Apple का सस्ता लैपटॉप MacBook जल्द हो सकता है लॉन्च, iPhone की चिप से होगा लैस!

कंपनी इस लैपटॉप में A18 Pro चिपसेट इस्तेमाल कर सकती है जो कि iPhone 16 सीरीज में देखने को मिलता है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 3 जनवरी 2026 12:58 IST
ख़ास बातें
  • कंपनी यह नया लैपटॉप 12.9 इंच साइज में पेश कर सकती है।
  • यह स्लिम बेजल्स के साथ आ सकता है।
  • कंपनी इस लैपटॉप में A18 Pro चिपसेट इस्तेमाल कर सकती है।

MacBook लाइनअप में Apple जल्द ही कॉम्पेक्ट लैपटॉप लॉन्च कर सकती है।

Apple का सस्ता लैपटॉप मैकबुक (MacBook) जल्द ही मार्केट में लॉन्च हो सकता है। खबर है कि कंपनी एक कॉम्पेक्ट लैपटॉप डिवाइस पर काम कर रही है जिसमें 12.9 इंच का डिस्प्ले दिया जा सकता है। यह लैपटॉप एक अफॉर्डेबल लैपटॉप होगा जिसे साल की पहली तिमाही में ही कंपनी पेश कर सकती है। यह उन यूजर्स के लिए मार्केट में उतारा जाएगा जो Apple का लैपटॉप खरीदना चाहते हैं लेकिन फ्लैगशिप डिवाइस की तरह महंगा दाम नहीं देना चाहते। आइए जानते हैं इस कथित अपकमिंग लैपटॉप के बारे में और क्या जानकारी सामने आ रही है। 

MacBook लाइनअप में Apple जल्द ही कॉम्पेक्ट लैपटॉप लॉन्च कर सकती है। यह कंपनी का सस्ता लैपटॉप होगा। TrendForce की ओर से खुलासा किया गया है कि कंपनी यह नया लैपटॉप 12.9 इंच साइज में पेश कर सकती है। इसके लॉन्च के साथ कंपनी एक बार फिर से छोटे साइज के लैपटॉप सेग्मेंट में एंट्री कर सकती है। कहा गया है कि यह स्लिम बेजल्स के साथ आने वाला है। 

पीछे मुड़कर देखें तो Apple ने 2017 में 12 इंच डिस्प्ले साइज वाले Macbook लॉन्च किए थे। अपकमिंग लैपटॉप भी कुछ वैसा ही बताया जा रहा है। हालांकि इनकी पोर्टेबिलिटी के लिए इनको काफी सराहना मिली थी, लेकिन परफॉर्मेंस में शिकायतें सामने आईं थीं। नया 12 इंच का लैपटॉप संभावित रूप से बेहतर परफॉर्मेंस के साथ उतारा जा सकता है। रिपोर्ट में कहा गया है कि कंपनी इस लैपटॉप में A18 Pro चिपसेट इस्तेमाल कर सकती है जो कि iPhone 16 सीरीज में देखने को मिलता है। 

यह चिप डिवाइस के लिए हीट को भी बेहतर तरीके से मैनेज कर सकेगी क्योंकि यह iPhone की छोटी चेसी में भी बिना एक्टिव कूलिंग के काम करती है, और फोन को गर्म नहीं होने देती है। इसके अलावा कंपनी इस डिवाइस में बैटरी लाइफ भी बेहतर दे सकती है। एपल का प्रयास रहेगा नया लैपटॉप ट्रैवलर्स के लिए भी बराबर उपयोगी हो। प्राइसिंग को लेकर अभी बहुत अधिक जानकारी यहां नहीं दी गई है। एनालिस्ट उम्मीद जताते हैं कि 2026 में लैपटॉप की कीमतें तेजी से बढ़ेंगी क्योंकि दुनियाभर में DRAM की शॉर्टेज है। इसलिए कंपनी अफॉर्डेबल प्राइस पर लैपटॉप उतार कर मार्केट में प्रतिस्पर्धा बढ़ा सकती है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Reno 16T हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6700mAh बैटरी के साथ मिलेगा 120Hz AMOLED डिस्प्ले
  2. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  3. OnePlus Pad 2 Amazon सेल में सबसे सस्ता! ₹11000 का डिस्काउंट, 9510mAh बैटरी
  4. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Motorola के स्मार्टफोन्स ₹13,999 से शुरू, इन मॉडल्स पर मिलेगी बड़ी डील्स
  5. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
  6. RedMagic 12 Pro+ होगा 15 अक्टूबर को लॉन्च, RGB लाइटिंग के साथ धांसू गेमिंग डिजाइन में दिखा टीजर
  7. विराट कोहली नहीं चलाते iPhone 18 Pro, इस फोन पर आया उनका दिल, कोई फ्लैगशिप फोन भी नहीं
  8. HMD 106 Pure लेटेस्ट फीचर फोन हुआ पेश, 1,000mAh बैटरी, कीमत ₹1,100 के करीब!
  9. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  10. बच्चों की हर एक्टिविटी पर नजर रखेगा JioShield, ₹1 हजार में 1 साल की सर्विस और वापस मिलेंगे ₹1,000 के वाउचर
  11. 1 स्पीकर में 3 के मजे! Portronics ने भारत में लॉन्च किया AuraTrio, देगा 90W साउंड
  12. ₹2508 डिस्काउंट पर मिल रहा Vivo Y सीरीज फोन! 50MP कैमरा, 5500mAh है बैटरी
  13. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  14. Amazon vs Flipkart Sale: iPhone 17 ₹79,999 में, iPhone 15 ₹63,999 से शुरू, यहां जानें सभी iPhone डील्स
  15. Nothing Phone (4a) और Phone (4b) के नए बेस वेरिएंट्स भारत में हुए लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
#ताज़ा ख़बरें
  1. भारत में ₹10 हजार महंगे हो सकते हैं Samsung Galaxy S25, Z Fold 8 सीरीज स्मार्टफोन!
  2. Oppo K14 Plus 5G भारत में आज 12 बजे होगा लॉन्च, 2 घंटे के लिए चलेगी Flash Sale; इतनी होगी कीमत
  3. RedMagic 12 Pro+ होगा 15 अक्टूबर को लॉन्च, RGB लाइटिंग के साथ धांसू गेमिंग डिजाइन में दिखा टीजर
  4. Amazon vs Flipkart Sale: iPhone 17 ₹79,999 में, iPhone 15 ₹63,999 से शुरू, यहां जानें सभी iPhone डील्स
  5. 1 स्पीकर में 3 के मजे! Portronics ने भारत में लॉन्च किया AuraTrio, देगा 90W साउंड
  6. HMD 106 Pure लेटेस्ट फीचर फोन हुआ पेश, 1,000mAh बैटरी, कीमत ₹1,100 के करीब!
  7. ₹2508 डिस्काउंट पर मिल रहा Vivo Y सीरीज फोन! 50MP कैमरा, 5500mAh है बैटरी
  8. Apple की iPhone 18 Pro सीरीज को इस देश में जोरदार रिस्पॉन्स, 13 लाख यूनिट्स से ज्यादा की सेल्स
  9. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
  10. Xiaomi 18 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 7,200mAh हो सकती है बैटरी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.