OnePlus Buds Z TWS ईयरबड्स के रेंडर्स और स्पेसिफिकेशन लॉन्च से पहले लीक

OnePlus Buds Z ईयरबड्स वाटर व डस्ट रसिस्टेंस के लिए आईपी55 रेटेड होंगे। वनप्लस बड्स ज़ेड में 10mm ड्राइवर्स के साथ Dirac Audio Tuner और Dolby Atmos सपोर्ट दिया जा सकता है।

विज्ञापन
शायक मजूमदार, अपडेटेड: 9 अक्टूबर 2020 13:31 IST
ख़ास बातें
  • OnePlus Buds Z में मिल सकते हैं तीन कलर ऑप्शन
  • OnePlus Bullets Wireless Z Bass Edition में मिल सकते हैं 9.2mm ड्राइवर्स
  • 14 अक्टूबर को शाम 7.30 बजे शुरू होगा वर्चुअल लॉन्च इवेंट

OnePlus Buds Z में मिल सकते हैं ब्लैक, ग्रे और व्हाइट कलर ऑप्शन

OnePlus Buds Z को लेकर कहा जा रहा है कि यह चीनी स्मार्टफोन निर्माता कंपनी के अगले ट्रू वायरलेस ईयरबड्स होंगे, जिन्हें भारत में 14 अक्टूबर को लॉन्च किया जाएगा। हालांकि, लॉन्च से पहले अब वनप्लस बड्स ज़ेड के रेंडर्स और स्पेसिफिकेशन ऑनलाइन लीक हो गए है, जहां रेंडर्स के जरिए ईयरबड्स के डिज़ाइन व चार्जिंग केस की झलक देखने को मिली है, वहीं स्पेसिफिकेशन के जरिए ईयरबड्स के इनबिल्ट ड्राइवर्स, ऑडियो टेक्नोलॉजी सपोर्ट और बैटरी लाइफ की जानकारी हासिल हुई है। इसके अलावा, वनप्लस बुलेट वायरलेस ज़ेड नेकबैंड ईयरफोन को लेकर जानकारी हासिल हुई है कि इसे स्पेशल बेस एडिशन मिलने वाला है। माना जा रहा है कियह भी वनप्लस बड्स ज़ेड के साथ लॉन्च किया जाएगा।
 

OnePlus Buds Z renders

OnePlus Buds Z के रेंडर्स को ऑक्सीज़न अपडेटर द्वारा साझा किए APK से निकाले गए थे। वनप्लस बड्स ज़ेड रेगुलर वनप्लस बड्स की तरह नहीं है, यह सिलिकॉन ईयरटिप्स के साथ आते हैं, जो कि बेहतर फिट और प्रभावी नॉइस कैंसिलेशन प्रदान करते हैं।
Advertisement

रेंडर्स के जरिए सुझाव मिला है कि वनप्लस बड्स ज़ेड तीन कलर ऑप्शन में दस्तक दे सकते हैं, वो हैं ब्लैक, ग्रे और व्हाइट।
 

OnePlus Buds Z specifications (expected)

टिप्सटर ईशान अग्रवाल की साझेदारी के साथ 91Mobiles की रिपोर्ट में आगामी वनप्लस बड्स ज़ेड के कुछ स्पेसिफिकेशन साझा किए गए हैं। इनके मुताबिक यह ईयरबड्स वाटर व डस्ट रसिस्टेंस के लिए आईपी55 रेटेड होंगे। वनप्लस बड्स ज़ेड में 10mm ड्राइवर्स के साथ Dirac Audio Tuner और Dolby Atmos सपोर्ट दिया जा सकता है।
Advertisement

सिंगल चार्ज पर यह ईयरबड्स 5 घंटे तक की बैटरी लाइफ प्रदान कर सकते हैं, वहीं चार्जिंग केस के साथ इसमें अतिरिक्त 15 घंटे प्राप्त होंगे। इस केस के साथ फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी मिल सकता है। वहीं 10 मिनट के चार्ज पर आपको इन ईयरबड्स में 3 घंटे तक का प्लेटाइम प्राप्त होगा। इसके अलावा बताया गया है कि इसमें ब्लूटूथ 5.0 और डुअल माइक्रोफोन सपोर्ट भी दिया जा सकता है। प्रत्येक ईयरबड का भार 4.35 ग्राम है।
 

OnePlus Bullets Wireless Z Bass Edition specifications (expected)

ईशान अग्रवाल ने वनप्लस बड्स ज़ेड के साथ OnePlus Bullets Wireless Z Bass Edition नेकबैंड ईयरफोन के स्पेसिफिकेशन की भी जानकारी दी है। जिसके मुताबिक इनमें 9.2mm ड्राइवर्स दिए जाएंगे। इसके अलावा रेगुलर OnePlus Bullets Wireless Z की तुलना में स्पेशल एडिशन ईयरफोन इम्प्रूव्ड बेस परफॉर्मेंस के साथ आएंगे।
Advertisement

इन ईयरफोन की बैटरी भी 17 घंटे की होगी। कहा जा रहा है कि बेस एडिशन फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आ सकते हैं, जिसमें 10 मिनट के चार्ज पर आपको 10 घंटे तक का प्लेटाइम प्राप्त होगा। इन ईयरफोन्स में ब्लूटूथ 5.0 सपोर्ट भी दिया जा सकता है।

जानकारी के अनुसार, वनप्लस बुलेट ज़ेड बेस एडिशन को भी वनप्लस बड्स ज़ेड के साथ 14 अक्टूबर को लॉन्च किया जाएगा। वनप्लस बड्स ज़ेड को लेकर पहले पुष्टि की गई थी कि इसे भारत में OnePlus 8T के साथ ऑनलाइन इवेंट के माध्यम से लॉन्च किया जाएगा। यह वर्चुअल लॉन्च इवेंट OnePlus India वेबसाइट पर शान 7.30 बजे लाइवस्ट्रीम किया जाएगा।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Excellent build quality, design
  • 120Hz, AMOLED display
  • Very good overall performance
  • Very fast charging
  • Decent cameras
  • Bad
  • Still no IP rating, wireless charging
  • Average low-light video performance
  • A bit chunky
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.55 इंच

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 16-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

4500 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 11

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Motorola Edge 70 Neo भारत में होगा लॉन्च, 50MP ट्रिपल कैमरा, 5000mAh बैटरी, IP68, IP69 रेटिंग जैसे फीचर्स!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung Galaxy A18 4G बजट फोन के फीचर्स लीक, 50MP कैमरा, 5000mAh की बैटरी!
  2. 8 सितंबर से WhatsApp हो जाएगा बंद! इन स्मार्टफोन्स पर नहीं चलेगा ऐप
  3. Jio ने कर दी मौज! 365 दिनों तक 1,032 GB से ज्यादा डेटा, 1000 TV चैनल, JioHotstar भी FREE! जानें प्लान
  4. Xiaomi 18 Fold कल होगा लॉन्च, Leica 200MP तीन कैमरा, 6000mAh बैटरी! जानें सबकुछ
  5. सस्ते स्मार्टबैंड, स्मार्टवॉच खरीदना चाहते हैं? जान लें ये जरूरी बातें
  6. Motorola Edge 70 Neo भारत में होगा लॉन्च, 50MP ट्रिपल कैमरा, 5000mAh बैटरी, IP68, IP69 रेटिंग जैसे फीचर्स!
  7. ₹2,250 सस्ता खरीदें लेटेस्ट Vivo S2 फोन, 50MP दो कैमरा, 7050mAh बैटरी, IP68, IP69 रेटिंग!
  8. OnePlus Ace 7 Pro लॉन्च होगा 200MP कैमरा, 16GB रैम के साथ! फीचर्स लीक
  9. IND vs PAK Match LIVE: एशिया कप विमेंस में भारत-पाकिस्तान का आज महामुकाबला, यहां देखें फ्री मैच!
  10. Noise ने नए ईयरबड्स Master Buds Open किए पेश, Bose साउंड से लैस, जानें सबकुछ
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.