Lenovo ने लॉन्च किए LOQ Essential लैपटॉप, 60Wh की बैटरी, जानें कैसे हैं फीचर्स

Lenovo ने आज बाजार में अपने नए लैपटॉप Lenovo LOQ Essential 15IPH11 और Lenovo LOQ Essential 15IRH11 को लॉन्च कर दिया है।

Lenovo ने लॉन्च किए LOQ Essential लैपटॉप, 60Wh की बैटरी, जानें कैसे हैं फीचर्स

Photo Credit: Lenovo

Lenovo LOQ Essential 15IPH11 में 15.3 इंच की WUXGA IPS LCD डिस्प्ले है।

ख़ास बातें
  • Lenovo LOQ Essential 15IPH11 में 15.3 इंच की WUXGA IPS LCD डिस्प्ले है।
  • Lenovo LOQ Essential 15IPH11 में 60Wh की बैटरी दी गई है।
  • Lenovo LOQ Essential 15IPH11 विंडोज 11 पर काम करता है।
विज्ञापन

Lenovo ने आज बाजार में अपने नए लैपटॉप Lenovo LOQ Essential 15IPH11 और Lenovo LOQ Essential 15IRH11 को लॉन्च कर दिया है। इन दोनों लैपटॉप में 15.3 इंच की WUXGA IPS LCD डिस्प्ले दी गई है, जिसका 165Hz रिफ्रेश रेट है। ये लैपटॉप विंडोज 11 पर काम करते हैं। इनमें 60Wh की बैटरी दी गई है जो कि 135W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है। यहां हम आपको Lenovo LOQ Essential लैपटॉप के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर कीमत आदि के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।

Lenovo LOQ Essential Laptop Price

Lenovo LOQ Essential 15IPH11 की कीमत USD 1,399 (लगभग ₹1,33,280) और Lenovo LOQ Essential 15IRH11 की कीमत USD 979.99 (लगभग ₹93,365) है। दोनों Lenovo LOQ Essential लैपटॉप बिक्री के लिए अक्टूबर, 2026 में उपलब्ध होने की उम्मीद है। ये दोनों ही लैपटॉप लूना ग्रे और एक्लिप्स ब्लैक में आते हैं।

Lenovo LOQ Essential Laptop Features & Specifications

Lenovo LOQ Essential 15IPH11 में 15.3 इंच की WUXGA IPS LCD डिस्प्ले दी गई है, जिसका 16:10, 165Hz और 100%sRGB, 200 निट्स और 3 एमएस है। वहीं 15IPH11 में Intel Core Ultra X7 358H और Intel Arc B390 GPU ग्राफिक्स दिया गया है। इसमें 16GB LPDDR5x, 9600MT/s है वहीं 1TB M.2 2242 PCle Gen4 स्टोरेज है। जबकि 15IRH11 में Intel Core 7 230H और NVIDIA GeForce RTX 3050 Laptop GPU, 6GB GDDR6,75W ग्राफिक्स दिया गया है। इसमें 32GB DDR5, 5200MT/s है वहीं 1TB M.2 2242 PCle Gen4 SSD स्टोरेज है।


ये लैपटॉप विंडोज 11 पर काम करते हैं। इनमें 60Wh की बैटरी दी गई है जो कि 135W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है। इसमें 5 मेगापिक्सल QHD वेबकैम के साथ IR और ई-शटर दिया गया है। वहीं 15IRH11  में ई-शटर के साथ 720p HD वेबकैम मिलता है। इनमें Nahimic ऑडियो के साथ दो 2W ट्विटर th Nahimic हैं। डाइमेंशन के मामले में इनकी लंबाई 344.9 मिमी,चौड़ाई 254.83 मिमी, मोटाई 20.9-23.25 मिम और वजन 2.1 किलो है। कनेक्टिविटी के लिए वाई-फाई 6 2x2 AX और ब्लूटूथ 5.3 दिया गया है। 15IPH11 में  यूएसबी-ए 3.2 जेन, यूएसबी-सी थंडरबोल्ट 4, यूएसबी-ए 3.2 जेन 2, RJ45, HDMI 2.1, ऑडियो कॉम्बो जैक और डीसी इन दिया गया है। जबकि 15IRH11  में यूएसबी-ए 3.2 जेन, यूएसबी-सी, यूएसबी-ए 3.2 जेन 2, RJ45, HDMI 2.1, ऑडियो कॉम्बो जैक और डीसी इन दिया गया है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon और Flipkart ने बदला नियम: ऑर्डर कैंसल होने पर लगेगा जुर्माना, जानें कितना होगा असर?
  2. Lenovo लाई गेमिंग टैबलेट, 24GB रैम, 165Hz OLED पैनल, जानें कीमत और फीचर्स
  3. Oppo A7 Pro 5G में मिल सकती है 8,000mAh की बैटरी
  4. Lenovo ने लॉन्च किए LOQ Essential लैपटॉप, 60Wh की बैटरी, जानें कैसे हैं फीचर्स
  5. WhatsApp पर अनजान कॉल्स नहीं करेंगी परेशान? Passkeys से अकाउंट होगा सिक्योर, लॉन्च हुए 3 नए फीचर्स
  6. ₹2 हजार में ANC वाले TWS ईयरबड्स! CMF Buds Neo की आज से सेल शुरू, यहां पढ़ें स्पेसिफिकेशन्स
  7. BGMI Redeem Codes: आ गए 50 नए कोड, फ्री मिलेगा प्रीमियम Suave Master Set, खत्म होने से पहले कर लें रिडीम
  8. 25 लाख युवाओं को मिल रहा है फ्री टैबलेट, इस राज्य में शुरू हुई नई स्कीम
  9. तीन बार फोल्ड होने वाला Huawei Mate XT 2 होने जा रहा 7 सितंबर को लॉन्च, मिलेंगे 4 कलर्स!
  10. Realme P4s 5G हुआ 50MP AI कैमरा, 8000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »