HP Chromebook x360 लॉन्च हुआ भारत में, जानें कीमत

HP Chromebook x360 खरीदने वाले ग्राहकों को 999 रुपये वाले जियोफाई डिवाइस के साथ हर दिन इस्तेमाल के लिए 2 जीबी 4जी डेटा एक साल के लिए मुफ्त मिलेगा।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 9 अगस्त 2019 16:03 IST
ख़ास बातें
  • क्रोमबुक एक्स360 के चार मोड हैं
  • Intel Core i3-8130U प्रोसेसर है HP Chromebook x360 में
  • लैपटॉप 64 जीबी एसएसडी स्टोरेज, 8 जीबी तक रैम के साथ आता है
एचपी ब्रांड ने शुक्रवार को भारत में नया क्रोमबुक मॉडल पेश किया। नए क्रोमबुक मॉडल की कीमत 44,990 रुपये से शुरू होती है। इसे HP Chromebook x360 के नाम से जाना जाएगा। क्रोम ओएस पर चलने वाले इस लैपटॉप में गूगल प्ले स्टोर के ज़रिए एंड्रॉयड ऐप के लिए सपोर्ट होगा। यह लैपटॉप देशभर के 28 शहरों में एचपी वर्ल्ड स्टोर्स के अलावा अमेज़न और फ्लिपकार्ट पर उपलब्ध होगा। कंपनी अपने इस प्रोडक्ट के साथ एक साल के लिए गूगल वन क्लाउड सर्विस मुफ्त दे रही है। खरीदारों को 100 जीबी गूगल ड्राइव स्टोरेज और अनलिमिटेड गूगल फोटो स्टोरेज मिलेगा।

HP Chromebook x360 खरीदने वाले ग्राहकों को 999 रुपये वाले जियोफाई डिवाइस के साथ हर दिन इस्तेमाल के लिए 2 जीबी 4जी डेटा एक साल के लिए मुफ्त मिलेगा। इसके साथ जियो के एंड्रॉयड ऐप्स का प्रीमियम सब्सक्रिप्शन भी मिलेगा। यह लैपटॉप सेरामिक व्हाइट और क्लाउड ब्लू रंग में उपलब्ध है।
Advertisement

क्रोमबुक एक्स360 के चार मोड हैं- लैपटॉप, टैबलेट, स्टैंड और टेंट। इसमें 8वें जेनरेशन वाले Intel Core i3-8130U प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है। इसमें 14 इंच का फुलएचडी (1920x1080 पिक्सल) मल्टी-टच आईपीएस डिस्प्ले है। यहां माइक्रो-एज 7.5 मिलीमीटर अल्ट्रा-थिन बेज़ल होगा।

इसमें वेबकैम के लिए एचडी ट्रू विज़नएचडी कैमरा है। कनेक्टिविटी फीचर में वाई-फाई 802.11एसी, ब्लूटूथ 4.2, दो यूएसबी टाइप 3.2 टाइप सी पोर्ट शामिल हैं। लैपटॉप 64 जीबी एसएसडी स्टोरेज, 8 जीबी तक रैम और 3 सेल 60 वॉट हावर्स बैटरी के साथ आता है। इसमें फुल-साइज़ बैकलिट कीबोर्ड भी है और वज़न 1.68 किलोग्राम है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor 600 Elite 5G लॉन्च हुआ 8GB रैम, 108MP कैमरा, 8100mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  2. Vivo Y600K Turbo जल्द हो सकता है लॉन्च, Google Play Console पर लिस्टिंग
  3. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs Pova 8 Pro 5G vs Vivo V70 FE: 50 हजार में कौन सा रहेगा बेहतर?
  4. Ai+ Nova Tab के जल्द लॉन्च की तैयारी, 11.97 इंच टचस्क्रीन
  5. OnePlus Ace 7 सीरीज में लार्ज कूलिंग फैन के साथ मिल सकता है नया थर्मल मैनेजमेंट सिस्टम
  6. Harry Potter के दीवानों के लिए लॉन्च हुआ Realme 16 Pro स्पेशल एडिशन, साथ मिलेगा Hogwarts वाला गिफ्ट बॉक्स
  7. Flipkart Big Billion Days Sale से पहले iPhone 17 सस्ते में, अर्ली बर्ड डील्स से ऐड करने की सुविधा
  8. Jio दे रही Free Amazon Prime Lite सब्सक्रिप्शन, 1 साल तक इन यूजर्स को मिलेंगे कमाल के बेनिफिट्स, जानें डिटेल
  9. Samsung Galaxy S26 FE की सेल शुरू, 7 हजार डिस्काउंट के साथ खरीदें
  10. ₹10 हजार से सस्ता मिल रहा खूबसूरत Vivo 5G फोन! 50MP DSLR जैसा कैमरा, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo Y600K Turbo जल्द हो सकता है लॉन्च, Google Play Console पर लिस्टिंग
  2. Ai+ Nova Tab के जल्द लॉन्च की तैयारी, 11.97 इंच टचस्क्रीन
  3. Bose ने ओपन ईयर ईयरबड्स किए लॉन्च, 30 फीट दूर से भी रहेंगे कनेक्ट, बैटरी चलेगी 9 घटे तक
  4. Samsung Galaxy S26 FE की सेल शुरू, 7 हजार डिस्काउंट के साथ खरीदें
  5. OnePlus Ace 7 सीरीज में लार्ज कूलिंग फैन के साथ मिल सकता है नया थर्मल मैनेजमेंट सिस्टम
  6. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs Pova 8 Pro 5G vs Vivo V70 FE: 50 हजार में कौन सा रहेगा बेहतर?
  7. GST कट के बाद बढ़ गई Dishwasher की सेल, सस्ती हुईं बर्तन धोने वाली मशीनें; 49% बढ़ी बिक्री
  8. iPhone 18 Pro छोड़ो, Apple ला रही सबसे खूबसूरत, सबसे बड़ा फोन iPhone 20 Pro!
  9. Xiaomi 18 Pro सीरीज जल्द होगी लॉन्च, प्राइवेसी डिस्प्ले का मिलेगा फीचर
  10. Flipkart Big Billion Days Sale से पहले iPhone 17 सस्ते में, अर्ली बर्ड डील्स से ऐड करने की सुविधा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.