मॉनिटर जैसा दिखता है, लेकिन अंदर छिपा है पूरा AI PC! Asus ने लॉन्च किया नया VM441 AiO

Asus ने भारत में नया VM441 AiO लॉन्च किया है। यह Qualcomm Snapdragon X प्रोसेसर और Copilot+ AI फीचर्स के साथ आने वाला नया All-in-One Desktop PC है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 25 मई 2026 16:36 IST
ख़ास बातें
  • ASUS VM441 AiO में Snapdragon X प्रोसेसर दिया गया है
  • डिवाइस 45 TOPS तक AI परफॉर्मेंस सपोर्ट करता है
  • नया All-in-One Desktop 24 इंच टचस्क्रीन डिस्प्ले के साथ आया है

Photo Credit: Asus

Asus ने भारतीय बाजार में नया VM441 AiO PC लॉन्च कर दिया है। कंपनी का दावा है कि यह Qualcomm Snapdragon X प्रोसेसर के साथ आने वाला इंडस्ट्री का पहला All-in-One Desktop PC है। नया डिवाइस Copilot+ PC कैटेगरी के तहत पेश किया गया है और इसमें ऑन-डिवाइस AI फीचर्स पर खास फोकस दिया गया है। Asus VM441 AiO में 24 इंच Full HD टचस्क्रीन डिस्प्ले, 45 TOPS तक AI परफॉर्मेंस देने वाला NPU और Dolby Atmos सपोर्ट जैसे फीचर्स मिलते हैं।

Asus VM441QA AiO को भारत में दो स्टोरेज वेरिएंट्स में लॉन्च किया गया है। इसके 512GB PCIe 4.0 SSD मॉडल की कीमत 1,01,990 रुपये रखी गई है। वहीं 1TB SSD वेरिएंट की कीमत 1,11,990 रुपये है। यह डिवाइस Asus Exclusive Stores, Croma, ROG Stores और दूसरे अधिकृत रिटेल पार्टनर्स के जरिए ऑफलाइन खरीदा जा सकेगा। इसके अलावा यह Asus E-shop, Amazon और Flipkart पर भी उपलब्ध होगा।

Advertisement

Asus VM441 AiO में 24 इंच Full HD टचस्क्रीन डिस्प्ले दिया गया है। यह डिस्प्ले 100 प्रतिशत sRGB कलर गैमट कवरेज और 300 निट्स ब्राइटनेस सपोर्ट करता है। कंपनी के मुताबिक इसमें 178 डिग्री Wide Viewing Angles मिलते हैं। डिवाइस का डिजाइन Ultra-Slim प्रोफाइल के साथ आता है और इसमें 22mm मेटैलिक स्टैंड दिया गया है। लंबे समय तक इस्तेमाल के दौरान आरामदायक व्यूइंग के लिए इसमें Adjustable Tilt Mechanism भी मिलता है।

परफॉर्मेंस के लिए Asus VM441QA AiO में Qualcomm Snapdragon X प्लेटफॉर्म दिया गया है। इसमें मौजूद NPU यानी Neural Processing Unit 45 TOPS तक AI परफॉर्मेंस सपोर्ट करता है। कंपनी का कहना है कि इससे लोकल AI टास्क्स, मल्टीटास्किंग और AI आधारित वर्कफ्लो बेहतर तरीके से हैंडल किए जा सकेंगे। यह डिवाइस Copilot+ PC फीचर्स सपोर्ट के साथ आता है।

ऑडियो और वीडियो कॉलिंग एक्सपीरियंस के लिए इसमें Dolby Atmos ट्यूनिंग वाले Dual 3W Stereo Speakers दिए गए हैं। वहीं वीडियो कॉलिंग के लिए डिवाइस में 5MP IR कैमरा मिलता है, जो Windows Hello फेस रिकग्निशन सपोर्ट करता है। इसके साथ फिजिकल प्राइवेसी शटर भी दिया गया है।

Advertisement

Asus ने इसमें AI आधारित Camera Enhancements और Two-Way AI Noise Cancellation फीचर भी शामिल किए हैं। कंपनी के मुताबिक इससे वीडियो कॉल्स और ऑनलाइन मीटिंग्स के दौरान बैकग्राउंड नॉइज कम करने में मदद मिलेगी।

Asus VM441 AiO के साथ Wireless Keyboard और Mouse भी बॉक्स में दिए जा रहे हैं। सॉफ्टवेयर पैकेज की बात करें तो इसमें Microsoft Office Home 2024 का लाइफटाइम एक्सेस और Microsoft 365 Basic का 1 साल का सब्सक्रिप्शन मिलेगा। इसके साथ यूजर्स को 100GB OneDrive Cloud Storage भी दिया जाएगा।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. HMD 106 2G बजट फीचर फोन हुआ पेश, 1000mAh बैटरी, IP52 रेटिंग, करेगा डिजिटल डिटॉक्स!
  2. Motorola Edge 70 Plus लॉन्च हुआ 200MP कैमरा, 6500mAh बैटरी के साथ, IP64 रेटिंग!
  3. Oppo A7 Pro होगा 11 सितंबर को लॉन्च, 8000mAh बैटरी , IP69K रेटिंग!
#ताज़ा ख़बरें
  1. HMD 106 2G बजट फीचर फोन हुआ पेश, 1000mAh बैटरी, IP52 रेटिंग, करेगा डिजिटल डिटॉक्स!
  2. Volkswagen से 50 हजार और नौकरियां जाएंगीं, 2030 तक निकालेगी 1 लाख कर्मचारी!
  3. पाकिस्तानी शख्स को इनोवेशन पड़ा भारी! बिना ड्राइवर की कार बनाई, पुलिस वैन से जा भिड़ी, वीडियो हुआ वायरल
  4. Xiaomi Smart Band 11 Active Launched: एक बार चार्ज करने पर 21 दिन चलेगा फिटनेस ट्रैकर, 50 स्पोर्ट्स मोड भी मिलेंगे!
  5. Ugreen लाई पहला स्मार्ट स्पीकर, खूबसूरत ग्रे कलर में, ब्लूटूथ, AI असिस्टेंट का सपोर्ट!
  6. 12,700mAh बैटरी और 4K 144Hz स्क्रीन वाला Lenovo Yoga Tab Plus Gen 2 लॉन्च, जानें कीमत
  7. Oppo A7 Pro होगा 11 सितंबर को लॉन्च, 8000mAh बैटरी , IP69K रेटिंग!
  8. महिलाओं के लिए खास हेल्थ फीचर्स वाला Xiaomi Smart Band 11 पेश, 21 दिनों तक चलेगी बैटरी
  9. BGMI में फ्री Rewards चाहिए तो ये 50 Codes आएंगे काम, देर की तो हाथ से निकल सकता है Ducky Fighter Set
  10. Apple-Samsung की स्मार्टवॉच को टक्कर देने आई Motorola की Watch Ultra, eSIM सपोर्ट भी मौजूद; जानें कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.