Xiaomi का Mi Portable Electric Air Compressor भारत में लॉन्च, अभी खरीदें सस्ते में

Mi Portable Electric Air Compressor में 145 पीएसआई तक का प्रेशर बनता है, इतना प्रेशर आम साइकल, फुटबॉल और यहां तक की मोटरसाइकल और कार के टायर में हवा भरने के लिए काफी होता है।

विज्ञापन
शायक मजूमदार, अपडेटेड: 14 जुलाई 2020 18:17 IST
ख़ास बातें
  • Mi Air Compressor प्री-सेट प्रेशर कंट्रोल सिस्टम के साथ आता है
  • कार के टायर को 6 मिनट में पूरा भर सकता है यह एयर कम्प्रेसर
  • इस कम्प्रेसर में 145 पीएसआई तक का प्रेशर बनता है

Mi Portable Electric Air Compressor का दाम 3,499 रुपये

Xiaomi ने आखिरकार भारत में अपना Mi Portable Electric Air Compressor लॉन्च कर दिया है। यह डिवाइस काफी लाइट और कॉम्पेक्ट डिज़ाइन के साथ आया है, इस डिवाइस में बिल्ट-इन लिथियम इयॉन बैटरी दी गई है जो बिना बाहरी पावर सोर्स के आसानी से काम करने में मदद करती है और इसे आसानी से किसी भी रेगुलर पावर बैंक के द्वारा चार्ज किया जा सकता है। चीनी टेक कंपनी का कहना है कि मी पोर्टेबल इलेक्ट्रिक एयर कम्प्रेसर कार के टायर को 6 मिनट में भर सकता है, वहीं साइकिल के पहिए को इस कम्प्रेसर के द्वारा 3 मिनट में पूरा भरा जा सकता है। यह कम्प्रेसर डिज़िटल डिस्प्ले के साथ आता है, जिसके जरिए आप टायर प्रेशर को देख सकते हैं और एलईडी लाइट अंधेरे में काम करने मे मदद करती है।
 

Mi Portable Electric Air Compressor price, availability in India

मी पोर्टेबल इलेक्ट्रिक एयर कम्प्रेसर Xiaomi के क्राउडफंडिंग प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध है। इस डिवाइस को फिलहाल डिस्काउंटेड कीमत में पेश किया गया है, जो 2,299 रुपये है। हालांकि, क्राउडफंडिंग कैंपेन खत्म होने के बाद 10 अगस्त से यह डिवाइस 3,499 रुपये में खरीदा जा सकेगा। यह डिवइस स्टैंडर्ड ब्लैक कलर ऑप्शन में खरीद के लिए उपलब्ध है।
 

Mi Portable Electric Air Compressor features

यह डिवाइस 18,650 एमएएच की lithium-ion बैटरी से लैस है, दावा किया गया है कि इस डिवाइस की सहायता से कार के टायर को 6 मिनट में पूरा भरा जा सकता है और साइकिल के टायर को महज 3 मिनट में भरा जा सकेगा। एक पूरा चार्ज मी पोर्टेबल इलेक्ट्रिक एयर कम्प्रेसर 5 कार के टायर्स या फिर 8 साइकिल के टायर्स में आसानी से हवा भर सकता है। इस डिवाइस में 145 पीएसआई तक का प्रेशर बनता है। इतना प्रेशर आम साइकल, फुटबॉल और यहां तक की मोटरसाइकल और कार के टायर में हवा भरने के लिए काफी होता है। इसके लिए बाहरी पावर सोर्स की आवश्यकता नहीं पड़ती, इसे एक सामान्य पावर बैंक के माइक्रो-यूएसबी पोर्ट के साथ चार्ज किया जा सकता है।

यह डिवाइस प्री-सेट प्रेशर कंट्रोल सिस्टम के साथ आता है, जो प्रेशर को माप भी सकता है और खुद से एडजस्ट भी कर सकता है। बता दें, यह सुविधा तब काम आती है जब आप किसी स्पोर्ट्स संबंधी चीज़ में हवा भरते हैं, जैसे फुटबॉल व बास्केटबॉल इत्यादि।
Advertisement

अंधेरे में काम करते हुए, इस डिवाइस की बिल्ट-इन LED लाइट आपके काम आएगी। इसके अलावा यह डिज़िटल डिस्प्ले से भी लैस है, जो आपको टायर के प्रेशर की जानकारी डिस्प्ले के जरिए देगा। शाओमी का कहना है कि इस मी पोर्टेबल इलेक्ट्रिक एयर कम्प्रेसर में एक इंटेलिजेंट इंज़न डिज़ाइन दिया गया है। भारत के अलावा यह डिवाइस कई अन्य मार्केट्स में भी मौजूद है, जिसमें यूनाइटेड किंगडम भी शामिल है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 150 इंच की स्क्रीन पर घर में बनेगा सिनेमा, Hisense का नया 4K Laser Projector 240Hz गेमिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च
  2. Oppo Find X10 Pro Max जल्द होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  3. Kodak ने लॉन्च किया ₹12 हजार से सस्ता 40 इंच स्मार्ट TV, 65 इंच की कीमत 43 हजार से कम
  4. ₹19 हजार से ज्यादा सस्ता होगा iPhone 17, Flipkart की दिवाली सेल में क्या है खास डील
  5. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: iPhone 16 पर धांसू डील, ₹18 हजार सस्ता मिलेगा फोन!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: iPhone 16 पर धांसू डील, ₹18 हजार सस्ता मिलेगा फोन!
  2. OnePlus Ace 7 सीरीज में हो सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  3. दुनिया के सबसे रईस शख्स Elon Musk दोबारा बने ट्रिलिनेयर, Tesla, SpaceX के शेयर्स में तेजी का असर
  4. भारत में महंगे प्राइस पर लॉन्च हो सकता है iQOO 16
  5. Kodak ने लॉन्च किया ₹12 हजार से सस्ता 40 इंच स्मार्ट TV, 65 इंच की कीमत 43 हजार से कम
  6. ₹19 हजार से ज्यादा सस्ता होगा iPhone 17, Flipkart की दिवाली सेल में क्या है खास डील
  7. 23K सस्ता मिलेगा Samsung Galaxy S25 5G, Flipkart Big Billion Days Sale में क्या है डील
  8. India vs West Indies: कब और कहां देखें पहला T-20 मैच, यहां होगी लाइव स्ट्रीमिंग
  9. Oppo Find X10 Pro Max जल्द होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  10. Infinix लाया गजब का फोन, बिना सिम भी कर पाएंगे कॉल, बिना नेटवर्क करेगा काम
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.