5100mAh बैटरी वाले Honor Tab X7 के साथ Honor लैपटॉप सीरीज लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स

Honor Tab X7 को सिंगल कॉन्फिग्रेशन व एक ही कलर के साथ उपलब्ध करवाया गया है। इस टेबलेट का एक LTE वर्जन भी है।

विज्ञापन
Vineet Washington, अपडेटेड: 12 मई 2021 09:47 IST
ख़ास बातें
  • Honor Tab X7 में 5,100mAh की बैटरी है
  • Honor MagicBook X 14 में फुलएचडी डिस्पले है
  • Honor MagicBook X 15 में 42Whr की बैटरी दी गई है

Honor Tab X7 और Honor MagicBook X सीरीज को कंपनी ने एक सिंगल कलर में उतारा है।

Honor Tab X7, Honor MagicBook X 14, and MagicBook X 15 बीते शुक्रवार को चीन में लॉन्च हो चुके हैं। ये टेबलेट दोनों तरफ स्लिम बेजल के साथ आती है मगर चिन और फोरहे़ड पर यह मोटी बेजल के साथ है।
Honor Tab X7 को सिंगल कॉन्फिग्रेशन व एक ही कलर के साथ उपलब्ध करवाया गया है। इस टेबलेट का एक LTE वर्जन भी है। Honor Tab X7 is में ऑक्टाकोर MediaTek SoC चिपसेट है और 8 इंच की एचडी डिस्पले है। इसकी बैटरी काफी बड़ी है और 10W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। वहीं Windows 10 Home वाले लैपटॉप- Honor MagicBook X 14 और MagicBook X 15 में इंटेल कोर के 10वीं जेनरेशन के प्रोसेसर दिए गए हैं।
 

Honor Tab X7 price

Honor Tab X7 के Wi-Fi वेरिएंट की कीमत CNY 899 (लगभग 10,300 रुपये) है। यह 3 जीबी रैम और 32जीबी स्टोरेज के साथ आती है। वहीं इसके LTE वेरिएंट की कीमत CNY 1,199 (लगभग 13,700 रुपये) है। यह केवल डार्क ब्लू कलर ऑप्शन में ही आती है। इसका Wi-Fi वेरिएंट चीन में Hi Honor स्टोर से खरीद के लिए उपलब्ध है।

Honor MagicBook X 14 के Core i3 + 8 जीबी रैम + 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत CNY 3,299 (लगभग 37,600 रुपये) है। वहीं Core i5 + 16 जीबी + 512 जीबी मॉडल की कीमत CNY 4,299 (लगभग 50,000 रुपये) है। Honor MagicBook X 15 के बेस वेरिएंट की कीमत CNY 3,399 (लगभग 38,700 रुपये) है। जबकि इसके  Core i5 + 8 जीबी रैम + 512 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत CNY 3,899 (लगभग 44,400 रुपये) है। दोनों ही मॉडल ग्लेशिअल सिल्वर कलर में उपलब्ध हैं।
Advertisement
Honor Tab X7 या Honor Magicbook X सीरीज की अन्तर्राष्ट्रीय उपलब्धता के बारे में अभी कंपनी ने कोई जानकारी नहीं दी है।
 

Honor Tab X7 specifications

Honor Tab X7, Android 10 आधारित Magic UI 4.0 पर ऑपरेट करती है। इसमें 8 इंच की IPS डिस्पले है जिसमें 1,280x800 पिक्सल रिजोल्यूशन, 300 निट्स की पीक ब्राइटनेस और 189ppi पिक्सल डेन्सिटी है। डिवाइस में ऑक्टाकोर MediaTek Helio P22T (MT8768T) SoC चिपसेट है। कन्फिग्रेशन की बात करें तो इसमें 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज दी गई है। इसे माइक्रो एसडी कार्ड की मदद से बढाया जा सकता है। ऑप्टिक्स में पीछे की तरफ डिवाइस के अंदर सिंगल कैमरा दिया गया है और एक कैमरा फ्रंट साइड में भी दिया गया है। रियर कैमरा 5 मेगापिक्सल का है और फ्रंट कैमरा 2 मेगापिक्सल का है।

कनेक्टिविटी के लिए Honor Tab X7 में ड्यूल बैंड Wi-Fi, 4G (वैकल्पिक), GPS, A-GPS, Bluetooth v5.1, और एक Micro-USB पोर्ट दिया गया है। टैबलेट में 10W चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5,100mAh की बैटरी है। कंपनी का कहना है कि यह तीन घंटे से कम के समय में पूरी चार्ज हो जाती है। आकार की बात करें तो इसका साइज 199.67x121.1x8.5mm है और भार 325 ग्राम है।
Advertisement
 

Honor MagicBook X 14, MagicBook X 15 specifications

Honor MagicBook X 14 और MagicBook X 15 लैपटॉप मॉडल में एक जैसी ही स्पेसिफिकेशन दी गई हैं। MagicBook X 14 में 14 इंच की फुलएचडी डिस्पले है और MagicBook X 15 में 15.6 इंच की फुलएचडी डिस्पले है। दोनों ही डिवाइस में इंटेल कोर के 10वीं जेनरेशन तक के Core i5-10210U प्रोसेसर देखने को मिल जाते हैं। वहीं  MagicBook X 14 में 16 जीबी तक की रैम देखने को मिलती है। इनमें 512 जीबी तक की स्टोरेज दी गई है। Honor MagicBook X 14 में 56Whr की बैटरी है और MagicBook X 15 में 42Whr की बैटरी है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Redmi 17C 5G की सेल आज से शुरू, 6000mAh बैटरी के साथ 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस
  2. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹15,999 से शुरू टॉप स्मार्टफोन डील्स, Galaxy A56 से Xiaomi 17 तक पर बड
  3. Kodak ने लॉन्च किया ₹12 हजार से सस्ता 40 इंच स्मार्ट TV, 65 इंच की कीमत 43 हजार से कम
  4. घर की दीवार बनेगी 120 इंच की सिनेमा स्क्रीन! भारतीय कंपनी Lumio ने लॉन्च किया Arc 7 (2026) प्रोजेक्टर
  5. OnePlus Ace 7 सीरीज में हो सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  6. Vivo S2 FE vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: 40K में कौन सा फोन रहेगा बेस्ट?
  7. भारत में महंगे प्राइस पर लॉन्च हो सकता है iQOO 16
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Days Sale कल से शुरू, iPhone 17 मिलेगा ₹22,900 सस्ता, बस सेव कर लें ये कार्ड
  2. IMC 2026: Jio ने शोकेस किया अपना LEO सैटेलाइट ग्रुप स्टेशन मॉडल, आसमान से जमीन पर आएगा हाई स्पीड इंटरनेट
  3. Samsung Galaxy F70 5G जल्द हो सकता है भारत में लॉन्च, BIS पर हुई लिस्टिंग
  4. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ की सेल शुरू, मिल रहा तगड़ा डिस्काउंट भी, जानें सबकुछ
  5. Red Magic 12 Pro+ में गेमिंग के लिए मिलेंगे फीचर्स, अगले सप्ताह लॉन्च
  6. Airtel फ्री दे रहा पोस्टपेड प्लान के साथ इंटरनेशनल रोमिंग, विदेशों की यात्रा पर भी ले पाएंगे डेटा-कॉल के लाभ
  7. HMD Slate Tab 5G में मिल सकता है 15.6 इंच डिस्प्ले, 8 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा
  8. 8,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले वाला Vivo Y32 लॉन्च, 50MP कैमरा के साथ आया नया फोन
  9. IMC 2026: Jio ने पेश किए स्मार्ट ग्लासेस, UPI पेमेंट कर पाएंगे और AI देगा सवालों का जवाब
  10. Lenovo ने लॉन्च किया AI फीचर्स वाला ThinkBook 14x लैपटॉप, आपकी पसंद के मिलेंगे फीचर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.