Legion R9000P एक गेमिंग लैपटॉप है जिसमें 240Hz का रिफ्रेश रेट दिया गया है।
Photo Credit: PR Newswire
Lenovo Legion R9000P दुनिया का पहला गेमिंग लैपटॉप है जो इंकजेट प्रिंटेड OLED डिस्प्ले के साथ आता है।
Lenovo Legion R9000P को कंपनी ने लेटेस्ट लैपटॉप के रूप में लॉन्च किया है। ब्रांड का दावा है कि यह दुनिया का पहला गेमिंग लैपटॉप है जो इंकजेट प्रिंटेड OLED डिस्प्ले के साथ आता है। इन्हें IJP OLED डिस्प्ले भी कह दिया जाता है। यह डिस्प्ले बनाने की एडवांस्ड तकनीक है जिसमें लिक्विड लाइट एमिटिंग मैटिरियल का स्प्रे ग्लास या प्लास्टिक पर किया जाता है। इसमें माइक्रोस्कोपिक इंकजेट नॉजल इस्तेमाल होता है। इससे महंगे वैक्यूम इवेपोरेशन उपकरण और मेटल मास्क की जरूरत नहीं रहती है जिससे डिवाइस का प्रोडक्शन बहुत फास्ट हो जाता है और लागत कम आती है। Legion R9000P एक गेमिंग लैपटॉप है जिसमें 240Hz का रिफ्रेश रेट दिया गया है। यह 16 इंच स्क्रीन साइज के साथ आता है। आइए जानते हैं इसके बारे में सभी खास बातें।
Lenovo Legion R9000P गेमिंग लैपटॉप की कीमत के बारे में कंपनी ने अभी तक कोई जानकारी नहीं दी है। जल्द ही इसे लेकर ब्रांड की ओर से कोई खुलासा किए जाने की संभावना है।
Lenovo Legion R9000P गेमिंग लैपटॉप 16 इंच के OLED डिस्प्ले के साथ आता है। इसमें 240Hz का रिफ्रेश रेट दिया गया है। कंपनी के अनुसार, यह दुनिया का पहला गेमिंग लैपटॉप है जो इंकजेट प्रिंटेड OLED डिस्प्ले के साथ आता है। इस लैपटॉप में 99% DCI-P3 कलर गेमट कवरेज मिलता है। बेहतरीन इमेज क्वालिटी के लिए इसकी स्क्रीन में Real RGB स्ट्राइप दिया गया है जो साइड-बाय-साइड सबपिक्सल एरेंजमेंट का इस्तेमाल करता है। यह स्टैंडर्ड OLED सबपिक्सल के त्रिकोणीय लेआउट के कारण होने वाले टेक्स्ट के धुंधलेपन, और कलर फ्रिंजिंग को रोकता है। इससे टेक्स्ट ज्यादा साफ और इमेज ज्यादा स्पष्ट दिखाई देती है।
जैसा कि ऊपर बताया गया है, गेमिंग लैपटॉप 99% DCI-P3 कलर गेमट कवरेज करता है। इसी कारण इसमें सभी ब्राइटनेस लेवल पर कलर परफॉर्मेंस एक जैसी मिलती है और स्टेबल रहती है। प्रोफेशनल डिजाइन, ऑडियो-विजुअल मनोरंजन और अन्य कई तरह की जरूरतों को यह बखूबी पूरा करता है। कंपनी ने अभी तक इसके फुल स्पेसिफिकेशंस का खुलासा नहीं किया है। लेकिन जाहिर तौर पर गेमिंग लैपटॉप में IJP OLED डिस्प्ले का आना गेमिंग डिवाइसेज को नये स्तर पर लेकर जाने वाला है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹64,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹37,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999
iPhone में बिना फोटो-वीडियो डिलीट किए, स्टोरेज कैसे करें खाली, जानें
India vs Afghanistan: भारत और अफगानिस्तान के बीच T-20 आज, जानें कब और कहां देखें लाइव प्रसारण
Vivo X500 Pro, Vivo X500 Pro Max में मिलेगा नया MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट