Xiaomi अब भारत में बेच रही है कलम, तकिया और टी-शर्ट

भारत में अपने सेल्फी स्मार्टफोन Xiaomi Redmi Y2 को लॉन्च करने के बाद Xiaomi ने इसी मार्केट में चार नए प्रोडक्ट लॉन्च करने की जानकारी दी है।

विज्ञापन
Ankit Chawla, अपडेटेड: 15 जून 2018 11:12 IST
ख़ास बातें
  • Mi Rollerball Pen एल्यूमिनियम बॉडी के साथ आता है
  • ट्रैवल यू-शेप्ड पिलो को कॉटन और नेचुरल लेटेक्स से बनाया गया है
  • आई लव मी टी-शर्ट को फैब्रिक ब्लैंड से बनाया गया है
भारत में अपने सेल्फी स्मार्टफोन Xiaomi Redmi Y2 को लॉन्च करने के बाद Xiaomi ने इसी मार्केट में चार नए प्रोडक्ट लॉन्च करने की जानकारी दी है। बता दें कि इन चारों प्रोडक्ट का कंपनी के लोकप्रिय स्मार्टफोन रेंज से कोई लेना देना नहीं है। कंपनी के ये प्रोडक्ट हैं- मी रोलरबॉल पेन, मी ट्रैवल यू शेप्ड पिलो, मी आई लव मी टी-शर्ट और मी बैंड 2 व मी बैंड एचआरएक्स के लिए चार्ज केबल। ये सभी प्रोडक्ट शाओमी इंडिया की वेबसाइट Mi.com पर शुक्रवार 15 जून की मध्यरात्रि से उपलब्ध होंगे। बता दें कि इन प्रोडक्ट की कीमत 129 रुपये से लेकर 999 रुपये के बीच है।

Mi Rollerball Pen एल्यूमिनियम बॉडी के साथ आता है और इसकी कीमत 179 रुपये है। ट्रैवल यू-शेप्ड पिलो को कॉटन और नेचुरल लेटेक्स से बनाया गया है। यह 999 रुपये में बिकेगा। आई लव मी टी-शर्ट को फैब्रिक ब्लैंड से बनाया गया है। यह ग्रे और बिज कलर में आएगा और इसकी कीमत होगी 399 रुपये। आखिर में Mi Band 2 और Mi Band HRX के लिए एक चार्ज केबल 129 रुपये में लॉन्च किया गया है।

Xiaomi ने हाल ही में चीन में लेटेस्ट मी रियरव्यू मिरर ड्राइविंग रिकॉर्डर लॉन्च किया था। यह वॉयस कंट्रोल क्षमता के साथ आता है। यह एक स्मार्ट रियरव्यू मिरर है जो ड्राइवर की पार्किंग के दौरान मदद करेगा। चीनी मार्केट में इस प्रोडक्ट की कीमत 399 चीनी युआन (करीब 4,200 रुपये) है।

दूसरी तरफ, Xiaomi Redmi Y2 को हाल ही में भारत में लॉन्च किया गया था। स्मार्टफोन की अहम खासियतों की बात करें तो यह एआई पावर्ड 16 मेगापिक्सल के सेल्फी कैमरे, फेस अनलॉक और 18:9 डिस्प्ले के साथ आता है। Redmi Y2 को डार्क ग्रे, रोज़ गोल्ड और गोल्ड रंग में उपलब्ध कराया जाएगा। यह कंपनी की सेल्फी केंद्रित रेडमी वाई सीरीज़ का तीसरा स्मार्टफोन है। बीते साल Redmi Y सीरीज़ के Redmi Y1 और Redmi Y1 Lite भारत में लॉन्च किए गए थे। Redmi Y2 की कीमत 9,999 रुपये से शुरू होगी। इस दाम में 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज वाला वेरिएंट मिलेगा। इसके अलावा फोन का 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वाला वेरिएंट भी है जिसकी कीमत 12,999 रुपये है।
Advertisement

 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Xiaomi, Mi Band HRX, Mi Band 2
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 75 इंच तक के TV पर 40% तक की छूट, Hisense की फेस्टिव सेल; कीमत ₹25 हजार से शुरू
  2. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  3. 150 इंच की स्क्रीन पर घर में बनेगा सिनेमा, Hisense का नया 4K Laser Projector 240Hz गेमिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च
  4. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  5. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  6. Asus लैपटॉप, PC और गेमिंग डिवाइस Flipkart-Amazon सेल में 50% तक हुए सस्ते
  7. Flipkart Big Billion Days Sale: Samsung Galaxy S25 और S25 FE पर धांसू डील, ₹17 हजार तक सस्ते हुए फोन
  8. Vivo X Fold 6 भारत में लॉन्च; 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया फोल्डेबल फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Asus लैपटॉप, PC और गेमिंग डिवाइस Flipkart-Amazon सेल में 50% तक हुए सस्ते
  2. Vivo ने भारत में पेश किया Vision Discovery Edition मिक्स्ड रिएलिटी हेडसेट
  3. Vivo S2 FE लॉन्च: 10000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  4. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: Dylect के प्रोडक्ट्स पर 60% तक की छूट, 8 अक्टूबर से मिलेंगे ऑफर्स
  5. Vivo V80 भारत में लॉन्च, 7,200mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले के साथ आया फोन; जानें कीमत
  6. Vivo X Fold 6 भारत में लॉन्च; 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया फोल्डेबल फोन
  7. Google ने Pixel 10a की कीमत बढ़ाई, ₹6 हजार महंगा हुआ फोन; अब इतना हुआ नया दाम
  8. Aadhaar में नाम बदलने के नियम बदले, अब हर तरह के बदलाव के लिए अलग प्रोसेस; जानें कौन-सा डॉक्यूमेंट लगेगा
  9. Flipkart Big Billion Days Sale: Samsung Galaxy S25 और S25 FE पर धांसू डील, ₹17 हजार तक सस्ते हुए फोन
  10. 75 इंच तक के TV पर 40% तक की छूट, Hisense की फेस्टिव सेल; कीमत ₹25 हजार से शुरू
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.