Asus Vivobook S14, S14 Flip लैपटॉप 16GB रैम, Intel Core i5 चिप के साथ भारत में Rs 67,990 से शुरू, जानें फीचर्स

दोनों ही लैपटॉप 14 इंच बड़े डिस्प्ले से लैस हैं।

विज्ञापन
Written by डेविड डेलिमा, Edited by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 23 अप्रैल 2025 09:42 IST
ख़ास बातें
  • इनमें 60Hz का रिफ्रेश रेट है और 3000 निट्स की पीक ब्राइटनेस मिलती है।
  • इनमें Intel Core i5-13420H CPU है।
  • दोनों ही लैपटॉप में 1080p Full-HD कैमरा दिया गया है।

नए लैपटॉप मॉडल Asus Vivobook S14, और S14 Flip में 16GB रैम दी गई है।

Photo Credit: Asus

Asus ने भारत में अपने दो नए लैपटॉप मॉडल Asus Vivobook S14, और S14 Flip को लॉन्च किया है। इन नए लैपटॉप में कंपनी ने 13th Gen Intel Core i5 चिपसेट लगाया है। ग्राफिक्स के लिए Intel UHD ग्राफिक्स का सपोर्ट दिया गया है। लैपटॉप में 16GB रैम दी गई है। दोनों ही लैपटॉप 14 इंच बड़े डिस्प्ले से लैस हैं। S14 Flip में कंपनी ने टच डिस्प्ले दिया है और इसमें स्टाइलस सपोर्ट भी है। दोनों ही लैपटॉप Windows 11 पर रन करते हैं और इनमें Microsoft Office 2024 दिया गया है। कंपनी ने इनके साथ 1 साल का Microsoft 365 Basic सब्सक्रिप्शन भी दिया है। आइए जानते हैं इनकी कीमत और फीचर्स। 
 

Asus Vivobook S14, Vivobook S14 Flip Price in India

Asus Vivobook S14 की भारत में कीमत Rs. 67,990 से शुरू होती है। जबकि Asus Vivobook S14 Flip की कीमत 69,990 रुपये से शुरू होती है। दोनों ही लैपटॉप कूल सिल्वर कलर में आते हैं। 

S14 Flip को Asus e-shop और Flipkart से खरीदा जा सकता है। साथ ही यह Asus एक्सक्लूसिव स्टोर्स, और अन्य प्रमुख रिटेल स्टोर्स पर भी उपलब्ध होगा। वहीं, Vivobook S14 को कस्टमर Asus e-shop और Flipkart से खरीद सकते हैं। 
 

Asus Vivobook S14, Vivobook S14 Flip Specifications

दोनों ही लैपटॉप में 14 इंच का WUXGA (1,920×1,200 पिक्सल) IPS LCD डिस्प्ले दिया गया है। इनमें 60Hz का रिफ्रेश रेट है और 3000 निट्स की पीक ब्राइटनेस मिलती है। Vivobook S14 Flip में कंपनी ने टचस्क्रीन पैनल दिया और इसमें स्टाइलस सपोर्ट भी है। यह 360 डिग्री रोटेशन को सपोर्ट करता है। 
Advertisement

प्रोसेसर की बात करें तो इनमें Intel Core i5-13420H CPU है जिसके साथ में Intel UHD ग्राफिक्स का सपोर्ट है। लैपटॉप में 16GB रैम दी गई है जिसे एक अन्य स्लॉट की मदद से 24GB तक बढ़ाया जा सकता है। स्टोरेज के लिए इनमें 512GB M.2 NVMe SSD स्टोरेज मिलती है। 

दोनों ही लैपटॉप में 1080p Full-HD कैमरा दिया गया है जिसमें प्राइवेसी शटर भी है। कनेक्टिविटी के लिए इनमें Wi-Fi 6E और Bluetooth 5.3 का सपोर्ट दिया गया है। Asus Vivobook S14 में दो USB 2.0 Type-A पोर्ट, दो USB 3.2 Gen 1 Type-C पोर्ट, और एक HDMI 2.1 पोर्ट है। 
Advertisement

वहीं, Vivobook S14 Flip में एक USB 2.0 Type-A पोर्ट है, एक USB 3.2 Gen 2 Type-A पोर्ट है, एक USB 3.2 Gen 2 Type-C पोर्ट है, और एक HDMI 2.1 पोर्ट है। दोनों ही मॉडल्स में 3.5mm हेडफोन जैक भी मिलता है। 

Asus Vivobook S14 में कंपनी ने 4-cell 70Wh Li-ion बैटरी दी है। इसके साथ 65W चार्जिंग का सपोर्ट है। Vivobook S14 Flip में 3-cell 50Wh Li-ion बैटरी मिलती है जिसके साथ कंपनी ने 90W चार्जिंग का सपोर्ट दिया है। दोनों ही मॉडल US MIL-STD 810H ड्यूरेबिलिटी सर्टिफिकेशन से लैस होकर आते हैं। 
Advertisement

Vivobook S14 के डाइमेंशन 315.2×223.4×17.9mm और वजन 1.4kg है। जबकि Vivobook S14 Flip के डाइमेंशन 313.2×227.6×18.9mm और वजन 1.5kg है। 
Advertisement
 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले साइज

14.00-inch

डिस्प्ले रेज़ल्यूशन

1920x1200 पिक्सल

Touchscreen

नहीं

प्रोसेसर

कोर आई5

रैम

16 जीबी

ओएस

Windows 11 Home

एसएसडी

512GB

ग्राफ़िक्स

Intel UHD Graphics

वज़न

1.40 किलो
 
ख़बरें
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले साइज

14.00-inch

डिस्प्ले रेज़ल्यूशन

1920x1200 पिक्सल

Touchscreen

नहीं

प्रोसेसर

कोर आई5

रैम

16 जीबी

ओएस

Windows 11 Home

एसएसडी

512GB

ग्राफ़िक्स

Intel UHD Graphics

वज़न

1.50 किलो
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  2. Flipkart Big Billion Days Sale: Xiaomi के इन 5 Redmi स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  3. Flipkart Big Billion Days Sale: इन 9 Poco स्मार्टफोन्स पर डील्स का खुलासा, कीमत ₹11,999 से शुरू
  4. OnePlus Nord Buds 3r नए कलर वेरिएंट में लॉन्च, 54 घंटे चलेगी बैटरी
  5. itel लाया ₹9,000 से भी सस्ता फोन, 6000mAh की बैटरी और ड्यूल कैमरा, जानें सबकुछ
#ताज़ा ख़बरें
  1. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
  2. Samsung Galaxy A08 का भारत में लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. Wozoyo का 100 नए प्रोडक्ट्स लॉन्च करने और 50 करोड़ डॉलर के रेवेन्यू का टारगेट
  4. UPI ट्रांजैक्शंस में हुई गिरावट, इस महीने लागू होगा MDR 
  5. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  6. Huawei Mate 90 लॉन्च: 6600mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  7. भारत में महंगा हुआ स्मार्टफोन खरीदना, पहली छमाही में प्राइसेज 16 प्रतिशत तक बढ़े
  8. Xiaomi 17T हुआ ₹10 हजार महंगा, अब कितने में पड़ेगा ये 50MP कैमरा वाला स्मार्टफोन
  9. OnePlus Nord Buds 3r नए कलर वेरिएंट में लॉन्च, 54 घंटे चलेगी बैटरी
  10. भारत में पेश हुए Samsung Galaxy F08, Galaxy M08 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा, जानें स्पेसिफिकेशंस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.