iBall ने लॉन्च किया 13,999 रुपये वाला विंडोज 10 लैपटॉप

iBall CompBook Premio v2.0 को फरवरी में पेश करने के बाद घरेलू टेक कंपनी आईबॉल ने भारत में मेरिट जी9 कॉम्पबुक को लॉन्च किया है।

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 8 मई 2018 16:36 IST
ख़ास बातें
  • iBall ने जानकारी दी है कि मेरिट जी9 कॉम्पबुक का वज़न 1.1 किलोग्राम है
  • iBall CompBook Merit G9 मार्केट में 13,999 रुपये में उपलब्ध
  • कॉम्पबुक मेरिट जी9 में 2.4 गीगाहर्ट्ज़ इंटल सेलेरॉन एन335 प्रोसेसर है

iBall का सस्ता लैपटॉप: iBall CompBook Merit G9

iBall CompBook Premio v2.0 को फरवरी में पेश करने के बाद घरेलू टेक कंपनी आईबॉल ने भारत में मेरिट जी9 कॉम्पबुक को लॉन्च किया है। इस लैपटॉप में इंटल सेलेरॉन एन3350 प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है और यह विंडोज 10 पर चलता है। इसके बारे में 6 घंटे की बैटरी लाइफ देने का दावा है। iBall CompBook Merit G9 लैपटॉप कंपनी के प्रीमियो वी2.0 से सस्ता है और यह मार्केट में 13,999 रुपये में उपलब्ध है।

iBall ने जानकारी दी है कि मेरिट जी9 कॉम्पबुक का वज़न 1.1 किलोग्राम है और इसे कोबाल्ट ब्लू रंग में उपलब्ध कराया गया है। यह लैपटॉप विंडोज 10 पर चलता है और इसमें 11.6 इंच का एचडी (1366x768 पिक्सल) डिस्प्ले है। यह टचपैड और मल्टी-टच फंक्शनालिटी के साथ आता है। जैसा कि हमने पहले बताया, आईबॉल कॉम्पबुक मेरिट जी9 में 2.4 गीगाहर्ट्ज़ इंटल सेलेरॉन एन335 प्रोसेसर है। इसके साथ 2 जीबी डीडीआर3 रैम दिए गए हैं। लैपटॉप की इनबिल्ट स्टोरेज 32 जीबी है और ज़रूरत पड़ने पर 128 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल करना संभव है। इसके अलावा ज़्यादा स्टोरेज के लिए 1 टीबी तक के एक्सटर्नल एचडीडी/एसएसडी के लिए सपोर्ट मौज़ूद है।

iBall CompBook Merit G9 में 0.3 मेगापिक्सल का वेब कैमरा, डुअल स्पीकर्स और 3.5 एमएम ऑडियो जैक दिए गए हैं। इसमें 5000 एमएएच की लिथियम पॉलीमर बैटरी है। इसके बारे में कंपनी का 6 घंटे तक चलने का दावा है। इसके अलावा लैपटॉप 7 घंटे तक वीडियो प्लेबैक (ऑफलाइन) और 20 घंटे तक का ऑडियो प्लेबैक (ऑफलाइन) टाइम देगा। कनेक्टिविटी फीचर में ब्लूटूथ 4.0, इंटल डुअल बैंड वायरलेस-एसी 3165, एचडीएमआई ver.1.4a पोर्ट, यूएसबी 2.0 और यूएसबी 3.0 पोर्ट शामिल हैं। लैपटॉप का डाइमेंशन 30x20.3x2.5 सेंटीमीटर है। मेरिट जी9 का वज़न 1.1 किलोग्राम है।

कंपनी के सीईओ और डायरेक्टर संदीप परशुरामपुरिया ने कहा, "iBallCompBook Merit G9 आसानी से फिट होने वाला प्रोडक्ट है। यह लोगों की हर दिन की ज़रूरतों को पूरा करेगा। इस ऑल-इन-वन लैपटॉप में प्रीमियम लुक और फंक्शन को बैलेंस करने की कोशिश की गई है।"
Advertisement

याद रहे कि आईबॉल कॉम्पबुक प्रीमियो वी2.0 को इस साल की शुरुआत में 21,999 रुपये में लॉन्च किया गया था। यह लैपटॉप अपोलो लेकर एन4200 पेंटियम क्वाड-कोर प्रोसेसर और 4 जीबी रैम के साथ आता है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  2. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  3. Honor का सस्ता टैबलेट Honor Pad X7b लॉन्च, 8,000mAh बैटरी, Snapdragon चिप
  4. Samsung का नया AC लॉन्च, कीमत Kia Seltos से भी ज्यादा, जानें आखिर क्या है खास
  5. Vivo X Fold 6 कल होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh हो सकती है बैटरी!
  6. iPhone 17, 16, 15 पर बंपर डील, Amazon-Flipkart सेल में खूब मिलेंगे सस्ते
  7. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Vivo के इन 5 स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  8. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  9. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Realme के 7 स्मार्टफोन्स पर बड़ी डील्स, कीमत ₹16,499 से शुरू
#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung का नया AC लॉन्च, कीमत Kia Seltos से भी ज्यादा, जानें आखिर क्या है खास
  2. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  3. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  4. Meta Ray-Ban से फिल्माए जा रहे थे महिलाओं के वीडियो! कंपनी ने लगाई सेल पर रोक
  5. Vivo X Fold 6 कल होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh हो सकती है बैटरी!
  6. iPhone 17, 16, 15 पर बंपर डील, Amazon-Flipkart सेल में खूब मिलेंगे सस्ते
  7. कैमरे वाला चश्मा आधे से भी कम दाम में! ₹14 हजार सस्ता मिल रहा Ray-Ban Meta Glasses, यहां मिलेगी डील
  8. Temple को लेकर दीपिंदर गोयल ने दिए जबाव, कैसे पहना जाएगा और कैसे काम करेगा, जानें सबकुछ
  9. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  10. Oppo F35 5G लॉन्च: 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.