Xiaomi का नया वायरलेस ऑडियो प्रोडक्ट 26 मई को होगा भारत में लॉन्च

Redmi India के भी अधिकारिक हैंडल पर भी नए ऑडियो फोकस प्रोडक्ट लॉन्च की जानकारी दी गई थी। यह प्रोडक्ट भारत में कंपनी के वायरलेस ऑडियो स्पेस में एंट्री मारेगा।

विज्ञापन
Vineet Washington, अपडेटेड: 21 मई 2020 17:08 IST
ख़ास बातें
  • 26 मई को लॉन्च होगा नया वायरलेस ऑडियो प्रोडक्ट
  • Redmi AirDots S भारत में हो सकते हैं लॉन्च
  • फुल चार्ज में चार घंटे बैटरी लाइफ का दावा

Redmi AirDots S हो चुका है चीन में लॉन्च

Xiaomi के वाइस प्रेसिडेंट मनु कुमार जैन ने भारत में Redmi ब्रांड के तहत एक नई कैटेगरी लॉन्च का ऐलान अपने ट्विटर हैंडल के जरिए किया है। यह लॉन्च इवेंट कंपनी की वेबसाइट पर 26 मई को ऑनलाइन आयोजित किया जाएगा। हालांकि, इस ट्वीट के जरिए भी नए प्रोडक्ट का ऐलान नहीं किया गया है, लेकिन वेबसाइट पर दिखे पेज़ से अनुमान लगाया जा सकता है कि True wireless (TWS) earphones लॉन्च की ओर इशारा किया जा रहा है। तो ऐसे में रेडमी ब्रांड के तहत AirDots S इयरफोन लॉन्च किए जा सकते हैं, जो कि हाल ही में चीन में लॉन्च किए गए थे।

मनु कुमार जैन द्वारा किए ट्वीट में कहा गया है कि कंपनी नई कैटेगरी के तहत प्रोडक्ट लॉन्च करने वाली है। उन्होंने फैन्स को ऑनलाइन लॉन्च इवेंट में आमंत्रित किया है, जो कि 26 मई को आयोजित किया जाना है। वहीं, NoStringsAttached हैशटैश से तो यही मालूम पड़ता है कि यह नए प्रोडक्ट TWS ईयरफोन हो सकते हैं। 26 मई दोपहर 12 बजे के काउंटडाउन के अलावा भी पेज़ पर कई दूसरे संकेत भी मिले हैं।
Advertisement

इस पेज़ पर बताया गया है कि आगामी प्रोडक्ट में वायरलेस ऑडियो, लॉन्ग बैटरी लाइफ, स्वेट एंड वाटर रेसिस्टेंस और लो-लेटेंसी मोड में आएगा। इसमें यह भी दिखा है कि वॉयस असिस्टेंट को एक क्लिक पर एक्टिवेट किया जा सकेगा। यह सभी खूबी ट्रू वायरलेस ईयरफोन की ओर इशारा करती हैं, जिसका लोकलाइज्ड वर्ज़न होगा Redmi AirDots S।

आपको बता दें, हाल ही में Redmi India के भी अधिकारिक हैंडल पर भी नए ऑडियो फोकस प्रोडक्ट लॉन्च की जानकारी दी गई थी। यह प्रोडक्ट भारत में कंपनी के वायरलेस ऑडियो स्पेस में एंट्री मारेगा।
Advertisement

रेडमी एयरडोट्स एस ट्रू वायरलेस ईयरफोन अप्रैल में चीन में लॉन्च किए गए थे। इन ईयरफोन की कीमत CNY 100 (लगभग 1,100 रुपये) है, जो कि सिंगल ब्लैक वेरिएंट में आते हैं। यह रेडमी ईयरफोन 7.2 मिलीमीटर ड्राइवर से लैस है। कंपनी का दावा है कि इसकी बैटरी फुल चार्ज पर 4 घंटे तक साथ देती है। वहीं, चार्जिंग केस के के साथ यह कुल 12 घंटे तक के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है। गौर करने वाली बात है कि रेडमी एयरडोट्स एस भी लो-लेटेंसी मोड में आता है, जो कि गेमिंग एक्सपीरियंस को इन्हैंस करता है। पानी के प्रतिरोध के लिए IPX4 सर्टिफिकेशन शामिल है, वहीं ईयरफोन का वज़न 4.1 ग्राम है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Xiaomi, Redmi AirDots S
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo A7 Pro होगा 11 सितंबर को लॉन्च, 8000mAh बैटरी , IP69K रेटिंग!
#ताज़ा ख़बरें
  1. पाकिस्तानी शख्स को इनोवेशन पड़ा भारी! बिना ड्राइवर की कार बनाई, पुलिस वैन से जा भिड़ी, वीडियो हुआ वायरल
  2. Xiaomi Smart Band 11 Active Launched: एक बार चार्ज करने पर 21 दिन चलेगा फिटनेस ट्रैकर, 50 स्पोर्ट्स मोड भी मिलेंगे!
  3. Ugreen लाई पहला स्मार्ट स्पीकर, खूबसूरत ग्रे कलर में, ब्लूटूथ, AI असिस्टेंट का सपोर्ट!
  4. 12,700mAh बैटरी और 4K 144Hz स्क्रीन वाला Lenovo Yoga Tab Plus Gen 2 लॉन्च, जानें कीमत
  5. Oppo A7 Pro होगा 11 सितंबर को लॉन्च, 8000mAh बैटरी , IP69K रेटिंग!
  6. महिलाओं के लिए खास हेल्थ फीचर्स वाला Xiaomi Smart Band 11 पेश, 21 दिनों तक चलेगी बैटरी
  7. BGMI में फ्री Rewards चाहिए तो ये 50 Codes आएंगे काम, देर की तो हाथ से निकल सकता है Ducky Fighter Set
  8. Apple-Samsung की स्मार्टवॉच को टक्कर देने आई Motorola की Watch Ultra, eSIM सपोर्ट भी मौजूद; जानें कीमत
  9. स्मार्टफोन नहीं फैशन स्टेटमेंट है Motorola का नया Razr Swarovski Edition, 35 क्रिस्टल से सजा फ्लिप फोन
  10. 10000mAh बैटरी वाला Poco X8 Power 5G हुआ लॉन्च, 50MP कैमरा के साथ गजब हैं फीचर्स, जानें कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.