Xiaomi ने भारत में लॉन्च किया सफाई के लिए Mi Robot Vacuum Mop-P, जानें खासियतें और कीमत

Xiaomi इस कीमत के साथ भारतीय मार्केट में मौजूदा वैक्यूम-क्लीनर को कड़ी टक्कर देने वाली है। Eureka Forbes RV201 Robotic Floor Clear की कीमत 21,999 रुपये है। वहीं, iRobot का Roomba 606 आपको 21,900 रुपये में मिलता है।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 17 अप्रैल 2020 14:43 IST
ख़ास बातें
  • Xiaomi ने लॉन्च किया Mi Robot Vacuum-Mop का भारतीय वेरिएंट
  • मी रोबोट वैक्यूम-मॉप पी में मिलेगी 3,200 एमएएच की बैटरी
  • सफाई के काम आएगा यह डिवाइस

नो-कॉस्ट EMI पर मिलेगा यह प्रोडक्ट

Xiaomi ने आज अपने Mi Robot Vacuum-Mop P रोबोटिक वैक्यूम क्लीनर को भारत में लॉन्च कर दिया है। कंपनी का यह लेटेस्ट प्रोडक्ट Mi Robot Vacuum Cleaner का ही वेरिएंट है, जो चीन में लॉन्च हुआ था। हालांकि, लेटेस्ट प्रोडक्ट टू-इन-वन है, इसमें स्वीपिंग और मॉपिंग यानी झाडू व पोंछा, दोनों ही फंक्शन दिए गए हैं। इसके अलावा इसमें नेविगेशन के लिए लेज़र डिटेक्ट सिस्टम (LDS) भी मौजूद है। मी रोबोट वैक्यूम-मोप पी में 12 सेंसर्स और Mi Home App के द्वारा रिमोट कंट्रोल की भी सुविधा दी गई है। आपको बता दें, शाओमी ने साल 2016 में मी रोबोट वैक्यूम क्लीनर को सबसे पहले चीन में लॉन्च किया था। हालांकि, लेटेस्ट मॉडल कुछ नए फीचर्स के साथ लॉन्च किया गया है। मी रोबोट वैक्यूम-मॉप पी देखने में लगता है कि इसे खासतौर पर भारतीय बाजार के लिए बनाया गया है, जो कि पिछले साल चीनी मार्केट के लिए पेश किया गया था।
 

Mi Robot Vacuum-Mop P price in India, availability details

मी रोबोट वैक्यूम-मॉप पी की कीमत भारतीय बाजार में 29,999 रुपये है। हालांकि, फिलहाल यह 17,999 रुपये में उपलब्ध है। वहीं, ग्राहक 2,999 प्रति माह की नो-कॉस्ट EMI पर भी इसे खरीद सकते हैं। इसके अलावा, फिलहाल Mi Robot Vacuum-Mop P को Mi Crowdfunding प्लेटफॉर्म पर ही ऑर्डर किया जा सकता है, डिलीवरी 15 सिंतबर के बाद से शुरू होगी।

Xiaomi इस कीमत के साथ भारतीय मार्केट में मौजूदा वैक्यूम-क्लीनर को कड़ी टक्कर देने वाली है। Eureka Forbes RV201 Robotic Floor Clear की कीमत 21,999 रुपये है। वहीं, iRobot का Roomba 606 आपको 21,900 रुपये में मिलता है।
 

Mi Robot Vacuum-Mop P specifications, features

मी रोबोट वैक्यूम-मॉप पी बिना ब्रश की जापानी मोटर के साथ आता है, जिसमें 2,100पीए सक्शन पावर मौजूद है। इस वैक्यूम क्लिनर में मैपिंग और रूट प्लानिंग की क्षमता है, दोनों ही काम एलडीएस लैस लेज़र नेविगेशन और अपग्रेडेड SLAM algorithm के द्वारा होते हैं। शाओमी का दावा है कि यह डिवाइस अपने 8 मीटर तक के क्षेत्र को स्कैन कर सकता है। वहीं, दूसरी तरह सफाई के लिए इस डिवाइस में जैसे कि हमने पहले बताया झाडू व पोंछा दोनों ही क्षमता दी गई है, जो कि खासतौर पर भारतीय घरों के लिए बनाई गई है।
Advertisement

मी रोबोट वैक्यूम-मॉप पी में आपको 3,200 एमएएच की बैटरी, जो कि सिंगल चार्ज पर 60 से 130 मिनट तक काम करती है। इसमें आपको वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन सपोर्ट मिलता है। डाइमेंशन की बात करें, तो 350x94.5 एमएम के इस डिवाइस का भार 3.6 किलोग्राम है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  2. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
  2. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  3. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
  4. Acer का भारत में 7400mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत
  5. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  7. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  8. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹10 हजार से सस्ते खरीदें 5000mAh बैटरी, AI कैमरा वाले ये धांसू फोन
  9. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 2 कलर्स के ऑप्शन
  10. OnePlus Ace 7 में मिलेगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिप! Geekbench पर खुलासा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.