2GB रैम के साथ JioBook गीकबेंच पर लिस्ट, मिल सकते हैं लैपटॉप में तीन अलग वेरिएंट्स...

गीकबेंच पर JioBook लैपटॉप का सिंगल कोर स्कोर 1,178 है, जबकि मल्टी-कोर टेस्ट स्कोर 4,246 है। लिस्टिंग से संकेत मिले हैं कि यह डिवाइस एंड्रॉयड 11 पर काम करेगा। हालांकि, पिछली लीक में कहा गया था कि जियोबुक लैपटॉप एंड्रॉयड के कस्टम JioOS पर काम करेगा।

2GB रैम के साथ JioBook गीकबेंच पर लिस्ट, मिल सकते हैं लैपटॉप में तीन अलग वेरिएंट्स...
ख़ास बातें
  • JioBook तीन वेरिएंट्स में हो सकता है लॉन्च
  • जियोबुक में मिलेंगी कई ऐप्स इंस्टॉल
  • जियोबुक इससे पहले BIS साइट पर हो चुका है लिस्ट
विज्ञापन
MediaTek MT878 प्रोसेसर से लैस JioBook कथित रूप से गीकबेंच साइट पर स्पॉट किया गया है। लिस्टिंग के अनुसार, यह लैपटॉप 2 जीबी रैम और एंड्रॉयड 11 पर काम करेगा। इससे पहले यह लैपटॉप Bureau of Indian Standards (BIS) सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर तीन अलग मॉडल्स के साथ लिस्ट हो चुका है, जहां संकेत मिला था कि यह लैपटॉप अलग-अलग वेरिएंट्स में दस्तक दे सकता है। इससे पहले Reliance Jio के इस लैपटॉप से जुड़े स्पेसिफिकेशन जो लीक हो चुके हैं, उनके मुताबिक यह लैपटॉप क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 665 प्रोसेसर पर काम करेगा, जिसके साथ स्नैपड्रैगन X12 4G मॉडम पेयर किया जाएगा।

MySmartPrice द्वारा स्पॉट की गई लिस्टिंग के अनुसार, JioBook गीकबेंच साइट पर मॉडल नंबर NB1112MM के साथ लिस्ट हुआ है। लैपटॉप को लेकर कहा जा रहा है कि यह MediaTek MT8788 प्रोसेसर से लैस होगा, जिसके साथ 2 जीबी रैम मिलेगी। गीकबेंच पर लैपटॉप का सिंगल कोर स्कोर 1,178 है, जबकि मल्टी-कोर टेस्ट स्कोर 4,246 है। लिस्टिंग से संकेत मिले हैं कि यह डिवाइस एंड्रॉयड 11 पर काम करेगा। हालांकि, पिछली लीक में कहा गया था कि जियोबुक लैपटॉप एंड्रॉयड के कस्टम JioOS पर काम करेगा।

जियोबुक का मॉडल नंबर NB1112MM उन मॉडल नंबर्स में से एक है, जो कि इससे पहले BIS लिस्टिंग में स्पॉट हुए थे। इनमें मॉडल नंबर NB1118QMW और NB1148QMW भी शामिल है। इससे यह इशारा मिलता है कि रिलायंस जियो इस लैपटॉप को तीन अलग वेरिएंट्स में लॉन्च कर सकता है।
 

JioBook specifications (leaked)

JioBook के स्पेसिफिकेशन की बात करें, तो XDADevelopers ने इससे पहले जानकारी दी कि थी जियो लैपटॉप में एचडी डिस्प्ले (1,366x768 पिक्सल) रिजॉल्यूशन के साथ आएगा और इसमें क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 665 प्रोसेसर मौजूद होगा, जिसके साथ स्नैपड्रैगन एक्स12 4जी मॉडम मिल सकता है। प्रोसेसर को लेकर कहा जा रहा है कि इसके साथ 4 जीबी LPDDR4x रैम और 64 जीबी eMMC स्टोरेज मिल सकती है। कनेक्टिविटी विकल्पों में mini HDMI connector, dual-band Wi-Fi और Bluetooth शामिल हो सकते हैं।

जियोबुक को लेकर कहा जा रहा है कि इसमें Microsoft ऐप्स जैसे Microsoft Teams, Microsoft Edge और OfficeJioStore के साथ JioMeet और JioPages जैसी ऐप्स प्री-इंस्टॉल आएंगी।

 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , JioBook, JioBook Specifications, Reliance Jio
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo का फ्लैगशिप Find X9 ₹5,500 डिस्काउंट पर, केवल यहां मिल रही है ये धांसू डील
  2. 15 अक्टूबर से UPI पर बदल जाएंगे ये नियम, ₹2 हजार से ज्यादा पेमेंट से पहले जानें 7 बातें
  3. गेमिंग मॉनिटर बनाने वाली ViewSonic ने भारत में लॉन्च किए 65-इंच तक के Google TV
  4. ₹51 में अनलिमिटेड 5G, वो भी पूरे महीने! रिचार्ज करने से पहले यहां जान लें पूरा ऑफर
  5. सरकार ने 2,000 रुपये से ज्यादा की UPI ट्रांजैक्शंस पर फीस हटाने से किया 'इनकार'
  6. Honor Magic 9 Pro Max में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 6 चिपसेट, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  7. 200MP कैमरा, 7100mAh बैटरी के साथ Nubia NaviX Ultra लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  8. iQOO Pad Ultra में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  9. UPI Payment Rules: कौन सी ट्रांजैक्शन Free? किस पर लगेगा चार्ज? बिजली, पानी, मोबाइल पेमेंट पर क्या?
  10. Xiaomi 18 Pro सीरीज में मिलेगा सेकेंडरी डिस्प्ले का फीचर 
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »