Asus Chromebook CR11 Flip लैपटॉप 8GB रैम, 128GB स्टोरेज, 360 डिग्री रोटेशन फीचर के साथ लॉन्च, जानें डिटेल्स

डिवाइसेज में 720p वेबकैम दिया गया है।

Asus Chromebook CR11 Flip लैपटॉप 8GB रैम, 128GB स्टोरेज, 360 डिग्री रोटेशन फीचर के साथ लॉन्च, जानें डिटेल्स

Photo Credit: Asus

Asus Chromebook CR11 Flip

ख़ास बातें
  • इनमें 50Wh की बैटरी दी गई है।
  • Chromebook CR11 के लिए कंपनी ने स्टाइलस सपोर्ट भी दिया है।
  • CR11 Flip में 8 मेगापिक्सल का कैमरा भी दिया गया है।
विज्ञापन
Asus की ओर से दो नए लैपटॉप Chromebook CR11 और CR11 Flip लॉन्च किए गए हैं। ये दोनों लैपटॉप Intel Alder Lake N प्रोसेसर के साथ आते हैं। लैपटॉप में 11.6 इंच का़ HD डिस्प्ले है। इनमें 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज देखने को मिलती है। साथ ही ये WiFi 6 और Bluetooth 5.1 जैसे कनेक्टिविटी फीचर भी कैरी करते हैं। इनकी प्राइस और सभी फीचर्स की जानकारी नीचे दी जा रही है। 
 

Asus Chromebook CR11, CR11 Flip की कीमत, उपलब्धता

Asus Chromebook CR11, CR11 Flip को कंपनी ने चीन में लॉन्च किया है। लैपटॉप MIL-STD-810H मिलिट्री ग्रेड सर्टिफिकेशन के साथ आते हैं। इनकी कीमत के बारे में कंपनी की ओर से जानकारी साझा नहीं की गई है। लैपटॉप को कंपनी की अधिकारिक वेबसाइट पर लिस्ट किया गया है। 
 

Asus Chromebook CR11, CR11 Flip के फीचर्स, स्पेसिफिकेशंस

Asus Chromebook CR11, CR11 Flip में स्पेसिफिकेशंस लगभग समान दिए गए हैं। दोनों ही लैपटॉप USB 3.2 जेन टाइप C के साथ आते हैं जिसके लिए इनमें 2 पोर्ट मिलते हैं। साथ ही USB 3.2 Gen 1 Type A पोर्ट भी इनमें दिया गया है। इसके अलावा दोनों ही लैपटॉप में 3.5mm हेडफोन जैक भी देखने को मिलता है। ये दोनों माइक्रोएसडी कार्ड को सपोर्ट करते हैं। कनेक्टिविटी के अन्य फीचर्स में WiFi 6, Bluetooth 5.1 का सपोर्ट भी है। इनमें 50Wh की बैटरी दी गई है। जिसके साथ में 45W यूएसबी टाइप सी पावर एडेप्टर मिलता है। 

डिवाइसेज में 720p वेबकैम दिया गया है। वहीं, CR11 Flip में 8 मेगापिक्सल का कैमरा भी दिया गया है। यह लैपटॉप 360 डिग्री तक घूम जाता है इसलिए कैमरा को वर्ल्ड फेसिंग कहा गया है। घुमाने पर इसके माध्यम से आसानी से फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी की जा सकती है क्योंकि यह टैबलेट के रूप में इस्तेमाल किया जा सकता है। Asus Chromebook CR11 के लिए कंपनी ने स्टाइलस सपोर्ट भी दिया है। लेकिन अगर आप इसे इस्तेमाल करना चाहते हैं तो इसे अलग से खरीदना होगा।  
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo K14 Plus 5G के भारत में लॉन्च की तैयारी, परफॉर्मेंस पर होगा फोकस
  2. Honor ला रही नया मिडरेंज फोन Honor X9e Pro 5G, 108MP दो कैमरा, 11,000mAh बैटरी के साथ!
  3. Xiaomi 18 Pro Max में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 6 Pro चिपसेट, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  4. 6000mAh बैटरी के साथ Itel A300C लॉन्च, कीमत 11 हजार से भी कम, जानें सबकुछ
  5. Nothing का चार 50 मेगापिक्सल कैमरा वाला फोन मिल रहा ₹29,000 से ज्यादा सस्ता, जानें कहां
  6. OnePlus 13s का 16GB के RAM वाला वेरिएंट भारत में हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  7. MIVI One 5G: लॉन्च से पहले कंपनी ने MIVI Care+ किया जारी, बिक्री के बाद कैसे मिलेगी वारंटी
  8. UPI पेमेंट 'फ्री' ही रहेगी! जानें P2P ट्रांजैक्शन का पेंच, नहीं होगा जेब पर असर
  9. Redmi Note 17 Pro 5G vs iQOO Z11 vs OnePlus Nord CE 6: ₹40 हजार के बजट में कौन सा रहेगा बेस्ट?
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »