हैकर्स ने कंपनी से मांगी करीब 317 करोड़ की फिरौती, जिससे है प्रियंका चोपड़ा का नाता

Emsisoft के अनुसार, 8 मई को हैकर्स ने डेटा चोरी करने का सबूत पेश करते हुए, मैडोना के “Madame X” टूर 2019-20 का कॉन्ट्रेक्ट डार्क वेब पर साझा किया था। इस डेटा का साइज़ कथित रूप से 756 जीबी था।

विज्ञापन
अखिल अरोड़ा, अपडेटेड: 15 मई 2020 14:05 IST
ख़ास बातें
  • पहले हैकर्स ने की थी $21 million फिरौती की मांग
  • समय पर फिरौती न मिलने पर $42 million के साथ डबल कर दी रकम
  • हैकर्स का दावा है कि उनके पास डोनाल्ड ट्रंप से संबंधित डेटा भी है

FBI कर रही है इस मामले की जांच

न्यूयॉर्क स्थित सेलिब्रिटी और एंटरटेनमेंट लॉ फर्म Grubman Shire Meiselas & Sacks पिछले कुछ दिनों से हैकिंग की खबरों की वजह से सुर्खियों में छाई हुई है। हैकर्स ने अब $42 million (लगभग 317 करोड़ रुपये) की मांग फिरौती के रूप में की है, हफ्ते भर के अंदर अगर फिरौती की रकम अदा नहीं की गई तो हैकर्स ने उनके क्लाइंट्स के निजी डेटा को सार्वजनिक रूप से लीक कर देने तक की धमकी दी है। साइबर सिक्योरिटी फर्म Emsisoft के अनुसार इस हैकिंग के पीछे हैकिंगग्रुप “REvil” का हाथ है, जिसे “Sodinokibi” के नाम से भी जाना जाता है। आपको बता दें, इस हैकर ग्रुप ने दावा किया है कि उनके पास कई सेलेब्रिटीज़ का निजी डेटा है। इन सेलेब्रिटीज़ में बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा जोनस, लेडी गागा, मैडोना, निकी मिनाज, ब्रूस स्प्रिंगस्टीन, जेसिका सिम्पसन, इदीना मेंजेल, क्रिस्टीना एगुइलेरा, मारिया कैरी, मैरी जे. ब्लीज, एला माई, कैम न्यूटन, बेट मिडलर, रन डीएमसी, और फेसबुक आदि शामिल हैं।

Emsisoft के अनुसार, 8 मई को हैकर्स ने डेटा चोरी करने का सबूत पेश करते हुए, मैडोना के “Madame X” टूर 2019-20 का कॉन्ट्रेक्ट डार्क वेब पर साझा किया था। इस डेटा का साइज़ कथित रूप से 756 जीबी था। इस डेटा में फोन नंबर, ईमेल एड्रेस, एंटरटेनमेंट कॉन्ट्रेक्ट, नॉन डिस्क्लोजर एग्रीमेंट और अन्य निजी जानकारियां शामिल थी। 11 मई को Grubman Shire Meiselas & Sacks ने हैकिंग की पुष्टि की और अपने क्लाइंट व स्टाफ को नोटिफिकेशन ज़ारी की। कंपनी का कहना है वह इस मामले में विशेषज्ञों के साथ मिलकर काम कर रहे हैं। वहीं, 12 मई को हैकर्स द्वारा उनसे $21 million फिरौती की मांग की गई।
Advertisement

लेकिन, फर्म ने हैकर्स के साथ नेगोशिएशन करने से इनकार कर दिया। फिलहाल इस मामले की जांच FBI द्वारा की जा रही है। Emsisoft ने कहा था कि अगर फिरौती की रकम अदा नहीं की गई तो हैकर्स डेटा को धीरे-धीरे करके सार्वजनिक कर देंगे और हुआ भी कुछ ऐसा ही। 13 मई को हैकर्स ने कथित रूप से 1 जीबी डेटा की फाइल को क्लाउड सर्विस मेगा पर साझा करने की कोशिश की थी। लेकिन अकाउंट को मेगा द्वारा टर्मिनेट कर दिया गया वजह थी टर्म एंड कंडिशन पर खरा न उतर पाना। हालांकि, हैकर्स ने फर्म को ताना मारते हुए कहा कि उन्होंने रिकवरी कंपनी को हायर करके गलती कर दी है।

ठीक इसके बाद 14 मई को हैकर्स ने फिरौती की रकम को दोगुना कर दिया, अब हैकर्स फर्म से $42 million की मांग कर रहे हैं। हैकर्स का कहना है कि उनके पास अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से संबंधित डेटा भी है। अगर एक हफ्ते में फिरौती की रकम नहीं दी गई तो वह डोनाल्ड ट्रंप का डेटा भी लीक कर देंगे। हालांकि, आपको बता दें डोनाल्ड ट्रंप कभी भी Grubman Shire Meiselas & Sacks के ग्राहक नहीं रहे हैं, तो ऐसे में यह कनेक्शन अभी अस्पष्ट है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Xiaomi 18 Pro Max हुआ लॉन्च, 2 डिस्प्ले के साथ मिलेगी 8500mAh की तगड़ी बैटरी और 200MP के 2 कैमरे
  2. OnePlus 16 में मिलेगा 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले महीने होगा लॉन्च
  3. ₹60 हजार से भी कम में iPhone 17 Pro! दिवाली सेल से पहले यहां मिल रही है जबरदस्त डील
  4. Samsung का फ्लैगशिप अल्ट्रा फोन मिल रहा ₹47,000 सस्ता, ऐसे उठाएं ऑफर का लाभ
  5. itel ने मात्र 1059 में नया फोन किया लॉन्च, 9 भाषाओं में करेगा सपोर्ट
  6. Xiaomi Pad 9 और Pad 9 Pro हुए लॉन्च; पावरफुल प्रोसेसर, 11,000mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले का मिलेगा कॉम्बो
#ताज़ा ख़बरें
  1. क्रिप्टो एक्सचेंज BitBank पर अमेरिका ने लगाया बैन, ईरान से है लिंक
  2. UPI की वॉल्यूम पर MDR से बड़ा असर नहीं, 10 प्रतिशत मर्चेंट्स डाल सकते हैं कॉस्ट का भार: NPCI
  3. Apple के 20th एनिवर्सरी iPhone में मिल सकता है क्वाड-कर्व्ड डिस्प्ले
  4. Samsung का फ्लैगशिप अल्ट्रा फोन मिल रहा ₹47,000 सस्ता, ऐसे उठाएं ऑफर का लाभ
  5. Sennheiser Momentum 5 Wireless, Momentum True Wireless 5 लॉन्च, 2 दिन से ज्यादा चलेगी बैटरी, शोर नहीं करेगा परेशान
  6. Wozoyo का 100 नए प्रोडक्ट्स लॉन्च करने और 50 करोड़ डॉलर के रेवेन्यू का टारगेट
  7. Ray-Ban Meta (Gen 3) लॉन्च, पहले से ज्यादा समय तक रिकॉर्ड कर पाएंगे वीडियो, गजब के स्टाइलिश फ्रेम भी
  8. itel ने मात्र 1059 में नया फोन किया लॉन्च, 9 भाषाओं में करेगा सपोर्ट
  9. Flipkart पर मात्र ₹4,999 में टीवी और रेफ्रिजरेटर 7000 से भी सस्ता
  10. OnePlus 16 में मिलेगा 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले महीने होगा लॉन्च
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.