iBall ने लॉन्च किया 21,999 रुपये का विंडोज 10 लैपटॉप

घरेलू टेक्नोलॉजी कंपनी आईबॉल ने भारत में अपना नया लैपटॉप लॉन्च किया है। iBall CompBook Premio v2.0 की कीमत 21,999 रुपये है और इसे देशभर के रिटेल आउट में उपलब्ध करा दिया गया है।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 6 फरवरी 2018 12:54 IST
ख़ास बातें
  • इस लैपटॉप में 14 इंच का एचडी (1366x768 पिक्सल) रिज़ॉल्यूशन डिस्प्ले है
  • लैपटॉप में 4 जीबी डीडीआर3 रैम है और इनबिल्ट स्टोरेज 32 जीबी है
  • लेटेस्ट आईबॉल लैपटॉप में विंडोज 10 होम मौज़ूद है
घरेलू टेक्नोलॉजी कंपनी आईबॉल ने भारत में अपना नया लैपटॉप लॉन्च किया है। iBall CompBook Premio v2.0 की कीमत 21,999 रुपये है और इसे देशभर के रिटेल आउट में उपलब्ध करा दिया गया है। गौर करने वाली बात है कि कंपनी ने हाल ही में अपने CompBook Exemplaire+, iBall CompBook Aer3 और  iBall Slide PenBook विंडोज 10 टू-इन-वन डिवाइस से पर्दा उठाया था।

आईबॉल कॉम्पबुक प्रीमियो वी2.0 लैपटॉप में 14 इंच का एचडी (1366x768 पिक्सल) रिज़ॉल्यूशन डिस्प्ले है। इसमें टचपैड दिया गया है जो मल्टी-टच फंक्शनालिटी के साथ आता है। लैपटॉप में इंटल अपोलो लेक ए4200 पेंटियंम क्वाड कोर प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है। प्रोसेसर की सर्वाधिक क्लॉक स्पीड 2.5 गीगाहर्ट्ज़ है। CompBook Premio वी2.0 में 38 वॉट हावर लीथियम-पॉलीमर बैटरी है।
Advertisement

लैपटॉप में 4 जीबी डीडीआर3 रैम है और इनबिल्ट स्टोरेज 32 जीबी है। 128 जीबी तक माइक्रोएसडी कार्ड के लिए सपोर्ट मौज़ूद है। यूज़र लैपटॉप खरीदते वक्त ही ज़्यादा स्टोरेज वाला विकल्प चुन सकते हैं। लेटेस्ट आईबॉल लैपटॉप में विंडोज 10 होम मौज़ूद है। आप अतिरिक्त 3,000 रुपये खर्च कर विंडोज 10 प्रो भी चुन सकते हैं।

आईबॉल कॉम्पुक प्रीमियो वी2.0 के कनेक्टिविटी फीचर में डुअल-बैंड वाई-फाई, ब्लूटूथ 4.0, मिनी एचडीएमआई वी1.4ए और यूएसबी 3.0 पोर्ट शामिल हैं। लैपटॉप में 0.3 मेगापिक्सल का कैमरा भी है। लैपटॉप गन मस्टर्ड मेटालिक रंग में आता है। लैपटॉप का डाइमेंशन 33.4x22.2x2.4 सेंटीमीटर है और वज़न 1.30 किलोग्राम है। बता दें कि प्राइमो वी2.0 एक साल की वारंटी के साथ आता है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , iBall, iBall laptop, Laptops

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Tata Play Smart ऐप लॉन्च: आपके टीवी पर बिना केबल/DTH के चलेंगे 500 से ज्यादा लाइव चैनल
  2. घर पर 150 इंच साइज में सिनेमा! XGIMI का 4K 120Hz प्रोजेक्टर लॉन्च, Dolby Vision और गेमिंग के लिए VRR भी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
  2. OnePlus Ace 7 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, Google Play पर हुई लिस्टिंग
  3. अंजान नंबर से आने वाली कॉल्स में नजर आएगा KYC रजिस्टर्ड नाम, 1 नंबर से लागू होगा नियम
  4. Apple की iPhone 18 की मैन्युफैक्चरिंग शुरू करने की तैयारी, जोरदार डिमांड का अनुमान
  5. Oppo F35 5G खरीदने से पहले जानें Redmi Note 17 Pro 5G और OnePlus Nord CE 6 से कितना है बेहतर?
  6. Tecno Spark 50S 5G कल होगा भारत में लॉन्च, दो कलर के मिलेंगे ऑप्शन
  7. JUST CORSECA JC STUDIOX, STUDIOX PRO स्मार्ट प्रोजेक्टर लॉन्च, 4K के साथ 130 इंच तक स्क्रीन साइज , जानें सबकुछ
  8. REDMAGIC 12 Pro+ लॉन्च: 50MP कैमरा, 8400mAh बैटरी, जानें और क्या है खास
  9. iQOO Pad Pro 8.8 जल्द होगा लॉन्च, 9,020mAh बैटरी
  10. Jantar Mantar Protest Game: दिल्ली के धरने पर बना गेम, बैरिकेडिंग तोड़ने से लेकर पुलिस बनकर लठ चलाने का मौका
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.