Samsung AI EcoBubble वॉशिंग मशीन लॉन्‍च, बिना धोए ही हटा देती हैं कपड़ों से बैक्‍टीरिया

सैमसंग के मुताबिक, इन वॉशिंग मशीन के लिए उसने ‘द बिग लॉन्ड्री ऑफर’ भी शुरू किया है।

विज्ञापन
प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 10 मई 2022 13:29 IST
ख़ास बातें
  • इन्‍हें 41,600 रुपये की शुरुआती कीमत के साथ खरीदा जा सकता है
  • इन वॉशिंग मशीनों पर 3 साल की वॉरंटी दी जा रही है
  • नो कॉस्‍ट ईएमआई और ईएमआई पर भी इन्‍हें खरीदा जा सकता है

सैमसंग के मुताबिक, इन वॉशिंग मशीन्‍स में AI वॉश सेंसर दिए गए हैं। ये कपड़ों का वजन और गंदगी का लेवल भांप लेते हैं।

सैमसंग (Samsung) ने इंडिया में नई वॉशिंग मशीन्‍स लॉन्‍च की हैं। ये आर्टिफि‍शियल इंटेलिजेंस (AI) पर बेस्‍ड बाई-लिंगुअल AI EcoBubble वॉशिंग मशीन हैं। यह फुली ऑटोमैटिक फ्रंट लोड वॉशिंग मशीन की 2022 रेंज है। नई लाइनअप का सबसे खास फीचर है, ‘AI वॉश फीचर'। कंपनी का कहना है कि इस फीचर की मदद से बिना मेहनत के धुलाई की जा सकती है। इसके अलावा, एयर वॉश टेक्‍नॉलजी और सुपर स्पीड साइकल जैसे इंटेलिजेंट फीचर दिए गए हैं। इनमें से एयर वॉश टेक्‍नॉलजी कपड़ों को पानी से धोए बिना ही उनसे आने वाली महक और कीटाणुओं का सफाया कर देती है। कंपनी कई पावर कैपिसिटी में नई वॉशिंग मशीन्‍स को लेकर आई है। 
 

Samsung AI EcoBubble वॉशिंग मशीन के ऑफर्स और प्राइस 

सैमसंग के मुताबिक,  इन वॉशिंग मशीन के लिए उसने ‘द बिग लॉन्ड्री ऑफर' भी शुरू किया है। कस्‍टमर्स को 7 किलो, 8 किलो और 9 किलो कैपिसिटी वाली AI EcoBubble वॉशिंग मशीन पर 25 फीसदी तक छूट ऑफर की जा रही है। 8 और 9 किलो के मॉडलों पर 17.5 फीसदी और 7 किलो के मॉडलों पर 12.5 फीसदी तक अडिशनल कैशबैक भी मिलेगा। यह ऑफर 10 जून 2022 तक रिटेल स्टोरों पर चलेगा। इन वॉशिंग मशीनों को रिटेल पार्टनर्स, सैमसंग के ऑफ‍िशियल ऑनलाइन स्टोर, एमेजॉन और फ्लिपकार्ट पर 41,600 रुपये की शुरुआती कीमत के साथ खरीदा जा सकता है। इन वॉशिंग मशीनों पर 3 साल की वॉरंटी दी जा रही है। नो कॉस्‍ट ईएमआई और ईएमआई पर भी इन्‍हें खरीदा जा सकता है, जिसकी किस्‍त 990 रुपये से शुरू होती है। 
 

Samsung AI EcoBubble वॉशिंग मशीन के खास फीचर्स 

सैमसंग के मुताबिक, इन वॉशिंग मशीन्‍स में AI वॉश सेंसर दिए गए हैं। ये कपड़ों का वजन और गंदगी का लेवल भांप लेते हैं। इसके बाद मशीन लर्निंग की मदद से पानी और डिटरजेंट की सटीक मात्रा और रिंजिंग का सही टाइम तय किया जा सकता है। इसमें दी गई एयर वॉश टेक्‍नॉलजी कपड़ों को पानी से धोए बगैर ही उनकी महक और कीटाणुओं का सफाया कर देती है। यह गरम हवा का इस्तेमाल करके 99.9 फीसदी तक बैक्टीरिया और बदबू को दूर कर देती है। इससे कपड़े ड्राईक्लीन कराए जैसे लगते हैं। 

AI EcoBubble भारत की पहली वॉशिंग मशीन है, जो यूजर के इस्तेमाल के तरीके को भांपती है और उसके वॉश साइकल का सुझाव देती है। इससे कस्‍टमर को तमाम ऑप्‍शंस के साथ जूझना नहीं पड़ता है। इन स्मार्ट वॉशिंग मशीन को गैलेक्सी स्मार्टफोन, सैमसंग स्मार्ट टीवी और फैमिली हब रेफ्रिजरेटर जैसी डिवाइसेज और अलेक्सा व गूगल होम जैसी वॉयस डिवाइस से भी कनेक्‍ट किया जा सकता है। 

सैमसंग के मुताबिक, नई वॉशिंग मशीन्‍स में क्विकड्राइव तकनीक भी दी गई है। यह यूजर का समय और बिजली बचाती है। कपड़ों का 45 फीसदी ज्‍यादा ध्यान रखती है। सैमसंग का कहना है कि इसके सुपरस्पीड साइकल फीचर का इस्तेमाल करके फुल लोड को सिर्फ 59 मिनटों में धोया जा सकता है। दावा है कि इसका एक्टिव बबल फंक्शन खून, चाय, शराब, मेकअप और घास के दागों को हटा देता है। इन वॉशिंग मशीन्‍स में कई और एडवांस फीचर हैं, जो आम जिंदगी में कपड़े धोना आसान बना देते हैं। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Samsung फोन में छुपी है ये गजब सेटिंग, एक टैप पर फास्ट होगी इंटरनेट स्पीड!
  2. Oppo Find X9s Pro फोन आया 200MP कैमरा और 7025mAh बैटरी के साथ, जानें कीमत
  3. Vivo Y6t हुआ लॉन्च, 6,500mAh की बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
#ताज़ा ख़बरें
  1. 700W पावर और वायरलेस सेटअप! boAt ने भारत में लॉन्च किया Aavante Prime X साउंड सिस्टम
  2. Google Pixel का अप्रैल अपडेट बना सिरदर्द, यूजर्स बोले - 'फोन कुछ घंटों में हो रहा डाउन'
  3. Bitcoin में जोरदार तेजी, 78,000 डॉलर से ज्यादा हुआ प्राइस
  4. Vivo X300 Ultra और Vivo X300 FE अगले महीने होंगे भारत में लॉन्च, ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  5. OpenAI ने बेहतर इमेज जनरेशन और रीजनिंग कैपेसिटी के साथ ChatGPT Images 2.0 किया पेश
  6. AI Labelling: AI से कंटेंट बनाना आसान नहीं होगा! सरकार लाई नया प्रस्ताव, 7 मई तक डेडलाइन
  7. सिंगल चार्ज में 681 किमी रेंज वाली Tesla Model Y L Premium लॉन्च, 3 रो सीटिंग के साथ ऐसे हैं फीचर्स, जानें कीमत
  8. Airtel ग्राहकों के लिए खुशखबरी! अब 3400 नए शहरों में मिलेगी कंपनी की 5G सर्विस, जानें पूरी लिस्ट
  9. Motorola Edge 70 Pro हुआ 50MP कैमरा, 6500mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें सबकुछ
  10. Oppo Find X9s हुआ 12GB RAM, 7025mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें सबकुछ
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.