा बुक भारत में लॉन्च, कीमत 49,990 रुपये

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 13 दिसंबर 2016 15:08 IST
ख़ास बातें
  • भारत में योगा बुक का विंडोज़ वेरिएंट लॉन्च किया गया है
  • योगा बुक को इसी साल अंतर्राष्ट्रीय बाजार में लॉन्च किया गया था
  • लेनोवो ने इसे दुनिया का सबसे पतला लैपटॉप हाइब्रिड करार दिया है
लेनोवो ने मंगलवार को भारत में अपना टू-इन-वन योगा बुक लॉन्च कर दिया। इस लैपटॉप को 49,990 रुपये की कीमत पर आईएफए 2016 इवेंट में लॉन्च किया गया था। कंपनी ने इसके दुनिया का 'सबसे पतला टू-इन-वन' डिवाइस होने का दावा किया था। इस लैपटॉप की सबसे बड़ी ख़ासियत है इसमें दिया गया अनोखा हालो कीबोर्ड और रियल पेन इनपुट। यह हाइब्रिड कार्बन ब्लैक कलर में मिलेगा और एक्सक्लूसिव तौर पर फ्लिपकार्ट पर उपलब्ध होगा। भारत में इसे विंडोज़ वेरिएंट में लॉन्च किया गया है। अभी कंपनी ने इस डिवाइस के एंड्रॉयड वेरिएंट को लॉन्च करने के बारे में कोई जानकारी नहीं मिली है।

लेनोवो का योगा बुक एक हाइब्रिड डिवाइस है और यह हालो कीबोर्ड व रियल-पेन एक्सेसरी के साथ आता है। हालो कीबोर्ड एक
स्पेसिफिकेशन की बात करें तो लेनोवो योगा बुक में 10.1 इंच फुल एचडी (1200x1920 पिक्सल) डिस्प्ले है। इसमें क्वाड-कोर इंटेल एटम एक्स5-ज़ेड8550 प्रोसेसर व 4 जीबी एलपीडीडीआर3 रैम दिया गया है। इस डिवाइस में 64 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज है जिसे 128 जीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए बढ़ाया जा सकता है।

यह डिवाइस सिंगल नैनो सिम सपोर्ट करता है और इसमें डॉल्बी एटमॉस ऑडियो है। लेनोवो के इस डिवाइस में 8 मेगापिक्सल ऑटोफोकस रियर कैमरा व 2 मेगापिक्सल का फिक्स्ड  फोकस कैमरा दिया गया है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें 4जी एलटीई, वाई-फाई 802.11 एसी, ब्लूटूथ 4.0 है। बैटरी 8500 एमएएच की है।
Advertisement

फुल टचस्क्रीनन बैकलिट 'स्लेट जैसा' कीबोर्ड  है जिसमें कोई फिज़िकल बटन नहीं है। यह कीबोर्ड आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस सॉफ्टवेयर के साथ आता है जिससे यूज़र की टाइपिंग व नेविगेशन आदतों का पता चलता है। वहीं रियल-पेन एक्सेसरी से हालो कीबोर्ड पर एक वास्तविक पेन की तरह कुछ भी लिखा जा सकता है। यह हल्का टू-इन-वन लैपटॉप हाइब्रिड है जिसकी मोटी 9.6 मिलीमीटर और वज़न 690 ग्राम है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Motorola Signature 27 होगा 22 सितंबर को पेश, 200MP दो कैमरा के साथ, टीजर जारी
  2. ₹5075 सस्ता मिल रहा 50 हजार एमआरपी वाला लेटेस्ट Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, 7050mAh बैटरी
  3. Honor 700 Pro में मिल सकता है रियर डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल का कैमरा
  4. Royal Enfield की Flying Flea C6 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल को मिला नया व्हाइट कलर
  5. Flipkart Big Billion Days सेल में Samsung Galaxy S25, S25 FE को ₹50,000 से कम में खरीदने का मौका!
  6. Vivo की नया बजट फोन लाने की तैयारी! SIRIM लिस्टिंग में स्पॉट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Ai+ LapTab लॉन्च होगा 10,000mAh बैटरी, 33W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  2. Vivo की नया बजट फोन लाने की तैयारी! SIRIM लिस्टिंग में स्पॉट
  3. ₹349 से शुरू होने वाले ब्लूटूथ स्पीकर, ईयरबड्स U&i ने किए लॉन्च, 50 घंटे तक की बैटरी!
  4. Flipkart Big Billion Days सेल में Samsung Galaxy S25, S25 FE को ₹50,000 से कम में खरीदने का मौका!
  5. Motorola Signature 27 होगा 22 सितंबर को पेश, 200MP दो कैमरा के साथ, टीजर जारी
  6. ₹5075 सस्ता मिल रहा 50 हजार एमआरपी वाला लेटेस्ट Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, 7050mAh बैटरी
  7. मक्का के पास ड्रोन को हवा में कैसे मार गिराया? Saudi Arabia की Air Defence और Drone Detection Technology कैसे करती है काम
  8. Royal Enfield की Flying Flea C6 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल को मिला नया व्हाइट कलर
  9. Honor 700 Pro में मिल सकता है रियर डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल का कैमरा
  10. OnePlus 16 में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.