Xiaomi ने लॉन्च किया Mijia Fresh Air AC, जानें कीमत और खूबियां

Mijia Fresh Air Air Conditioner की कीमत अपने घरेलु बाजार में CNY 3,399 (लगभग 38,702 रुपये) है। लेकिन जो ग्राहक इस एसी के लिए प्री-बुकिंग कर रहे हैं, उन्हें यह CNY (लगभग 28,456 रुपये) रुपये में खरीद के लिए उपलब्ध कराया जाएगा।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 7 मई 2021 16:48 IST
ख़ास बातें
  • एसी में 3500W कूलिंग क्षमता मौजूद है
  • इसकी हीटिंग क्षमता 4900W की है
  • इसमें UV-C deep ultraviolet light sterilization फंक्शन मौजूद नहीं है
Xiaomi ने आज चीन में कथित रूप से Mijia Fresh Air Air Conditioner को लॉन्च कर दिया है, जिसकी प्री-सेल भी घरेलु मार्केट में आज से ही शुरू कर दी गई है। बता दें, कुछ दिन पहले कंपनी ने इसका प्रीमियम एडिशन लॉन्च किया था, लेकिन नया एसी इस सीरीज़ का एंट्री-लेवल डिवाइस प्रतीत होता है। प्रीमियम वर्ज़न की तुलना में इस नए मॉडल में कंपनी ने UV-C deep ultraviolet light sterilization फंक्शन और 3D स्टीरियो एयर सप्लाई फंक्शन नहीं दिए हैं।

gizmochina की रिपोर्ट के अनुसार, Mijia Fresh Air Air Conditioner की कीमत अपने घरेलु बाजार में CNY 3,399 (लगभग 38,702 रुपये) है। लेकिन जो ग्राहक इस एसी के लिए प्री-बुकिंग कर रहे हैं, उन्हें यह CNY (लगभग 28,456 रुपये) रुपये में खरीद के लिए उपलब्ध कराया जाएगा। फिलहाल इस एसी की अंतरराष्ट्रीय उपलब्धता के बारे में किसी प्रकार की जानकारी सार्वजनिक नहीं की गई है और न ही यह साफ किया गया है कि इसे भारत में लॉन्च किया जाएगा या नहीं।
Advertisement

स्पेसिफिकेशन्स की बात करें, तो नए Mijia Fresh Air Conditioner मॉडल में फ्रेश एयर वॉल्यूम 60m3/h से घटकर 40m3/h हो गई है। इसके अलावा, इस एसी में 3500W कूलिंग क्षमता मौजूद है, जबकि इसकी हीटिंग क्षमता 4900W की है। प्रीमियम मॉडल की तुलना में नए मॉडल में UV-C deep ultraviolet light sterilization फंक्शन और 3D स्टीरियो एयर सप्लाई फंक्शन नहीं दिए गए हैं।

इस प्रॉडक्ट में एक फ्रीक्वैंसी कनवर्ज़न मोटर दी गई है, यह इंडोर यूनिट 23dB ही शोर कर सकता है।
Advertisement

नए एसी में चार-लेयर वाली HEPA फिलर दी गई है, जो कि फ्रेश एयर के लिए माइक्रो-पॉजिटिव प्रेशर ऑफर करती है। इसके अलावा, एसी में हेल्दी ब्रीदिंग स्क्रीन दी गई है, यह तापमान व उमस को एक साथ कंट्रोल करती है। पूरे घर के लिए इस एसी में इंटेलिजेंट इंटर-कनेक्शन सपॉर्ट भी मौजूद है।
Advertisement

इन सब के अलावा, एसी की एक ओर खासियत यह है कि यह एसी ठंडी हवा के साथ-साथ फ्रेयर एयर भी प्रदान करता है। इस डिवाइस में फ्रेस एयर ब्लॉअर दिया गया है, जिसमें ग्राहक को एक की कीमत में टू-इन-वन डिवाइस मिलते हैं।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo X Fold 6 की सेल शुरू, ₹26 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें फोल्डेबल फोन
  2. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  3. 9000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Refreshed Edition लॉन्च, इसे मिला है ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन!
  4. Apple का पहला स्मार्ट डिस्प्ले HomeView हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. OnePlus 16 vs OnePlus 15: पिछले साल आए मॉडल से कितना है बेहतर?
  6. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
#ताज़ा ख़बरें
  1. Infinix GT 50 Pro में मिलेगा MediaTek Dimensity 8400 Ultimate, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  2. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, नया टैबलेट भी लाने की तैयारी
  3. भारत में लॉन्च हुए Apple TV 4K (4th जेनरेशन), HomePod Mini 2, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. Apple का पहला स्मार्ट डिस्प्ले HomeView हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था लॉन्च
  7. XElectron लेकर आया टीवी जैसा डिजिटल फोटो फ्रेम, फोन से बदल पाएंगे फोटो
  8. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  9. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  10. 9000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Refreshed Edition लॉन्च, इसे मिला है ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.