5,100mAh बैटरी के साथ Honor Tab X7 लॉन्च, जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन्स

Honor Tab X7 की कीमत CNY 899 (लगभग 10,236 रुपये) से शुरू होती है, जिसमें आपको टैबलेट का सबसे लोअर-एंड वाई-फाई ऑन्ली वेरिएंट मिलता है इसमें 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज मौजूद है।

5,100mAh बैटरी के साथ Honor Tab X7 लॉन्च, जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन्स
ख़ास बातें
  • Honor Tab X7 में 8 इंच का आईपीएस डिस्प्ले दिया गया है
  • मीडियाटेक MT8768T प्रोसेसर से लैस है हॉनर टैब एक्स 7
  • टैब में मौजूद हैं तीन कॉन्फिग्रेशन
विज्ञापन
Honor Tab X7 को कथित रूप से चीन में लॉन्च कर दिया गया है, जो कि 8 इंच डिस्प्ले से लैस है। इस डिस्प्ले को आंखों की सुरक्षा के लिए Chinese National Eye Engineering Center व Rheinland Low Blue Light सर्टिफिकेशन प्राप्त है। लेटेस्ट रिपोर्ट के अनुसार, कंपनी ने इस टैबलेट को चीन में तीन कॉन्फिग्रेशन में पेश किया है, जिसमें एक वाई-फाई ऑन्ली मॉडल है, दूसरा 4जी एलटीई और तीसरा मॉडल किड्स वर्ज़न है। किड्स वर्ज़न बिल्ट -इन एजुकेशन बेस्ड सॉफ्टवेयर के साथ आता है, जिसमें कुछ ऐसे फीचर्स शामिल है जो कि बच्चों की शैक्षणिक विकास में मदद करेंगे।

Gizmochina की रिपोर्ट के अनुसार, Honor Tab X7 की कीमत CNY 899 (लगभग 10,236 रुपये) से शुरू होती है, जिसमें आपको टैबलेट का सबसे लोअर-एंड वाई-फाई ऑन्ली वेरिएंट मिलता है इसमें 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज मौजूद है। वहीं, इसी रैम व स्टोरेज के साथ 4जी एलटीई वेरिएंट की कीमत CNY 1,199 (लगभग 13,652 रुपये) है। किड्स वर्ज़न की कीमत CNY 999 (लगभग 11,374 रुपये) है।

Honor Tab X7 में 8 इंच (1280x800 पिक्सल) रिजॉल्यूशन का आईपीएस डिस्प्ले दिया गया है, जिसके साथ 80 प्रतिशत स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो मिलता है। इसके अलावा आंखों की सुरक्षा के लिए टैब को Chinese National Eye Engineering Center व Rheinland Low Blue Light सर्टिफिकेशन प्राप्त है। साथ ही इस टैबलेट में मीडियाटेक MT8768T प्रोसेसर दिया गया है।

आपको इस टैबलेट में 5 मेगापिक्सल का एक रियर कैमरा भी मिलेगा, जबकि सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 2 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। किड्स वर्ज़न में बिल्ट -इन एजुकेशन बेस्ड सॉफ्टवेयर दिया गया है, जिसमें कुछ ऐसे फीचर्स शामिल हैं जो कि बच्चों की शैक्षणिक विकास में मदद करते हैं। टैबलेट की बैटरी 5,100 एमएएच की है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Poco X8s में मिलेगी 12GB रैम, Snapdragon 7 Gen 4 चिप!
  2. Samsung Galaxy F70 5G भारत में लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी वाला बजट फोन!
  3. Honor Win 2 गेमिंग में RedMagic 12 Pro+ को देगा टक्कर! 10,100mAh बैटरी वाला फोन
  4. Samsung Galaxy F70 5G का भारत में लॉन्च आज, ₹20 हजार के अंदर मिलेगा 5000mAh बैटरी वाला फोन
  5. शादी में मिला अनोखा टेक गिफ्ट, ₹ 3 लाख के करीब का तोहफा पाकर रो पड़ा दूल्हा! वीडियो वायरल
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  7. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  8. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  9. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  10. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »