Flipkart Big Billion Days Sale: MacBook Air M2 को 90,000 रुपये से कम में खरीदने का मौका

यह सेल 8 अक्टूबर से शुरू होनी है। इससे पहले MacBook Air M2 के 8 GB के RAM और 256 GB की स्टोरेज वाले वेरिएंट का फ्लिपकार्ट पर प्राइस 94,990 रुपये का है

विज्ञापन
Written by गैजेट्स 360 स्टाफ, Edited by आकाश आनंद, अपडेटेड: 4 अक्टूबर 2023 15:08 IST
ख़ास बातें
  • पिछले वर्ष एपल ने इस लैपटॉप को 1,19,000 रुपये में लॉन्च किया था
  • इसका लिक्विड रेटिना डिस्प्ले थिन बेजेल्स के साथ है
  • कंपनी का MacBook Air M2 का बैटरी बैकअप सिंगल चार्ज में 18 घंटे तक का है

एपल ने इस लैपटॉप में M2 चिप दिया है

Flipkart Big Billion Days Sale: ई-कॉमर्स साइट Flipkart पर Apple के MacBook Air M2 के प्राइस पर सेल से पहले डिस्काउंट मिल रहा है। पिछले वर्ष इस 13 इंच के लैपटॉप को 1,19,000 रुपये में लॉन्च किया गया था। इसके लगभग एक वर्ष बाद एपल के 15 इंच डिस्प्ले वाला मॉडल लॉन्च करने पर इसका प्राइस लगभग 5,000 रुपये घटाया दया था। इन दोनों लैपटॉप में M2 चिपसेट दिया गया है। फ्लिपकार्ट की आगामी बिग बिलियन डेज सेल में इस सेकेंड जेनरेशन MacBook को 90,000 रुपये से कम में खरीदा जा सकेगा। 

यह सेल 8 अक्टूबर से शुरू होनी है। इससे पहले MacBook Air M2 के 8 GB के RAM और 256 GB की स्टोरेज वाले वेरिएंट का फ्लिपकार्ट पर प्राइस 94,990 रुपये का है। यह इसके रिटेल प्राइस से काफी कम है। इसे Axis Bank के क्रेडिट कार्ड या HDFC Bank के जरिए ट्रांजैक्शन से खरीदने पर 5,000 रुपये का डिस्काउंट मिल सकता है, जिससे MacBook Air M2 का प्राइस घटकर 89,990 रुपये हो जाएगा। इस प्राइस में फ्लिपकार्ट पर कार्ड ऑफर्स शामिल हैं। हालांकि, सेल से पहले यूनिट्स की उपलब्धता के आधार पर इन डिस्काउंट में बदलाव हो सकता है। इस पर 20,000 रुपये तक का एक्सचेंज डिस्काउंट भी मिल सकता है। 

पिछले वर्ष सेकेंड जेनरेशन MacBook Air M2 को लॉन्च किया गया था। एपल ने इसमें M2 चिप दिया है। कंपनी ने बताया था कि नया चिप CPU परफॉर्मेंस में 18 प्रतिशत और GPU परफॉर्मेंस में 35 प्रतिशत तेज है। इस 13 इंच के डिस्प्ले वाले लैपटॉप में लिक्विड रेटिना डिस्प्ले पिछले मॉडल की तुलना में थिन बेजेल्स के साथ है। इसमें 24 GB तक के RAM और 2 TB तक की स्टोरेज वाले विभिन्न RAM और स्टोरेज के विकल्प उपलब्ध हैं। एपल का दावा है कि MacBook Air M2 का बैटरी बैकअप सिंगल चार्ज में 18 घंटे तक का है। इसके साथ 67 W का चार्जर भी खरीदा जा सकता है जिससे यह लैपटॉप 30 मिनटों में 50 प्रतिशत तक चार्ज हो सकता है। 

एपल ने पिछले महीने iPhone 15 सीरीज को लॉन्च किया था। इसमें iPhone 15, iPhone 15 Plus, iPhone 15 Pro और iPhone 15 Pro Max शामिल हैं। कंपनी ने इन स्मार्टफोन्स की 22 सितंबर से भारत और अन्य देशों में बिक्री की थी। यह पहली बार है कि जब एपल ने देश में बने आईफोन 15 सीरीज के स्मार्टफोन्स को इसकी इंटरनेशनल सेल्स शुरू होने के पहले दिन उपलब्ध कराया है। 
 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Stylish and functional design
  • Very good battery life, MagSafe charging
  • Crisp and bright display
  • Great performance, excellent keyboard
  • Speakers sound good
  • Bad
  • Expensive
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले साइज

13.60-inch

Touchscreen

नहीं

प्रोसेसर

Apple M2

रैम

8 जीबी

ओएस

macOS

हार्ड डिस्क

नहीं

एसएसडी

512GB
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  2. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  3. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  4. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  5. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  6. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  7. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  2. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  3. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  4. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  5. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  6. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  7. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  8. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  9. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  10. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.