Mi Smart LED Bulb और Mi Automatic Soap Dispenser भारत में लॉन्च, जानें कीमत

Mi Smart LED Bulb की कीमत भारत में 499 रुपये है, जिसे आप Mi.com और मी होम स्टोर के माध्यम से खरीद सकते हैं। वहीं, Mi Automatic Soap Dispenser की कीमत 999 रुपये है, जिसकी सेल 15 अक्टूबर से शुरू होगी।

विज्ञापन
सौरभ कुलेश, अपडेटेड: 29 सितंबर 2020 17:24 IST
ख़ास बातें
  • Mi Smart LED Bulb को Mi Home app के द्वारा किया जा सकता है कंट्रोल
  • Mi Automatic Soap Dispenser में दिया गया है इंफ्रारेड सेंसर
  • मी ऑटोमैटिक सोप डिस्पेंसर को 375 बार किया जा सकता है इस्तेमाल

Mi.com और मी होम स्टोर के माध्यम से खरीद के लिए उपलब्ध होंगे दोनो प्रोडक्ट्स

Mi Smart LED Bulb और Mi Automatic Soap Dispenser को भारत में लॉन्च कर दिया गया है। Xiaomi द्वारा लॉन्च किए इन दोनों ही प्रोडक्ट्स को Mi India IoT पोर्टफोलियों के हिस्से के तौर पर पेश किया गया है। मी ऑटोमैटिक सोप डिस्पेंसर में लो नॉइस मोटर और इंफ्रारेड सेंसर का इस्तेमाल किया गया है। मी स्मार्ट बल्ब की बात करें, तो यह 810 लुमेन कूल व्हाइट लाइट प्रदान करता है और 7.5 वॉच की बिजली खपत करता है। इसे आप Mi Home app के द्वारा कंट्रोल भी कर सकते हैं।
 

Mi Smart LED Bulb, Mi Automatic Soap Dispenser price in India, availability

मी स्मार्ट एलईडी बल्ब की कीमत भारत में 499 रुपये है, जिसे आप Mi.com और मी होम स्टोर के माध्यम से खरीद सकते हैं। वहीं, Mi Automatic Soap Dispenser की कीमत 999 रुपये है, जिसकी सेल 15 अक्टूबर से शुरू होगी। डिस्पेंसर को भी आप Mi.com और मी होम स्टोर के माध्यम से खरीद सकते हैं।
 

Mi Smart LED Bulb features

Xiaomi का दावा है कि मी स्मार्ट एलईडी बल्ब 810 लुमेन कूल व्हाइट लाइट देता है और इस बल्ब की ब्राइटनेस को Mi Home app के द्वारा नियंत्रित किया जा सकता है। कंपनी का दावा है कि यह केवल 7.5 वॉच बिजली की खपत करता है। इसके अलावा यह बल्ब B22 बेस के साथ आता है, जिसका मतलब यह है कि इसे सीधे डिफॉल्ट होल्डर में फीट किया जा सकता है, जो कि भारतीय घरों में पाया जाता है।

कंपनी का दावा है कि इस बल्ब को 15,000 घंटे तक इस्तेमाल किया जा सकता है, जिसका मतलब यह है कि इस बल्ब को रोज़ाना 6 घंटे इस्तेमाल कर सकते हैं और इस तरह यह 7 साल तक काम करता रहेगा। इस बल्ब को वॉयस कमांड के जरिए भी कंट्रोल किया जा सकता है, यह बल्ब Amazon Alexa के साथ-साथ Google Assistant सपोर्ट के साथ आता है। कंपनी का कहना है कि बल्ब को इस्तेमाल करने के लिए किसी प्रकार के हब की जरूरत नहीं है, इसे इंस्टॉलेशन के बाद सीधे मी होम ऐप के जरिए इस्तेमाल किया जा सकता है।
Advertisement
 

Mi Automatic Soap Dispenser features


कंपनी के स्मार्ट होम पोर्टफोलियो के तहत लॉन्च किया अगला प्रोडक्ट है Mi Automatic Soap Dispenser। मी ऑटोमैटिक सोप डिस्पेंसर को काम करने के लिए चार AA बैटरी की जरूरत पड़ती है। वहीं, दावा किया गया है कि इसमें टिकाऊ डिज़ाइन को फीचर किया गया है। कंपनी का दावा है कि इसके इस्तेमाल के लिए यूज़र को इसके सामने अपना हाथ हिलाने की जरूरत नहीं पड़ेगी, क्योंकि इसमें सोप फोम डिस्पेंस के लिए लो नॉइस मोटर और इंफ्रारेड सेंसर का इस्तेमाल किया गया है। इसमें 60-90mm इंफ्रारेड सेंसिंग दी गई है, जिसको लेकर दावा है कि यह फोम को 0.25 सेकेंड में डिस्पेंस करता है। कंपनी का कहना है कि इस डिस्पेंसर का इस्तेमाल 375 बार किया जा सकता है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Redmi 17C 5G की सेल आज से शुरू, 6000mAh बैटरी के साथ 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस
  2. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹15,999 से शुरू टॉप स्मार्टफोन डील्स, Galaxy A56 से Xiaomi 17 तक पर बड
  3. Kodak ने लॉन्च किया ₹12 हजार से सस्ता 40 इंच स्मार्ट TV, 65 इंच की कीमत 43 हजार से कम
  4. घर की दीवार बनेगी 120 इंच की सिनेमा स्क्रीन! भारतीय कंपनी Lumio ने लॉन्च किया Arc 7 (2026) प्रोजेक्टर
  5. OnePlus Ace 7 सीरीज में हो सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  6. Vivo S2 FE vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: 40K में कौन सा फोन रहेगा बेस्ट?
  7. भारत में महंगे प्राइस पर लॉन्च हो सकता है iQOO 16
#ताज़ा ख़बरें
  1. Red Magic 12 Pro+ में गेमिंग के लिए मिलेंगे फीचर्स, अगले सप्ताह लॉन्च
  2. Airtel फ्री दे रहा पोस्टपेड प्लान के साथ इंटरनेशनल रोमिंग, विदेशों की यात्रा पर भी ले पाएंगे डेटा-कॉल के लाभ
  3. HMD Slate Tab 5G में मिल सकता है 15.6 इंच डिस्प्ले, 8 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा
  4. 8,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले वाला Vivo Y32 लॉन्च, 50MP कैमरा के साथ आया नया फोन
  5. IMC 2026: Jio ने पेश किए स्मार्ट ग्लासेस, UPI पेमेंट कर पाएंगे और AI देगा सवालों का जवाब
  6. Lenovo ने लॉन्च किया AI फीचर्स वाला ThinkBook 14x लैपटॉप, आपकी पसंद के मिलेंगे फीचर्स
  7. Redmi 17C 5G की सेल आज से शुरू, 6000mAh बैटरी के साथ 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस
  8. बिना इंटरनेट फोन में नहीं चलेगा Free TV? D2M चिप को लेकर सरकार ने लिया बड़ा फैसला
  9. Vivo S2 FE vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: 40K में कौन सा फोन रहेगा बेस्ट?
  10. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹15,999 से शुरू टॉप स्मार्टफोन डील्स, Galaxy A56 से Xiaomi 17 तक पर बड़ी बचत!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.