आसुस ने लॉन्च किए तीन नए लैपटॉप, कीमत 23,990 रुपये से शुरू

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 23 अक्टूबर 2015 10:48 IST
आसुस ने सोमवार ने अपने ए-सीरीज लैपटॉप के तीन नए मॉडल लॉन्च किए। तीनों ही लैपटॉप दो साल की वारंटी के साथ आएंगे। इनमें से सबसे सस्ते मॉडल आसुस ए553 की कीमत 23,990 रुपये से शुरू हो रही है। तीनों ही मॉडल माइक्रोसॉफ्ट के लेटेस्ट ऑपरेटिंग सिस्टम विंडोज 10 को सपोर्ट करेंगे।

ताइवान की कंप्यूटर निर्माता कंपनी ने आसुस ए553, ए555एलएफ और ए555एलए लैपटॉप मार्केट में उतारे हैं। आसुस ए553 बजट कीमत वाला एक मिड-रेंज लैपटॉप है जबकि बाकी दोनों ही डिवाइस हाई-एंड स्पेसिफिकेशन वाले हैं। महंगे वाले मॉडल में विंडोज 10 पहले से इंस्टॉल होंगे।

स्पेसिफिकेशन की बात करें तो आसुस ए553 में 15.6 इंच का एचडी (1366x768 पिक्सल) डिस्प्ले है। इसमें 2.16 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड-कोर इंटल पेंटियम एन3540 प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है। इसमें 4 जीबी का रैम मौजूद है और यह 500 जीबी के हार्डड्राइव से लैस है। कनेक्टिविटी की बात की जाए तो यह दो यूएसबी 3.0 पोर्ट, एक यूएसबी 2.0 पोर्ट, एचडीएमआई पोर्ट, ब्लूटूथ 4.0 और वाई-फाई सपोर्ट के साथ आएगा। यह पर्पल, पिंक, व्हाइट और ब्लैक कलर वेरिएंट में उपलब्ध होगा।

ए555एलएफ और ए555एलए में 15.6 इंच के एचडी (1366x768) डिस्प्ले हैं। दोनों ही डिवाइस डुअल-कोर इंटल कोर आई3-4005यू प्रोसेसर से लैस होंगे जिनकी स्पीड 1.7 गीगाहर्ट्ज़ है। दोनों ही डिवाइस 4 जीबी के रैम और 1 टीबी के हार्ड ड्राइव के साथ आएंगे। इनमें इंटेल एचडी ग्राफिक्स 4400 जीपीयू का इस्तेमाल किया गया है। ए555एलएफ और ए555एलए दो यूएसबी 3.0 पोर्ट, एक यूएसबी 2.0 पोर्ट, एक एचडीएमआई पोर्ट और वाई-फाई और ब्लूटूथ 4.0 कनेक्टिविटी फ़ीचर से लैस हैं।
Advertisement

ए555एलएफ मॉडल की कीमत 34,190 रुपये से शुरू होगी। ए555एलएफ का ब्लू, डार्क ब्राउन और रेड कलर वेरिएंट मार्केट में मिलेगा।
Advertisement

वहीं, ए555एलए की कीमत 28,990 रुपये से शुरू होगी। यह डार्क ब्राउन, रेड, यलो, ब्लू, ब्लैक और व्हाइट कलर वेरिएंट में उपलब्ध होगा।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  2. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  2. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  3. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  4. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  5. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  6. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  7. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  8. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  9. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  10. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.