Asus ProArt StudioBook 16 OLED और VivoBook Pro लैपटॉप भारत में लॉन्च, जानें प्राइस

यह सभी नए लैपटॉप मॉडल्स ओलेड डिस्प्ले के साथ आए हैं, जिनमें ग्राहकों को एन्हैंस्ड व्यूविंग एक्सपीरियंस प्राप्त होगा। कुछ नए मॉडल्स Windows 11 out-of-the-box के साथ आए हैं, तो कुछ Windows 10 के साथ आए हैं लेकिन इनमें लेटेस्ट विंडो अपग्रेड वर्ज़न जल्द प्राप्त होगा।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 14 दिसंबर 2021 15:13 IST
ख़ास बातें
  • Asus ProArt StudioBook 16 OLED की सेल जनवरी में होगी शुरू
  • VivoBook Pro मॉडल्स की सेल मंगलवार से होगी शुरू
  • वीवोबुक प्रो मॉडल्स में मिलेगा AMD और Intel विकल्प
Asus ने भारत में मंगलवार को अपने कॉन्टेंट क्रिएटर-फोकस लैपटॉप पोर्टफोलियो में विस्तार करते हुए फ्लैगशिप Asus ProArt StudioBook 16 OLED, नए VivoBook मॉडल्स जिनके नाम VivoBook Pro 14 OLED और VivoBook Pro 15 OLED, VivoBook Pro 14X OLED और VivoBook Pro 16X OLE शामिल है। यह सभी नए लैपटॉप मॉडल्स ओलेड डिस्प्ले के साथ आए हैं, जिनमें ग्राहकों को एन्हैंस्ड व्यूविंग एक्सपीरियंस प्राप्त होगा। कुछ नए मॉडल्स Windows 11 out-of-the-box के साथ आए हैं, तो कुछ Windows 10 के साथ आए हैं लेकिन इनमें लेटेस्ट विंडो अपग्रेड वर्ज़न जल्द प्राप्त होगा। Asus ने Asus ProArt Lab प्रोग्राम भी पेश किया है।
 

Asus ProArt StudioBook 16 OLED, VivoBook Pro 14 OLED, VivoBook Pro 15 OLED, VivoBook Pro 14X OLED, VivoBook Pro 16X OLED price in India

Asus ProArt StudioBook 16 OLED की भारत में कीमत 1,69,990 रुपये है। लैपटॉप की बिक्री जनवरी से Amazon, Flipkart और ऑफलाइन रिटेलर स्टोर्स पर उपलब्ध होगी, जिसमें ROG और Asus Exclusive स्टोर्स शामिल हैं। प्रोआर्ट स्टूडियो 16 ओलेड को असल में सितंबर महीने में पेश किया गया था।

वहीं, दूसरी ओर Asus VivoBook Pro 14 OLED और VivoBook Pro 15 OLED के इंटेल वेरिएंट की कीमत भारत में 74,990 रुपये से शुरू होती है। VivoBook Pro 14 OLED के AMD विकल्प की कीमत 94,990 रुपये है, जबकि VivoBook Pro 15 OLED के AMD वेरिएंट की कीमत 1,04,990 रुपये से शुरू होती है। VivoBook Pro 14X OLED के इंटेल वर्ज़न की कीमत 94,990 रुपये है। वहीं, इसका AMD मॉडल 1,09,990 रुपये में आता है। इस रेंज में VivoBook Pro 16X OLED भी आता है, जिसकी कीमत 1,24,990 रुपये से शुरू होती है।

VivoBook मॉडल्स की बिक्री भारत में ऑनलाइन व ऑफलाइन माध्यम के जरिए 14 दिसंबर से शुरू होगी।
 

Asus ProArt StudioBook 16 OLED specifications

Asus ProArt StudioBook 16 OLED लैपटॉप में 16 इंच का 4K OLED HDR डिस्प्ले दिया गया है, जिसे 100 प्रतिशत DCI-P3 कलर गामुट ​​​​और Pantone के साथ-साथ Calman वेरिफाइड सर्टिफिकेशन प्राप्त है। लैपटॉप में एक फिजिकल Asus Dial फीचर किया गया है, जो यूज़र्स को फोटोशॉप, प्रीमियर प्रो, और आफ्टर इफेक्ट्स जैसी ऐप्स पर काम करते समय सेटिंग्स को एडजस्ट करने में मदद करता है। ProArt StudioBook 16 OLED AMD लैपटॉप AMD Ryzen 5000 सीरीज (H5600) प्रोसेसर और Nvidia GeForce RTX 3070 (H5600) ग्राफिक्स से लैस है। इसमें प्रीलोडेड Nvidia Studio Drivers मौजूद है।

इसमें चार PCIe 3.0 or PCIe 4.0 SSD सपोर्ट दिए गए हैं। साथ ही इसमें 64 जीबी की 3200MHz DDR4 रैम मौजूद है। साथ ही इसमें USB 3.2 Gen 2 Type-C ports, HDMI 2.1 और SSD Express 7.0 कार्ड रीडर मौजूद है।
Advertisement
 

Asus VivoBook Pro 14 OLED, VivoBook Pro 15 OLED specifications

Asus VivoBook Pro 14 OLED और VivoBook Pro 15 OLED में 14 और 15 इंच का NanoEdge 2.8K या फिर फुल-एचडी डिस्प्ले दिया गया है। इसमें Harman Kardon सर्टिफाइड ऑडियो दी गई है। यह लैपटॉप AMD Ryzen 5000 H सीरीज या फिर इंटेल कोर आई7 प्रोसेसर से लैस है , जिसके साथ Nvidia GeForce RTX 3050 ग्राफिक्स मौजूद है। इनमें डुअल-फैन कूलिंग सिस्टम दिया गया है।

कनेक्टिविटी की बात करें, तो वीवोबुक प्रो 14 ओलेड और वीवोबुक प्रो 15 ओलेड में वाई-फाई 6 शामिल हैं। इन लैपटॉप में क्वाइट ब्लू और कूल सिल्वर कलर ऑप्शन मिलते हैं।
Advertisement
 

Asus VivoBook Pro 14X OLED, VivoBook Pro 16X OLED specifications

Asus VivoBook Pro 14X OLED और VivoBook Pro 16X OLED में 14 और 16 इंच का डिस्प्ले दिया गया है। दोनों में NanoEdge 4K OLED पैनल दिया गया है और यह AMD Ryzen 5000 H सीरीज या फिर इंटेल कोर आई7 प्रोसेसर से लैस है, जिसके साथ Nvidia GeForce RTX 3050 Ti ग्राफिक्स मौजूद है। इनमें डुअल-फैन कूलिंग सिस्टम और 96WHr बैटरी दी गई है। असूस ने इसमें DialPad दिया हुआ है।

वीवोबुक प्रो 14एक्स ओलेड और वीवोबुक प्रो 16एक्स ओलेड दोनों ही मॉडल्स Anodised-metal बिल्ड को चुनने का विकल्प प्रदान करते हैं जो ब्लैक और कूल सिल्वर में आता है।
Advertisement

 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले साइज

16.00-inch

डिस्प्ले रेज़ल्यूशन

3840x2400 पिक्सल

प्रोसेसर

कोर आई7

रैम

32 जीबी

ओएस

Windows 10 Home

हार्ड डिस्क

नहीं

एसएसडी

1TB

वज़न

2.40 किलो
 
ख़बरें
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले साइज

14.00-inch

डिस्प्ले रेज़ल्यूशन

2880x1800 पिक्सल

प्रोसेसर

कोर आई5

रैम

16 जीबी

ओएस

Windows 10

एसएसडी

256GB

वज़न

1.40 किलो
 
ख़बरें
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले साइज

15.60-inch

डिस्प्ले रेज़ल्यूशन

1920x1080 पिक्सल

प्रोसेसर

कोर आई5

रैम

16 जीबी

ओएस

Windows 10 Home

हार्ड डिस्क

नहीं

एसएसडी

512GB

वज़न

1.40 किलो
 
ख़बरें
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले साइज

14.00-inch

डिस्प्ले रेज़ल्यूशन

2880x1800 पिक्सल

प्रोसेसर

इंटेल कोर

रैम

16 जीबी

ओएस

Windows 10 Home

हार्ड डिस्क

नहीं

एसएसडी

1TB

वज़न

1.40 किलो
 
ख़बरें
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले साइज

16.00-inch

डिस्प्ले रेज़ल्यूशन

3840x2400 पिक्सल

प्रोसेसर

कोर आई5

रैम

8 जीबी

ओएस

Windows 10 Home

हार्ड डिस्क

नहीं

एसएसडी

512GB

ग्राफ़िक्स

इंटेल इंटीग्रेटिड आइरिस एक्सइ

वज़न

1.95 किलो
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Motorola Edge 70 Pro+ भारत में 50MP कैमरा, 6500mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें क्या है खास
  2. Amazfit Balance 3, Balance Ultra स्मार्टवॉच लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  3. Xiaomi mini LED TV FX भारत में 43,55,65 और 75 इंच डिस्प्ले के साथ लॉन्च, जानें कीमत
  4. Lumio Vision 9 2026, Vision 7 2026 स्मार्ट टीवी लॉन्च, 55 इंच डिस्प्ले के साथ गजब फीचर्स से लैस
  5. OnePlus Turbo 6X में मिल सकता है 6.72 इंच फुल HD+ LCD डिस्प्ले, 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा
  6. 50 डिग्री में भी करेगा ठंडा! Optimist ने भारत में लॉन्च की नई 5-स्टार इन्वर्टर AC सीरीज
  7. Samsung Galaxy A36 5G की गिरी 6 हजार से ज्यादा कीमत, यहां से खरीदें
#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus Turbo 6X में मिल सकता है 6.72 इंच फुल HD+ LCD डिस्प्ले, 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा
  2. 50 डिग्री में भी करेगा ठंडा! Optimist ने भारत में लॉन्च की नई 5-स्टार इन्वर्टर AC सीरीज
  3. जो चीज दिख रही है, वही खरीदना चाहते हैं? Amazon का AI करेगा काम आसान, नए टूल्स हुए रिलीज
  4. Upcoming Smartphones (June 2026): Redmi से Samsung तक, इस महीने लॉन्च हो सकते हैं ये नए फोन
  5. Xiaomi mini LED TV FX भारत में 43,55,65 और 75 इंच डिस्प्ले के साथ लॉन्च, जानें कीमत
  6. Xiaomi ने लॉन्च किए 10,000mAh और 20,000mAh पावर बैंक, इनमें बैटरी हेल्थ भी कर सकेंगे चेक
  7. Sony का फ्लैगशिप हेडफोन WH-1000XM6 नए अवतार में भारत आया
  8. 50 मेगापिक्सल कैमरा, 6500mAh बैटरी वाला Xiaomi 17T भारत में लॉन्च, जानें क्या कुछ है खास
  9. फोन के पीछे चिपककर करेगा चार्ज! ControlZ लाया 10,000mAh बैटरी वाला Snap 10K Mag पावर बैंक
  10. Motorola Edge 70 Pro+ भारत में 50MP कैमरा, 6500mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें क्या है खास
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.