iBall ने लॉन्च किया 16,499 रुपये का लैपटॉप, जानें इसकी खासियतें

विंडोज 10 पर आधारित आईबॉल कॉम्पबुक एग्जेंप्लेयर प्लस में 14 इंच का (1366x768 रिजॉल्यूशन वाला) एचडी डिस्प्ले दिया गया है। यह नोटबुक क्वॉड-कोर प्रोसेसर पर काम करता है और इसकी सर्वाधिक क्लॉक स्पीड 1.92 गीगाहर्ट्ज़ है। साथ ही 4 जीबी का डीडीआर3 रैम 32 जीबी के ऑनबोर्ड स्टोरेज के साथ आएगा, जिसे आप माइक्रो एसडी कार्ड से 128 जीबी तक बढ़ा सकते हैं।

iBall ने लॉन्च किया 16,499 रुपये का लैपटॉप, जानें इसकी खासियतें
ख़ास बातें
  • लॉन्च हुआ iBall CompBook Exemplaire+
  • 4 जीबी का डीडीआर3 रैम और 32 जीबी का है ऑनबोर्ड स्टोरेज
  • 10000 एमएएच की बैटरी से 19 दिन तक स्टैंडबाई मोड पर चल सकता है
विज्ञापन
स्मार्टफोन और टैबलेट बनाने के लिए मशहूर भारतीय कंपनी iBall ने सोमवार को कम्प्यूटर बाजार में अपने कदम बढ़ाते हुए iBall CompBook Exemplaire+ नोटबुक लॉन्च किया। लैपटॉप की बढ़ती मांग को देखते हुए कंपनी ने इसकी कीमत 16,499 रुपये रखी है। एग्ज़ेमप्लियर प्लस की बिक्री पर कंपनी ने सिर्फ इतना कहा है कि इस नोटबुक की बिक्री ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के जरिए होगी, बिक्री कब से शुरू होगी, इस पर अभी कोई आधिकारिक जानकारी नहीं मिली है। नीले रंग के विकल्प के साथ आ रहे इस स्लिम डिजाइन नोटबुक में मेटल सर्फेस दिया गया है। साल 2016 में आईबॉल ने बाजार में घूमने वाले टचस्क्रीन पैनल के साथ iBall CompBook Aer3 और iBall Slide PenBook Windows 10 2-in-1 लॉन्च किए थे।

विंडोज 10 पर आधारित आईबॉल कॉम्पबुक एग्ज़ेमप्लियर प्लस में 14 इंच का (1366x768 रिजॉल्यूशन वाला) एचडी डिस्प्ले दिया गया है। यह नोटबुक क्वॉड-कोर प्रोसेसर पर काम करता है और इसकी सर्वाधिक क्लॉक स्पीड 1.92 गीगाहर्ट्ज़ है। इसमें 4 जीबी का डीडीआर3 रैम और 32 जीबी का ऑनबोर्ड स्टोरेज दिया गया है। इसे आप माइक्रो एसडी कार्ड से 128 जीबी तक बढ़ा सकते हैं।

इसके अलावा इसमें 1 टीबी स्टोरेज के लिए अलग से एचडीडी स्लॉट दिया गया है। इस नोटबुक में एक टचपैड भी दिया गया है, जो टच फंक्शन और जूम इन/आउट करते वक्त आपके जेस्चर को सपोर्ट करेगा। डेडिकेटिड फंक्शन और नेविगेशन बटन के साथ-साथ इसके कीबोर्ड के बटन उभरे हुए और एक-दूसरे से अलग हैं। पावर की बात करें तो इस नोटबुक में 10000 एमएएच की बैटरी दी गई है, जिसके नॉन स्टॉप 8.5 घंटे चलने का दावा किया गया है। साथ ही दावा किया गया है कि एक बार फुल चार्ज होने के बाद लैपटॉप 19 दिन स्टैंडबाई मोड पर रह सकता है और आप इसके साथ 37 घंटे संगीत का आनंद ले सकते हैं।

इसके अलावा नोटबुक में आपको वायरलेस कनेक्टिविटी (वाई-फाई और ब्लूटूथ के साथ), मिनी-एचडीएमआई, हेडफोन और माइक्रोफोन के लिए दो जैक और यूएसबी सपोर्ट जैसे विकल्प दिए गए हैं। कंपनी ने इसमें डुअल स्पीकर दिए हैं, जो स्टीरियोफोनिक साउंड क्वॉलिट देते हैं। आईबॉल का कहना है कि कॉम्पबुक एक्जेंप्लेयर प्लस एक नियमित नोटबुक यूजर की जरूरतों को पूरा करता है। इस नोटबुक का मुकाबला बाजार में मौजूद शुरुआती कीमत वाले Acer, Asus और HP के नोटबुक से होगा।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. 17 साल के लड़के ने सुलझाई ऐसी पहेली... पढ़ते-पढ़ते कमा लिए ₹2.39 करोड़
  2. Realme स्मार्टफोन हुए महंगे, जानें किस मॉडल की कितनी बढ़ी कीमत
  3. लैपटॉप पर तुरंत ऑफ कर दें स्क्रीन शेयरिंग ऑप्शन, हैकर्स को खुले हाथ न्यौता दे रहा है ये फीचर!
  4. Pova 8 Pro 5G Launch: 50MP कैमरा, 6500mAh बैटरी के साथ जानें कितनी है कीमत?
  5. 13MP कैमरा, 10100mAh बैटरी के साथ Honor Pad 20 Pro Paperlike Edition पेश, जानें सबकुछ
  6. Google Pixel 11 Pro vs Xiaomi 17 Ultra vs Oppo Find X9 Pro: कौन सा फ्लैगशिप है बेहतर?
  7. ज्यादा मोबाइल देखने से बढ़ रही माइग्रेन की समस्या
  8. ₹2,624 सस्ती कीमत में मिल रहा Nothing का 50MP कैमरा वाला स्मार्टफोन
  9. Boltt Ace 5G, Evo 4G में मिलेगी 6,000mAh की बैटरी, जल्द होगा लॉन्च
  10. Redmi Note 17 सीरीज जल्द होगी इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, नया मॉडल होगा शामिल
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »