रेल टिकट कराया था कैंसल, IRCTC ने दो साल बाद लौटाए 33 रुपये

दो सालों की कठिन कोशिशों और जद्दोजहद के बाद कोटा के एक इंजीनियर को आखिरकार भारतीय रेलवे से 33 रुपये मिल गए हैं।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 9 मई 2019 14:47 IST
ख़ास बातें
  • जीएसटी और सर्विस टैक्स के बीच फंसा था रिफंड
  • दो सालों की कोशिशों के बाद इंजीनियर को मिला रिफंड
  • 35 रुपये के बजाय सुजीत स्‍वामी को लौटाए गए हैं 33 रुपये

रेल टिकट कराया था कैंसल, IRCTC ने दो साल बाद लौटाए 33 रुपये

Photo Credit: Facebook/Sujit Swami

दो सालों की कठिन कोशिशों और जद्दोजहद के बाद कोटा के एक इंजीनियर को आखिरकार भारतीय रेलवे से 33 रुपये मिल गए हैं। रेलवे ने यह राशि सर्विस टैक्स के रूप में चार्ज की थी जब कि इस व्यक्ति ने जीएसटी के लागू होने से पहले रेलवे टिकट को कैंसल कराया था। रेलवे टिकट अप्रैल 2017 में बुक की गई थी यानी जीएसटी के लागू होने से पहले लेकिन बाद में इसे कैंसल कर दिया गया था। टिकट 2 जुलाई 2017 के लिए बुक की गई थी मतलब जीएसटी लागू होने के ठीक एक दिन बाद की। 30 वर्षीय इंजीनियर सुजीत स्‍वामी को आईआरसीटीसी (IRCTC) से कोटा-दिल्ली ट्रेन टिकट कैंसल के 35 रुपये रिफंड पाने के लिए दो साल तक लड़ाई लड़नी पड़ी। कटौती के बाद सुजीत स्‍वामी को 33 रुपये लौटाए गए हैं।

सुजीत स्‍वामी ने अप्रैल 2017 में गोल्डन टेंपल मेल ट्रेन में कोटा से नई दिल्ली तक के लिए टिकट बुक कराई थी। यात्रा की तारीख 2 जुलाई थी, टिकट की कीमत 765 रुपये थी लेकिन टिकट वेटिंग में होने की वज़ह से उन्होंने बाद में इसे कैंसल कर दिया था। टिकट कैंसल करने के बाद उन्हें 665 रुपये लौटाए गए थे। 65 रुपये के बजाय वेटिंग टिकट को कैंसल करने पर 100 रुपये काट लिए गए थे। सुजीत स्‍वामी ने कहा कि 2017 से उन्हें केवल आश्वासन दिया जा रहा था कि राशि रिफंड कर दी जाएगी।
Advertisement

35 रुपये सर्विस टैक्स के रूप में चार्ज किए गए थे जब कि टिकट जीएसटी लागू होने से पहले ही कैंसल करा दी गई थी। सुजीत स्‍वामी द्वारा फाइल की गई आरटीआई के जवाब में IRCTC ने कहा कि जीएसटी (GST) लागू होने से पहले बुक की गई टिकट और कैंसल करने के संदर्भ में रेल मंत्रालय के व्यवसायिक सर्कुलर नंबर 43 के अनुसार बुकिंग के दौरान लिया गया सर्विस टैक्स रिफंड नहीं होता है। इसलिए टिकट कैंसल करने पर कुल 100 रुपये (65 रुपये क्लेरिकल चार्ज और 35 रुपये सर्विस टैक्स) चार्ज किए गए थे।

इसके बाद आरटीआई के जवाब में बताया गया कि IRCTC ने निर्णय लिया कि 1 जुलाई 2017 से पहले बुक और कैंसल की गई टिकट पर लिया पूरा सर्विस टैक्स रिफंड होगा। सुजीत स्‍वामी के आरटीआई के जवाब में आईआरसीटीसी ने कहा कि 35 रुपये रिफंड किए जाएंगे। 1 मई 2019 को सुजीत स्‍वामी के बैंक अकाउंट में 33 रुपये क्रेडिट किए गए।
Advertisement

स्वामी ने बताया कि वह आरटीआई के जरिए मामले को फॉलो कर रहे थे। उन्होंने बताया कि दिसंबर 2018 से अप्रैल माह के अंत तक उनकी आरटीआई 10 बार एक विभाग से दूसरे विभाग में ट्रांसफर होती रही और अंतत: 33 रुपये उनके अकाउंट में लौटा गए हैं।
Advertisement

सुजीत स्वामी ने कहा कि उन्हें हुई परेशानी की क्षतिपूर्ति करने के बजाय IRCTC ने रिफंड अमाउंट से दो रुपये काट लिए हैं। हालांकि, केवल सुजीत स्वामी ही प्रभावित नहीं हुए हैं। उनके द्वारा फाइल की गई अन्य आरटीआई से इस बात का पता चला है कि जीएसटी (GST) लागू होने से पूर्व 9 लाख से अधिक लोगों ने टिकट बुकिंग कराई थी। सुजीत स्वामी ने कहा कि इन यात्रियों से चार्ज किया गया सर्विस टैक्स 3.34 करोड़ रुपये है, इनमें से ज्यादातर यात्रियों को इस बारे में पता ही नहीं है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: GST, Indian Railways, Goods and Services Tax, Sujeet Swami

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Samsung के 3 स्मार्टफोन फिर हुए महंगे, Galaxy A27 की कीमत ₹47,499 तक पहुंची; M47 और F70 Pro के भी बढ़े दाम
  2. OnePlus 16 vs OnePlus 15: पिछले साल आए मॉडल से कितना है बेहतर?
  3. Amazon पर Samsung Galaxy A56 5G, Flipkart पर Motorola Edge 70 Fusion की डील, ₹30 हजार में कौनसा फोन बेहतर?
  4. Vivo X Fold 6 की सेल शुरू, ₹26 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें फोल्डेबल फोन
  5. Oppo F35 Pro 5G vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: जानें किसके फीचर्स आपके लिए हैं बेस्ट?
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था
  7. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Great Indian Festival Sale: सस्ते में मिल रहा OnePlus Nord 6, जानें कितनी हो रही बचत
  2. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35 हजार में OnePlus का 8000mAh बैटरी, Snapdragon चिप वाला फोन
  3. Oppo F35 Pro 5G vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: जानें किसके फीचर्स आपके लिए हैं बेस्ट?
  4. एक चार्ज में 1008km रेंज, 9 मिनट में होगी फास्ट चार्ज! BYD ने लॉन्च की Da Han EV, यहां जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन्स
  5. Amazon पर Samsung Galaxy A56 5G, Flipkart पर Motorola Edge 70 Fusion की डील, ₹30 हजार में कौनसा फोन बेहतर?
  6. Apple ने भारत में लॉन्च किया 7 इंच स्क्रीन वाला AI डिवाइस, करेगा बात, चलाएगा गाने और संभालेगा घर!
  7. Samsung के 3 स्मार्टफोन फिर हुए महंगे, Galaxy A27 की कीमत ₹47,499 तक पहुंची; M47 और F70 Pro के भी बढ़े दाम
  8. Infinix GT 50 Pro में मिलेगा MediaTek Dimensity 8400 Ultimate, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  9. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, नया टैबलेट भी लाने की तैयारी
  10. भारत में लॉन्च हुए Apple TV 4K (4th जेनरेशन), HomePod Mini 2, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.