असूस ज़ेनबुक 3 प्रीमियम अल्ट्राबुक की बिक्री भारत में शुरू

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 23 नवंबर 2016 17:14 IST
असूस ने अगस्त में भारत में ज़ेनबुक 3 (यूएक्स390यूए) लैपटॉप लॉन्च किया था। इसकी बिक्री अक्टूबर में शुरू होनी थी। हालांकि, अब आखिरकार 27 नंवबर यह लैपटॉप खरीदने के लिए उपलब्ध होगा। ज़ेनबुक 3 की शुरुआती कीमत 1,13,990 रुपये है। ट्रांसफॉर्मर प्रो 3 की रिटेल बिक्री जनवरी 2017 में शुरू होगी। असूस ने कम्प्यूटेक्स 2016 में नई ज़ेनफोन 3 सीरीज़ लॉन्च की थी। ज़ेनबुक 3 कंपनी का फ्लैगशिप अल्ट्राबुक है जिसकी मोटाई 11.9 मिलीमीटर और वज़न 910 ग्राम है। इसकी बॉडी ऐरोस्पेस-ग्रेड एल्युमिनियम एलॉय से बनी है और इसमें असूस का सिग्नेचर 'स्पन-मेटल' टेक्सचर है।

इस लैपटॉप में इंटेल का सातवीं जेनरेशन का 'कैबी-लेक' कोर प्रोसेसर दिया गया है। असूस ने अलग-अलग स्पेसिफिकेशन के हिसाब से तीन वेरिएंट लॉन्च किए हैं। इनमें एक कोर आई5-7200यू, 8 जीबी रैम और 512 जीबी साटा 3 एम.2 एसएसडी मॉडल की कीमत 1,13,990 रुपये, कोर आई7-7500यू, 8 जीबी रैम और 512 जीबी साटा 3 एम.2 एसएसडी मॉडल की कीमत 1,23,990 रिपये और सबसे प्रीमियम वेरिएंट आई7-7500यू, 16 जीबी रैम व 512 जीबी पीसीआईई एम.2 एसएसडी की कीमत 1,47,990 रुपये है। ज़ेनबुक 3 में एक टीबी एसएसडी स्टोरज भी है लेकिन हमें नहीं लगता कि असूस एसकेयू को अभी भारत में लाएगी क्योंकि अभी इस वेरिएंट की कीमत के बारे में जानकारी नहीं मिली है।
Advertisement

ज़ेनबुक 3 के दूसरे फ़ीचर की बात करें तो इसमें 12.5 इंच फुल एचडी डिस्प्ले और गोरिल्ला ग्लास 4, वीजीए वेब कैम, हार्मन कार्डन स्पीकर, बैकलिट कीबोर्ड और एक 6-सेल, 40 डब्ल्यूएचआर बैटरी है। कनेक्टिविटी के लिए इस लैपटॉप में ऐप्पल के मैकबुक की तरह ही एक हेडफोन, माइक्रोफोन और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट दिया गया है। यह लैपटॉप रॉयल ब्लू, रोज़ गोल्ड और क्वार्ट्ज़ ग्रे कलर वेरिएंट में मिलेगा। ज़ेनबुक 3 में दुनिया का सबसे पतला 3 मिलीमीटर का फैन भी है। असूस के मुताबिक, स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो 82 प्रतिशत है और इसमें 9 घंटे की बैटरी लाइफ मिलेगी। क्विक चार्जिंग के साथ बैटरी 49 मिनट में 60 प्रतिशत तक चार्ज हो जाती है। ज़ेनबुक 3 के साथ एक बैग, लैपटॉर स्लीव व एक डॉक मिलेगा।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo S70 में 64MP कैमरा के साथ मिलेगी 8000mAh बैटरी, OLED स्क्रीन!
  2. Amazon Great Indian Sale 2026 में ₹15,500 से सस्ते मिल रहे Redmi, Tecno स्मार्टफोन, 7000mAh बैटरी!
  3. ₹1500 सस्ता खरीदें Motorola का 5500mAh बैटरी वाला फोन, Flipkart सेल में ऑफर
  4. 32 इंच से 85 इंच तक बड़े 4K TV Xiaomi ने ग्लोबल मार्केट में किए लॉन्च
  5. OnePlus Buds Pro 4 हुए लॉन्च, 53 घंटे की बैटरी, Dynaudio साउंड, ANC, AI फीचर्स से लैस
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Great Indian Sale 2026 में ₹15,500 से सस्ते मिल रहे Redmi, Tecno स्मार्टफोन, 7000mAh बैटरी!
  2. Oppo Reno 17 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, शुरू हुए प्री-ऑर्डर्स
  3. ₹3000 महंगे होंगे Lava स्मार्टफोन! 15 नवंबर से कीमतों में होगा बदलाव
  4. Vivo S70 में 64MP कैमरा के साथ मिलेगी 8000mAh बैटरी, OLED स्क्रीन!
  5. 32 इंच से 85 इंच तक बड़े 4K TV Xiaomi ने ग्लोबल मार्केट में किए लॉन्च
  6. ₹1500 सस्ता खरीदें Motorola का 5500mAh बैटरी वाला फोन, Flipkart सेल में ऑफर
  7. Binance में 6.3 अरब डॉलर की चोरी के बाद क्रिप्टो एक्सचेंजों ने मजबूत की सिक्योरिटी 
  8. Motorola Signature 27 लॉन्च से पहले हुआ लीक, मिलेगा 200MP कैमरा, 100x जूम फीचर!
  9. OnePlus Buds Pro 4 हुए लॉन्च, 53 घंटे की बैटरी, Dynaudio साउंड, ANC, AI फीचर्स से लैस
  10. Vivo X500 Pro Max भारत लॉन्च से पहले BIS पर लिस्ट, नवंबर अंत में होगी सीरीज की दस्तक!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.