14 इंच डिस्प्ले और 50Wh बैटरी के साथ Infinix InBook X2 लॉन्च, जानें प्राइस

Infinix InBook X2 की कीमत $399 (लगभग 29,700 रुपये) से शुरू होती है, जिसमें लैपटॉप का Intel Core i3 वेरिएंट मिलता है। इस लैपटॉप में आपको Intel Core i5 विकल्प भी मिलेगा, जिसकी कीमत $549 (लगभग 40,900 रुपये) है।

विज्ञापन
Satvik Khare, अपडेटेड: 18 जनवरी 2022 18:41 IST
ख़ास बातें
  • Infinix InBook X2 विंडो 11 होम पर काम करता है
  • तीन प्रोसेसर के साथ पेश किया गया है लैपटॉप
  • Infinix लैपटॉप की सेल जनवरी 2022 से शुरू होगी
Infinix InBook X2 को गुपचुप तरीके से सोमवार को लॉन्च कर दिया गया है। Infinix का यह नया लैपटॉप 10th Gen Intel Core i7 प्रोसेसर से लैस है, जो कि 16 जीबी रैम से लैस है। इस लैपटॉप में 14 इंच फुल-एचडी आईपीएस डिस्प्ले के साथ 300 निट्स अधिकतम ब्राइटनेस मौजूद है। इनफिनिक्स एक्स2 में 512 जीबी स्टोरेज दी गई है। इसके अलावा, नए इनफिनिक्स लैपटॉप में 50Wh बैटरी मौजूद है, जो कि पूरे दिन तक की यूसेज प्रदान करेगी। इनफिनिक्स इनबुक एक्स1 में स्टीरियो स्पीकर सेटअप के साथ एडवांस DTS sound टेक्नोलॉजी भी दी गई है।
 

Infinix InBook X2 price, availability

Infinix InBook X2 की कीमत $399 (लगभग 29,700 रुपये) से शुरू होती है, जिसमें लैपटॉप का Intel Core i3 वेरिएंट मिलता है। इस लैपटॉप में आपको Intel Core i5 विकल्प भी मिलेगा, जिसकी कीमत $549 (लगभग 40,900 रुपये) है। वहीं, Intel Core i7 की कीमत $649 (लगभग 48,300 रुपये) है। Infinix लैपटॉप की सेल जनवरी 2022 से मिस्र, इंडोनेशिया, थाईलैंड और अन्य देशों में शुरू होगी। कीमत अलग-अलग क्षेत्रों पर निर्भर करेगी। फिलहाल इस लैपटॉप के भारत लॉन्च को लेकर किसी प्रकार की जानकारी नहीं दी गई है।
 

Infinix InBook X2 specifications

Infinix InBook X2 विंडो 11 होम पर काम करता है। इसमें 14 इंच फुल-एचडी (1,920x1,080 पिक्सल) आईपीएस डिस्प्ले दिया गया है, जिसके साथ 300 निट्स अधिकतन ब्राइटनेस और 16:9 आस्पेक्ट रेशियो मौजूद है। इसके अलावा, लैपटॉप में 100 प्रतिशत sRGB कलर गामुट और 178 डिग्री ऑफ व्यूविंग एंगल मिलता है। यह लैपटॉप Core i3-1005G1 processor, Intel Core i5-1035G1 और Intel Core i7-1065G7 प्रोसेसर से लैस है। इसमें  16 जीबी रैम और 512 जीबी M.2 SSD PCIe 3.0 स्टोरेज मौजूद है।

कनेक्टिविटी विकल्प की बात करें, तो इनबुक एक्स2 में डुअल-बैंड Wi-Fi 802.11 ab/b/g/n/ac, ब्लूटूथ वी5.1, दो यूएसबी टाइप-सी पोर्ट, दो यूएसबी 3.0 पोर्ट्स, एक एचडीएमआई 1.4 पोर्ट और एक 3.5mm हेडफोन जैक शामिल हैं। इसमें स्टीरियो स्पीकर एडवांस डीटीएस साउंड टेक्नोलॉजी के साथ मौजूद है। इसमें 50Wh बैटरी दी गई है, जिसको लेकर दावा किया गया है कि यह पूरे दिन तक की यूसेज प्रदान करती है। इस लैपटॉप का डायमेंशन 323.3x211.1x14.8mm और भार 1.24 किलोग्राम है।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले साइज

14.00-inch

डिस्प्ले रेज़ल्यूशन

1,920x1,080 पिक्सल

प्रोसेसर

कोर आई3

रैम

8 जीबी

ओएस

Windows 11

एसएसडी

256GB

वज़न

1.24 किलो
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Motorola की वाइड फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी, 5,000mAh हो सकती है बैटरी
  2. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, यूरोप में हुई लिस्टिंग
  3. iQOO Pad Ultra 165Hz AMOLED डिस्प्ले के साथ हुआ लॉन्च, 9020mAh बैटरी के साथ आया गेमिंग टैबलेट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple के फोल्डेबल स्मार्टफोन की घट सकती है सप्लाई, मैन्युफैक्चरिंग में देरी का असर
  2. Google Fitbit Air: दिल के मरीजों के लिए मददगार, हार्ट रेट ट्रैकिंग करेगा, बैटरी चलेगी 7 दिन तक
  3. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, यूरोप में हुई लिस्टिंग
  4. कल 1 अक्टूबर से बदल रहा LPG सिलेंडर बुकिंग का नियम, नहीं किया e-KYC तो महंगा मिलेगा सिलेंडर
  5. Oppo K14 Plus 5G vs Vivo T5x 5G vs OnePlus Nord CE6 Lite: खरीदने से पहले जानें किसके फीचर्स बेस्ट?
  6. Amazon-Flipkart Sale में Primebook लैपटॉप पर जबरदस्त डील्स, कीमत ₹23,990 से शुरू
  7. Apple Pay की भारत में एंट्री, क्रेडिट कार्ड रखने का झंझट खत्म, सीधा iPhone और स्मार्टवॉच से होगी पेमेंट
  8. Social Media Ban: बच्चों के सोशल मीडिया यूज पर लगेगा बैन? सुप्रीम कोर्ट के सवाल के बाद सरकार का बड़ा कदम
  9. iQOO Pad Ultra 165Hz AMOLED डिस्प्ले के साथ हुआ लॉन्च, 9020mAh बैटरी के साथ आया गेमिंग टैबलेट
  10. मात्र ₹500 में आने वाले 10 TWS ईयरफोन, 50 घंटे तक चलेगी बैटरी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.