Apple की बढ़ीं मुश्किलें! चिप सप्लाई के लिए अब इस कंपनी का लेगी सहारा

मार्केट में चिप शॉर्टेज के चलते कंपनी का प्रोडक्शन प्रभावित हो रहा है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 10 मई 2026 12:22 IST
ख़ास बातें
  • MacBook Neo की बढ़ती डिमांड को पूरा करने में चिप की कमी।
  • एपल अपने MacBook Neo के लिए अब Intel से चिप बनवाने जा रही है।
  • इंटेल अब एपल के लिए A27 चिप भी बनाएगी।

Apple अपने MacBook Neo को लेकर मुश्किल में नजर आ रही है।

Apple अपने MacBook Neo को लेकर मुश्किल में नजर आ रही है। कंपनी ने अपना सस्ता लैपटॉप हाल ही में पेश किया था जिसे मार्केट में कथित तौर पर जबरदस्त रेस्पॉन्स मिला। लेकिन यही बात कंपनी के लिए अब मुसीबत बनती दिख रही है। दरअसल MacBook Neo की बढ़ती डिमांड को पूरा करने में कंपनी के पसीने छूट रहे हैं और इसकी आपूर्ति के लिए उसे अन्य कंपनी का सहारा लेना पड़ रहा है। खबर है कि एपल अपने MacBook Neo के लिए अब Intel से चिप बनवाने जा रही है। आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला। 

Apple MacBook Neo की कथित बढ़ती डिमांड को कंपनी सही ढंग से पूरा नहीं कर पा रही है। मार्केट में चिप शॉर्टेज के चलते कंपनी का प्रोडक्शन प्रभावित हो रहा है। इसी को देखते हुए कंपनी ने अपने नेक्स्ट जेनरेशन MacBook Neo के लिए चिप अब Intel से तैयार करवाने का कदम उठाया है। वॉल स्ट्रीट जनरल की रिपोर्ट के अनुसार, Apple और Intel में शुरुआती चिप मेकिंग डील हुई है। इंटेल अब एपल के लिए A27 चिप बनाएगी जो अगली जेनरेशन के मैकबुक निओ में भी इस्तेमाल होंगीं। 

एपल के लिए चिपमेंकिंग का काम सालों से ताईवान की कंपनी TSMC करती आ रही है। लेकिन कंपनी की क्षमता अब प्रभावित हुई है क्योंकि AI के आने से मार्केट में चिप शॉर्टेज चल रही है। इसलिए एपल ने अपने चिप प्रोडक्शन की व्यापकता को बढ़ाने का फैसला किया है। कंपनी का मकसद है कि एंट्री लेवल और मेन स्ट्रीम चिप की शॉर्टेज न पड़े। 

फिलहाल A18 चिप को कंपनी MacBook Neo और iPhone 16 में इस्तेमाल करती है। इन्हें TSMC तकनीकी के आधार पर बनाया जाता है। शॉर्टेज का असर A18 के प्रोडक्शन पर भी पड़ा बताया जा रहा है। इंटेल के साथ हुई डील से एप्पल को आगामी मैकबुक नियो लैपटॉप की बाजार में आवश्यक मात्रा सुनिश्चित करने में मदद मिलेगी। खबरों के मुताबिक, एप्पल चिप संबंधी जरूरतों के लिए Samsung से भी बातचीत कर रही थी ताकि जरूरत पड़ने पर बैकअप विकल्प के तौर पर यहां से भी चिप उपलब्ध हो सकें। 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Redmi 17C 5G की सेल आज से शुरू, 6000mAh बैटरी के साथ 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस
  2. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹15,999 से शुरू टॉप स्मार्टफोन डील्स, Galaxy A56 से Xiaomi 17 तक पर बड
  3. भारत में महंगे प्राइस पर लॉन्च हो सकता है iQOO 16
  4. Asus लैपटॉप, PC और गेमिंग डिवाइस Flipkart-Amazon सेल में 50% तक हुए सस्ते
  5. Kodak ने लॉन्च किया ₹12 हजार से सस्ता 40 इंच स्मार्ट TV, 65 इंच की कीमत 43 हजार से कम
#ताज़ा ख़बरें
  1. Lenovo ने लॉन्च किया AI फीचर्स वाला ThinkBook 14x लैपटॉप, आपकी पसंद के मिलेंगे फीचर्स
  2. Redmi 17C 5G की सेल आज से शुरू, 6000mAh बैटरी के साथ 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस
  3. बिना इंटरनेट फोन में नहीं चलेगा Free TV? D2M चिप को लेकर सरकार ने लिया बड़ा फैसला
  4. Vivo S2 FE vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: 40K में कौन सा फोन रहेगा बेस्ट?
  5. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹15,999 से शुरू टॉप स्मार्टफोन डील्स, Galaxy A56 से Xiaomi 17 तक पर बड़ी बचत!
  6. घर की दीवार बनेगी 120 इंच की सिनेमा स्क्रीन! भारतीय कंपनी Lumio ने लॉन्च किया Arc 7 (2026) प्रोजेक्टर
  7. Amazon Great Indian Festival Sale में फ्लैगशिप धमाका! Samsung Galaxy S25 Ultra पर ₹45 हजार की बचत
  8. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: iPhone 16 पर धांसू डील, ₹18 हजार सस्ता मिलेगा फोन!
  9. OnePlus Ace 7 सीरीज में हो सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  10. दुनिया के सबसे रईस शख्स Elon Musk दोबारा बने ट्रिलिनेयर, Tesla, SpaceX के शेयर्स में तेजी का असर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.