शाओमी ने पेश किया ब्लूटूथ रिमोट कंट्रोल वाला सेल्फी स्टिक ट्राइपॉड

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 24 फरवरी 2017 13:14 IST
ख़ास बातें
  • इस टू-इन-वन डिवाइस को वीबो पर पेश किया गया है
  • आपको शूटिंग के लिए अलग से ट्राइपॉड ले जाने की टेंशन नहीं होगी
  • इसके अलावा यूज़र दूर से सेल्फी भी ले सकेंगे
चीन की टेक्नोलॉजी कंपनी शाओमी हर किस्म के प्रोडक्ट बनाती है। कंपनी ने अब तक एलईडी लाइट, प्रेशर कूकर और वाटर प्यूरिफायर जैसे प्रोडक्ट में हाथ आज़माए हैं। चीनी कंपनी ने पिछले साल सेल्फी स्टिक को भी लॉन्च किया था। इस बीच मोबाइल वर्ल्ड कॉन्ग्रेस से ठीक पहले शाओमी ने एक तरह से अपने सेल्फी स्टिक का अपग्रेड पेश किया है। इसे सेल्फी के अलावा भी कई तरह के काम के लिए इस्तेमाल में लाया जा सकेगा। शाओमी मी सेल्फी स्टिक ट्राइपॉड ज़रूरत के वक्त पर ट्राइपॉड का भी काम करेगा।

इस टू-इन-वन डिवाइस को वीबो पर पेश किया गया है। इस प्रोडक्ट को खरीदने के बाद आपको शूटिंग के लिए अलग से ट्राइपॉड ले जाने की टेंशन नहीं होगी। इसके अलावा यूज़र दूर से सेल्फी भी ले सकेंगे। इसके साथ एक ब्लूटूथ रिमोट कंट्रोल भी दिया गया है जिसका इस्तेमाल यूज़र दूर से सेल्फी लेने के लिए भी कर सकते हैं। शाओमी मी सेल्फी स्टिक ट्राइपॉड को सफेद और ब्लैक कलर में पेश किया गया है। इसे मोड़कर आप स्टिक बना सकते हैं और इसका वज़न 155 ग्राम है।

ब्लूटूथ से लैस मी सेल्फी स्टिक ट्राइपॉड एंड्रॉयड 4.3 या उसके बाद के वर्ज़न और आईओएस 5.0 या उसके बाद के वर्ज़न के साथ काम करेगा। माउंट 360 डिग्री घूम सकता है। ट्राइपॉड को एल्यूमीनियम एलॉय से बनाया गया है।

यह एंटी-स्किड डिज़ाइन के साथ आता है, ताकि स्टिक हाथों से आसानी से ना फिसले। लेकिन यह इतना हलका है कि आप इससे हवादार इलाकों में बहुत उम्मीदें नहीं रख सकते। मी सेल्फी स्टिक ट्राइपॉड घर में इस्तेमाल करने के लिए बेहतरीन है।
Advertisement

शाओमी सेल्फी स्टिक ट्राइपॉड को अभी चीन में लॉन्च किया गया है। यह कंपनी की ई-कॉमर्स साइट मी डॉट कॉम 89 चीनी युआन (करीब 900 रुपये) में उपलब्ध है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Xiaomi, Xiaomi Selfie Stick, Mi Selfie Stick
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  2. Ai+ NovaTab हुआ 8000mAh बैटरी, 13MP कैमरा के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  3. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: सेल से पहले ही ₹4 हजार सस्ता मिल रहा है 7000mAh बैटरी वाला Oppo F33 5G
  4. Oppo Reno 16T हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6700mAh बैटरी के साथ मिलेगा 120Hz AMOLED डिस्प्ले
  5. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Motorola के स्मार्टफोन्स ₹13,999 से शुरू, इन मॉडल्स पर मिलेगी बड़ी डील्स
  7. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  8. OnePlus Pad 2 Amazon सेल में सबसे सस्ता! ₹11000 का डिस्काउंट, 9510mAh बैटरी
  9. Vivo V40 Pro Flipkart सेल में ₹2500 सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  10. विराट कोहली नहीं चलाते iPhone 18 Pro, इस फोन पर आया उनका दिल, कोई फ्लैगशिप फोन भी नहीं
  11. ₹10,400 सस्ता मिल रहा MacBook Air M5, 16GB RAM, AI फीचर्स से लैस
#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple की iPhone 18 Pro सीरीज को इस देश में जोरदार रिस्पॉन्स, 13 लाख यूनिट्स से ज्यादा की सेल्स
  2. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
  3. Xiaomi 18 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 7,200mAh हो सकती है बैटरी
  4. HONOR Magic9: दो 200 मेगापिक्सल कैमरे और 8000mAh की विशाल बैटरी, कितनी है कीमत
  5. Oppo Find X10 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  6. विराट कोहली नहीं चलाते iPhone 18 Pro, इस फोन पर आया उनका दिल, कोई फ्लैगशिप फोन भी नहीं
  7. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  8. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  9. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा
  10. Ai+ Nova LapTab लॉन्च, 10000mAh बैटरी, 16MP कैमरा से लैस, जानें क्या कुछ है खास
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.