Delhi Internet Shutdown: Jio समेत कई टेलीकॉम कंपनियों ने किसानों के हिंसक प्रदर्शन के बाद दिल्ली में कई इलाकों में इंटरनेट सेवा को किया बंद

Jio, Airtel समेत दूसरी टेलीकॉम कंपनियों ने दिल्ली में कई इलाकों में अपनी इंटरनेट सेवा (Delhi Internet Shutdown) को बंद कर दिया है

विज्ञापन
अंकित शर्मा, अपडेटेड: 26 जनवरी 2021 21:01 IST
ख़ास बातें
  • ट्रैक्टर रैली में हिंसा के बीच इंटरनेट कई इलाकों में बंद किया गया
  • दिल्ली के कई इलाकों में इंटरनेट को रात 12 बजे तक बंद किया गया है
  • टेलीकॉम कंपनियों ने इसकी जानकारी यूजर्स को मैसेज के जरिए भी दी

दिल्ली के नांगलोई इलाके में जियो ने अपनी इंटरनेट सेवा को बंद कर दिया।

Jio, Airtel समेत दूसरी टेलीकॉम कंपनियों ने दिल्ली में कई इलाकों में अपनी इंटरनेट सेवा (Delhi Internet Shutdown) को बंद कर दिया है। दरअसल आज 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस 2021 (Republic Day 2021) पर तीन कृषि कानूनों के विरोध में किसानों की ट्रैक्टर रैली (Tractor Rally) का आयोजन किया। लेकिन इस आयोजन में हिंसा होने पर दिल्ली के कुछ इलाकों में इंटरनेट सेवा बंद कर दी गई। आपको बता दें कि दिल्ली के नांगलोई इलाके में जियो ने अपनी इंटरनेट सेवा को बंद कर दिया। टेलीकॉम कंपनियों ने इसकी जानकारी यूजर्स को मैसेज करके भी दी।
 
न्यूज एजेंसी ANI के मुताबिक गृह मंत्रालय ने सिंधु, गाजीपुर, टिकरी, मुबारका चौक, नागलोई और उससे जुड़े आस-पास के इलाकों में इंटरनेट सेवा आज रात 12 बजे तक के लिए बंद कर दी है। इसके अलावा दिल्ली में किसानों की ट्रैक्टर रैली में हिसा के बीच कनाट प्लेस को भी बंद कर दिया गया। ट्रैक्टर रैली को लेकर दिल्ली में घुस चुके किसान लाल किले तक पहुंच गए और वहां कुछ प्रदर्शनकारियों ने भारत के झंडे को उतारकर दूसरा झंडा फहरा दिया। हालांकि बाद में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए भीड़ पर आंसु गैस के गोले भी छोड़े।  

आपको बता दें कि किसानों को आज दिल्ली में ट्रैक्टर रैली निकालनी थी, जिसके लिए उन्हें शर्तों के साथ मंजूरी भी मिल गई थी। लेकिन पहले सिंघु और टिकरी बॉर्डर पर प्रदर्शन कर रहे किसानों ने पुलिस बैरिकेडिंग को तोड़ दिया और तय वक्त से पहले ही रैली शुरू कर दी। इसके अलावा जिन तय रूट पर किसानों को ट्रैक्टर रैली के लिए परमीशन दी गई थी, उन्होंने इससे अलग रास्ता बना लिया। इसके बाद किसानों की कई जगह पुलिस के साथ झड़प भी हुई है। इस हिंसा के बीच कई लोगों को चोट भी आई है और एक शख्स की मौत भी  हो गई है।   
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: DElhi Internet Shutdown, Farmer protest Delhi, Jio, Airtel

अंकित शर्मा Gadgets 360 में डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo की नया बजट फोन लाने की तैयारी! SIRIM लिस्टिंग में स्पॉट
  2. Flipkart Big Billion Days सेल में Samsung Galaxy S25, S25 FE को ₹50,000 से कम में खरीदने का मौका!
  3. Royal Enfield की Flying Flea C6 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल को मिला नया व्हाइट कलर
  4. Motorola Signature 27 होगा 22 सितंबर को पेश, 200MP दो कैमरा के साथ, टीजर जारी
  5. ₹5075 सस्ता मिल रहा 50 हजार एमआरपी वाला लेटेस्ट Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, 7050mAh बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Ai+ LapTab लॉन्च होगा 10,000mAh बैटरी, 33W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  2. Vivo की नया बजट फोन लाने की तैयारी! SIRIM लिस्टिंग में स्पॉट
  3. ₹349 से शुरू होने वाले ब्लूटूथ स्पीकर, ईयरबड्स U&i ने किए लॉन्च, 50 घंटे तक की बैटरी!
  4. Flipkart Big Billion Days सेल में Samsung Galaxy S25, S25 FE को ₹50,000 से कम में खरीदने का मौका!
  5. Motorola Signature 27 होगा 22 सितंबर को पेश, 200MP दो कैमरा के साथ, टीजर जारी
  6. ₹5075 सस्ता मिल रहा 50 हजार एमआरपी वाला लेटेस्ट Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, 7050mAh बैटरी
  7. मक्का के पास ड्रोन को हवा में कैसे मार गिराया? Saudi Arabia की Air Defence और Drone Detection Technology कैसे करती है काम
  8. Royal Enfield की Flying Flea C6 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल को मिला नया व्हाइट कलर
  9. Honor 700 Pro में मिल सकता है रियर डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल का कैमरा
  10. OnePlus 16 में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.