Ola S1 Pro इलेक्ट्रिक स्कूटर को सस्ते में खरीदने का आज आखिरी मौका! सिंगल चार्ज में चलता है 181 km

ओला एस 1 प्रो के लिए कंपनी नए ऑर्डर अप्रैल से डिस्पैच करना शुरू करेगी।

विज्ञापन
हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 20 मार्च 2022 18:02 IST
ख़ास बातें
  • ओला एस1 प्रो स्कूटर में 8.5kW की बैटरी दी गई है।
  • इसके तीन राइड मोड्स में नॉर्मल, स्पोर्ट्स और हाइपर मोड शामिल हैं।
  • ओला एस 1 प्रो के लिए कंपनी नए ऑर्डर अप्रैल से डिस्पैच करना शुरू करेगी।

ओला एस 1 प्रो के लिए कंपनी नए ऑर्डर अप्रैल से डिस्पैच करना शुरू करेगी।

Ola Electric ने Ola S1 Pro electric scooter की कीमतें बढ़ाने की घोषणा की है। अगर आप पुरानी कीमत 1,29,999 रुपये में ओला एस1 प्रो इलेक्ट्रिक स्कूटर को खरीदना चाहते हैं तो यह आपके लिए आखिरी मौका है। कंपनी ने कहा है कि अगली पर्चेज विंडो से वह इस स्कूटर की कीमतों में इजाफा करने जा रही है। 

बीते गुरूवार को ओला के को-फाउंडर भावीश अग्रवाल ने एक ट्वीट के माध्यम से कहा कि अगली पर्चेज विंडो से कंपनी Ola S1 Pro इलेक्ट्रिक स्कूटर की कीमतें बढ़ाने जा रही है। मौजूदा पर्चेज विंडो 18 मार्च तक ही थी। ट्वीट में भावीश अग्रवाल ने कहा, "उन सभी को धन्यवाद जिन्होंने पहले ही S1 प्रो खरीद लिया है और उन लोगों को खासतौर पर धन्यवाद जिन्होंने अपना दूसरा या तीसरा S1 प्रो खरीदा है! इसे 1,29,999 में पाने  का यह अंतिम मौका है। य़ह विंडो 18 मार्च मध्यरात्रि को खत्म हो रही है। हम अगली विंडो में कीमतें बढ़ाएंगे।" 

Advertisement
इसी दिन होली का त्यौहार भी आ रहा था। इस खास मौके पर कंपनी ने ओला एस1 प्रो का गेरुआ कलर वेरिएंट भी लॉन्च किया जिसकी फोटो को भावीश ने ट्वीट के माध्यम से शेयर भी किया। कंपनी ने कहा कि यह वेरिएंट केवल 17 और 18 मार्च के दिन ही खरीदा जा सकता है। हालांकि, कंपनी की ओर से यह खुलासा नहीं किया गया कि अगली पर्चेज विंडो से ओला एस1 प्रो कीमत में कितना इजाफा होगा और नई कीमत क्या होगी। 

इस घोषणा के बाद भी कंपनी ने बढ़ी हुई कीमतों की जानकारी नहीं दी। उसके एक दिन बाद फिर से ट्वीट के जरिए भावीश अग्रवाल ने बताया कि मौजूदा पर्चेज विंडो को होली के त्यौहार के चलते आगे बढ़ा दिया गया है और स्कूटर अभी भी पुरानी कीमत में ही उपलब्ध है। इसका मतलब है कि अगर आप ओला एस1 प्रो को सस्ती कीमत में खरीदना चाहते हैं तो आज आपके लिए आखिरी मौका हो सकता है।  

Advertisement
ओला एस1 प्रो स्कूटर की फीचर्स की बात करें तो इसमें 8.5kW की बैटरी मिलती है और यह तीन राइड मोड्स के साथ आता है जिसमें नॉर्मल, स्पोर्ट्स और हाइपर मोड शामिल हैं। इस इलेक्ट्रिक स्कूटर की टॉप स्पीड 115 किलोमीटर प्रति घंटा है। 0 से 40km/h की स्पीड तक यह केवल 3 सेकेंड में ही पहुंच जाता है। सिंगल फुल चार्ज में स्कूटर 181 किलोमीटर तक की रेंज तक जा सकता है। Ola S1 Pro में हिल होल्ड कंट्रोल, क्रूज कंट्रोल, रिमोट स्टार्ट एवं स्टॉप के अलावा लॉक-अनलॉक जैसे मॉडर्न फीचर्स दिए गए हैं। फ्रंट और रियर व्हील में डिस्क ब्रेक सिस्टम दिया गया है। सीट के नीचे 36 लीटर का स्टोरेज स्पेस भी इसमें दिया गया है। 

ओला एस 1 प्रो के लिए कंपनी नए ऑर्डर अप्रैल से डिस्पैच करना शुरू करेगी। 20 मार्च तक इसकी मौजूदा पर्चेज विंडो जारी है। यानि कि अगर आप सस्ती कीमत में इस स्कूटर को घर लाना चाहते हैं तो आज इसे 1,29,999 रुपये में खरीदने का आखिरी मौका है। इसके अलावा कंपनी ने स्कूटर्स के लिए नए अपडेट भी अनाउंस किए हैं जिससे इसकी परफॉर्मेंस को और बेहतर बनाया जाएगा।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo का लेटेस्ट फोन Amazon Great Indian Festival Sale 2026 में मिल रहा ₹6,300 सस्ता
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹5,500 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Motorola Signature, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  3. OnePlus 16 Launch Today: आज लॉन्च होगा OnePlus फ्लैगशिप, 185Hz डिस्प्ले और 9000mAh बैटरी समेत जानें कंफर्म्ड स
  4. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
#ताज़ा ख़बरें
  1. BSNL जल्द लॉन्च कर सकती है 5G सर्विस, तेजी से बढ़ रहा 4G नेटवर्क
  2. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर भारी डिस्काउंट
  3. Oppo Pad Mini में मिलेगा 8.8 इंच OLED डिस्प्ले, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  4. HP लाया दिवाली पर बंपर ऑफर, लैपटॉप पर 18 हजार का डिस्काउंट, एक्सचेंज पर अलग से 15 हजार की बचत
  5. Dell XPS 13 लैपटॉप हुआ Intel Core Ultra 7 355 सीरीज 3 के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  6. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  7. Acer Iconia Tab 12 5G लॉन्च: 16 मेगापिक्सल कैमरा, 10000mAh की बैटरी, जानें कीमत और फीचर्स
  8. OnePlus 16 लॉन्च: 200 मेगापिक्सल कैमरा, 9000mAh की बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
  9. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में Sony, Xiaomi और अन्य ब्रांड्स के 75 इंच के स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  10. JBL के Wi-Fi स्पीकर Cove M1, Cove P1, Cove X1 नए ग्लोबल मार्केट्स में लॉन्च, जानें खास फीचर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.