Xiaomi का यह डिवाइस करेगा तीन काम, जानें खासियतें

Xiaomi Flashlight, Lamp, Power Bank: शाओमी ने एक अनोखे मल्टी-फंक्शन डिवाइस को लॉन्च किया है जो फ्लैशलाइट, लैंप और पावर बैंक के रूप में काम करेगी।

विज्ञापन
Prabhakar Thakur, अपडेटेड: 3 दिसंबर 2019 14:42 IST
ख़ास बातें
  • Xiaomi डिवाइस की कीमत 119 चीनी युआन
  • 3-इन-1 डिवाइस करेगी आपके तीन काम
  • Xiaomi Youpin वेबसाइट पर लिस्ट है डिवाइस

Xiaomi की यह अनोखी डिवाइस करेगी तीन काम, जानें खासियतें

Photo Credit: Xiaomi Youpin

Xiaomi Flashlight, Lamp, Power Bank: शाओमी ने एक अनोखे मल्टी-फंक्शन डिवाइस को लॉन्च किया है जो फ्लैशलाइट, लैंप और पावर बैंक के रूप में काम करेगी। इस कॉम्पैक्ट डिवाइस में जान फूंकने के लिए 2,600 एमएएच की लीथियम-आयन बैटरी दी गई है। डिवाइस को Xiaomi Youpin वेबसाइट पर लिस्ट किया गया है और यह 119 चीनी युआन (लगभग 1,200 रुपये) में उपलब्ध है। इस 3-इन-1 डिवाइस में डुअल फोटो सेंसर दिया गया है।

डिवाइस और इसके इस्तेमाल का जिक्र शाओमी (Xiaomi) ने आधिकारिक इमेज़ में किया है। यह एक वर्सेटाइल लैंप है जिसका इस्तेमाल विभिन्न तरीकों से किया जा सकता है। इसे दीवार पर लगाए गए लैंप के रूप में या फिर टैबल लेंप के रूप में भी इस्तेमाल किया जा सकता है। जरूरत पड़ने पर इसे पावर बैंक के रूप में भी इस्तेमाल किया जा सकता है।
Advertisement

जैसा कि हमने आपको बताया कि यह अनोखी डिवाइस चीन में Xiaomi Youpin वेबसाइट पर 119 चीनी युआन के साथ उपलब्ध है। फिलहाल इस बारे में कोई भी जानकारी नहीं है कि इसे ग्लोबल मार्केट में या फिर भारत में कब तक लाया जाएगा। गौर करने वाली बात यह है कि शाओमी ने पिछले सप्ताह भारत में अपने नए मी स्मार्ट एलईडी डेस्क लैंप 1एस (Mi Smart LED Desk Lamp 1S) को लॉन्च किया था।

शाओमी (Xiaomi) का यह लैंप ब्राइटनेस कंट्रोल (2600-5000K) और कलर टेंपरेचर कंट्रोल के साथ आ रहा है। इस डिवाइस को ऐप के जरिए भी कंट्रोल किया जा सकता है। लिस्टिंग को सबसे पहले ITHome द्वारा स्पॉट किया गया है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Days Sale: 50 इंच स्मार्ट टीवी मिल रहे सस्ते, कीमत 21 हजार से शुरू
  2. Samsung TV खरीदने पर ₹1.59 लाख तक का TV फ्री, कुछ मॉडल्स पर मुफ्त Soundbar और 20% कैशबैक भी!
  3. Tecno Spark 50S 5G कल होगा भारत में लॉन्च, दो कलर के मिलेंगे ऑप्शन
  4. Tata Play Smart ऐप लॉन्च: आपके टीवी पर बिना केबल/DTH के चलेंगे 500 से ज्यादा लाइव चैनल
  5. Apple की iPhone 18 की मैन्युफैक्चरिंग शुरू करने की तैयारी, जोरदार डिमांड का अनुमान
  6. OnePlus Ace 7 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, Google Play पर हुई लिस्टिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
  2. OnePlus Ace 7 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, Google Play पर हुई लिस्टिंग
  3. अंजान नंबर से आने वाली कॉल्स में नजर आएगा KYC रजिस्टर्ड नाम, 1 नंबर से लागू होगा नियम
  4. Apple की iPhone 18 की मैन्युफैक्चरिंग शुरू करने की तैयारी, जोरदार डिमांड का अनुमान
  5. Oppo F35 5G खरीदने से पहले जानें Redmi Note 17 Pro 5G और OnePlus Nord CE 6 से कितना है बेहतर?
  6. Tecno Spark 50S 5G कल होगा भारत में लॉन्च, दो कलर के मिलेंगे ऑप्शन
  7. JUST CORSECA JC STUDIOX, STUDIOX PRO स्मार्ट प्रोजेक्टर लॉन्च, 4K के साथ 130 इंच तक स्क्रीन साइज , जानें सबकुछ
  8. REDMAGIC 12 Pro+ लॉन्च: 50MP कैमरा, 8400mAh बैटरी, जानें और क्या है खास
  9. iQOO Pad Pro 8.8 जल्द होगा लॉन्च, 9,020mAh बैटरी
  10. Jantar Mantar Protest Game: दिल्ली के धरने पर बना गेम, बैरिकेडिंग तोड़ने से लेकर पुलिस बनकर लठ चलाने का मौका
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.