Realme Buds Q TWS Earbuds भारत में लॉन्च, कीमत 1,999 रुपये

Realme Buds Q की भारत में कीमत 1,999 रुपये है। ईयरबड्स आपको तीन कलर ऑप्शन में मिलेंगे, वो तीन कलर हैं- क्वाइट ब्लैक, क्वाइट यलो और क्वाइट व्हाइट।

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 25 जून 2020 15:38 IST
ख़ास बातें
  • Realme Buds Q को फ्रेंच आर्टिस्ट José Lévy ने किया डिज़ाइन
  • Realme Buds Q IPX4 वाटर एंड डस्ट सर्टिफाइड है
  • ईयरबड्स में इंटेलिजेंट टच कंट्रोल सपोर्ट मौजूद

Realme Buds Q 40 एमएएच बैटरी के साथ आता है

Realme Buds Q true wireless ईयरबड्स आखिरकार भारत में Realme X3 और Realme X3 SuperZoom स्मार्टफोन के साथ लॉन्च कर दिए गए हैं। दावा है कि ये ईयरबड्स केस के साथ कुल 20 घंटे तक का प्लेबैक ऑफर करते हैं और वज़न में भी बेहद हल्के हैं। ये ईयरबड्स कैप्शूल शेप के चार्जिंग केस में दिए गए हैं, जो आपको तीन कलर ऑप्शन में उपलब्ध होंगे। अपने ट्रू वायरलेस ईयरबड्स सेगमेंट में Realme ने अब तक भारत में दो ईयरबड्स लॉन्च किए हैं वो हैं Realme Buds Air और Realme Buds Air Neo। यह दोनों ही प्रोडक्ट Apple AirPods जैसे डिज़ाइन के साथ आते हैं। हालांकि, नए रियलमी बड्स क्यू अधिक कॉम्पैक्ट रूप में आता है, जो थोड़ा बहुत गैलेक्सी बड्स रेंज की तरह ही है।
 

Realme Buds Q price in India, sale date

रियलमी बड्स क्यू की भारत में कीमत 1,999 रुपये है। ईयरबड्स आपको तीन कलर ऑप्शन में मिलेंगे, वो तीन कलर हैं- क्वाइट ब्लैक, क्वाइट यलो और क्वाइट व्हाइट। इसके अलावा Realme Buds Q को आप Amazon India और Realme.com की वेबसाइट से खरीद सकते हैं। ईयरबड्स की पहली सेल 1 जुलाई दोपहर 12 बजे शुरू होगी। इन ईयरबड्स को आप आने वाले हफ्तों में ऑफलाइन स्टोर्स से भी खरीद सकते हैं।
Advertisement

याद दिला दें, ये रियलमी बड्स क्यू पिछले महीने चीन में लॉन्च किए गए थे, जहां इसकी कीमत CNY 149 (लगभग 1,600 रुपये) थी।
 

Realme Buds Q features

रियलमी बड्स क्यू को लोकप्रिय फ्रेंच आर्टिस्ट José Lévy ने डिज़ाइन किया है और यह कोबेल-आधारित डिज़ाइन को सपोर्ट करते हैं जो बेहद आराम से कानों में फिट हो जाते हैं। ईयरबड्स का वज़न केवल 3.6 ग्राम होता है और यह PC + ABS पॉलीमर कंपोजिट मटीरियल से बना है। चार्जर के साथ इस ईयरबड्स का पूरा वज़न 35.3 ग्राम है। सिंगल ईयरबड का वज़न A4 साइज़ पेपर से भी हल्का है।
Advertisement

ट्रू वायरलेस ईयरबड्स 40 एमएएच बैटरी के साथ आता है और चार्जिंग केस 400 एमएएच बैटरी के साथ आता है। कंपनी का दावा है कि यह ईयरबड्स सिंगल चार्ज पर 4.5 घंटे का प्लेबैक देते हैं और चार्जिंग केस पर चलाते हुए आपको 20 घंटे तक की बैटरी लाइफ मिलेगी। यह 8 फिल्में और 400 गाने सुनने के बराबर है। कंपनी का दावा है कि यदि आप हर दिन केवल 3 घंटे बड्स का इस्तेमाल करते हैं, तो आपको हफ्ते में केवल एक बार ही रियलमी बड्स क्यू को चार्ज करनी की जरूरत पड़ेगी।

रियलमी बड्स क्यू में बेहतर साउंड क्वालिटी के लिए 10एमएम डायनमिक बूस्ट बेस ड्राइवर दिया गया है। इसके अलावा रियलमी बड्स क्यू  R1Q ट्रू वायरलेस चिप से इंटिग्रेट है, जो गेम खेलने के दौरान बेहतर ऑडियो और वीडियो सिंक के लिए सुपर लो लेटेंसी गेमिंग मोड ऑफर करता है। कंपनी का कहना है कि लेटेंसी 51 प्रतिशत तक कम हो जाती है और फोन से रियलमी बड्स क्यू तक साउंड ट्रांसफर होने में 119एमएस लगते हैं। ईयरबड्स को माइक्रो-यूएसबी पोर्ट के साथ फुल चार्ज होने में 2 घंटे लगते हैं और चार्जिंग केस को चार्ज करने में भी 2 घंटे लगते हैं। चार्जिंग केस 30 वाट वायर्ड चार्जिंग को सपोर्ट करता है, इसमें वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट नहीं मिलेगा।
Advertisement

ईयरबड्स में AAC हाई क्वालिटी ऑडियो के साथ-साथ इंटेलिजेंट टच कंट्रोल सपोर्ट भी दिया गया है। जिसमें डबल टैप करने पर यूज़र कॉल को उठा सकते हैं व म्यूज़िक को पॉज़ कर सकते हैं। वहीं, ट्रिपल टैप करने पर अगला म्यूज़िक सुन सकते हैं इसके अलावा एक तरफ प्रेस व होल्ड करने पर कॉल काटी जा सकती है। दोनों तरफ प्रेस व होल्ड करने पर यूज़र गेमिंग मोड में एंट्री कर सकता है।

रियलमी बड्स क्यू IPX4 वाटर एंड डस्ट सर्टिफाइड है, हालांकि चार्जिंग केस आईपीएक्स4 सर्टिफाइड नहीं है। अंत में यह ईयरबड्स सिंगल-माइट नॉइस कैनसिलेशन और ब्लूटूथ वी5 को सपोर्ट करता है।
Advertisement
 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo S2 का सस्ता वर्जन Vivo S2 FE होगा लॉन्च, 6GB रैम, MediaTek चिप के साथ, Geekbench पर लिस्टिंग
  2. ₹10 हजार से सस्ता मिल रहा खूबसूरत Vivo 5G फोन! 50MP DSLR जैसा कैमरा, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
  3. Lava Virat Curve 5G आज भारत में होगा लॉन्च, 50MP कैमरा, 6,000mAh बैटरी, रियर में भी डिस्प्ले!
  4. Honor 600 Elite 5G लॉन्च हुआ 8GB रैम, 108MP कैमरा, 8100mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  5. 2 डिस्प्ले वाला फोन ₹20 हजार में! लॉन्च हुआ Lava Virat Curve 5G, मिलेगी 6000mAh बैटरी और 128GB स्टोरेज
  6. Ai+ Nova 2 Power 5G भारत में हुआ लॉन्च, 48MP दो कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ, IP65 रेटिंग
  7. OnePlus 16 लॉन्च होगा तीन रंगों में, 50MP तीन कैमरा के साथ 9,000mAh बैटरी!
  8. Harry Potter के दीवानों के लिए लॉन्च हुआ Realme 16 Pro स्पेशल एडिशन, साथ मिलेगा Hogwarts वाला गिफ्ट बॉक्स
  9. boAt CREST AI के साथ पहले ईयरबड्स Airdopes Prime 800D पेश, जानें सबकुछ
#ताज़ा ख़बरें
  1. boAt CREST AI के साथ पहले ईयरबड्स Airdopes Prime 800D पेश, जानें सबकुछ
  2. OnePlus 16 लॉन्च होगा तीन रंगों में, 50MP तीन कैमरा के साथ 9,000mAh बैटरी!
  3. 2 डिस्प्ले वाला फोन ₹20 हजार में! लॉन्च हुआ Lava Virat Curve 5G, मिलेगी 6000mAh बैटरी और 128GB स्टोरेज
  4. Harry Potter के दीवानों के लिए भारत में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro स्पेशल एडिशन, साथ मिलेगा Hogwarts वाला गिफ्ट बॉक्स
  5. Amazon Great Indian Festival 2026 Sale Date: इस दिन से शुरू हो रही है साल की सबसे बड़ी अमेजन सेल
  6. Jio दे रही Free Amazon Prime Lite सब्सक्रिप्शन, 1 साल तक इन यूजर्स को मिलेंगे कमाल के बेनिफिट्स, जानें डिटेल
  7. Spam Calls से परेशान लोगों की TRAI ने सुन ली! अब AI लगाएगा स्पैमर्स पर लगाम, बदले गए कई नियम
  8. घर की दीवार बनेगी सिनेमा स्क्रीन, गेमर्स के लिए भी खास फीचर्स, XGIMI ने लॉन्च किया Z6X Pro 2026 Projector
  9. Lava Virat Curve 5G आज भारत में होगा लॉन्च, 50MP कैमरा, 6,000mAh बैटरी, रियर में भी डिस्प्ले!
  10. Xiaomi की ये मशीन वजन के साथ बताएगी शरीर में कितनी है चर्बी, ₹1,800 में लॉन्च
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.