Apple के नए सॉफ्टवेयर अपडेट iOS 14.5, iPadOS 14.5, macOS 11.3, watchOS 7.4, tvOS 14.5 अगले सप्ताह से होंगे रोल आउट

इन सभी सॉफ्टवेयर अपडेट के साथ 200 से ज्यादा नए इमोजी और इमोजी सर्च फंक्शन भी डिवाइसेज में जुड़ जाएंगे।

विज्ञापन
अखिल अरोड़ा, अपडेटेड: 24 अप्रैल 2021 13:41 IST
ख़ास बातें
  • iOS 14.5, iPadOS 14.5, macOS 11.3, watchOS 7.4 और tvOS 14.5 अपडेट
  • अगले सप्ताह से रोल आउट होने लगेंगे सभी सॉफ्टवेयर अपडेट
  • Apple Watch की मदद से अनलॉक हो सकेगा iPhone

iOS 14.5, iPadOS 14.5, macOS 11.3, watchOS 7.4 और tvOS 14.5 अगले सप्ताह तक उपलब्ध होंगे।

Apple के नए iPhone, iPad, Mac, Apple Watch, और Apple TV के अपडेट जल्दी ही आने वाले हैं. मंगलवार यानि कि 20 अप्रैल को कंपनी ने अपने ऑपरेटिंग सिस्टम के अगले वर्जन भी बता दिये हैं जिनमें iOS 14.5, iPadOS 14.5, macOS 11.3, watchOS 7.4 और tvOS 14.5 अगले सप्ताह तक उपलब्ध होंगे। अभी इनके रिलीज के बारे में कोई भी तारीख निर्धारित नहीं की गई है। Apple की तरफ अभी डीटेल आनी बाकी है। मगर बीटा प्रोग्राम्स के चलते हमें इनके अपडेट के बारे में कुछ जानकारी मिली है।

 iOS 14.5 और watchOS 7.4 के बाद iPhone यूजर्स अपने फोन को पेयर्ड  Apple Watch की मदद से अनलॉक कर पाएंगे। यह फीचर कोरोना महामारी के मौजूदा हालात में और भी महत्वपूर्ण हो जाता है जब आपको अपना फोन अनलॉक करने के लिए अपने चेहरे से मास्क नहीं हटाना पड़ेगा। इसके अलावा एक और बडी बात सामने आ रही है। वह है do-not-track facility जिसकी मदद से यूजर्स इस बात का निर्धारण कर पाएंगे कि कोई ऐप उन्हें ट्रैक करेगी या नहीं। यह सुविधा एप्पल के सभी नये सॉफ्टवेयर अपडेट में उपलब्ध होगी।

इसके अतिरिक्त  iOS 14.5, iPadOS 14.5, macOS 11.3, watchOS 7.4 और tvOS 14.5 एक बेहतर Apple Podcasts app लेकर आएंगे जिसमें पोडकास्ट चैनल का सपोर्ट होगा। इसके साथ ही एक Reminders app भी कुछ छोटे बदलावों के साथ आएगी। इन सभी सॉफ्टवेयर अपडेट में PlayStation 5 और Xbox Series S/X controllers के लिए भी सपोर्ट होगा। एप्पल के एक इवेंट में मंगलवार को Cupertino दिग्गज ने बताया कि कैसे नये iPad Pro के आने के बाद गेम्स का अनुभव औऱ अधिक उम्दा हो जाएगा। इसमें एम1 चिप होगा जिसमें नेक्स्ट जेन कंट्रोलर का सपोर्ट होगा।

इतना ही नहीं, इन सभी सॉफ्टवेयर अपडेट के साथ 200 से ज्यादा नए इमोजी और इमोजी सर्च फंक्शन भी डिवाइसेज में जुड़ जाएंगे। Apple Fitness+ अब iOS 14.5, iPadOS 14.5, और watchOS 7.4 पर AirPlay 2 को भी सपोर्ट करेगी। आखिर में iPad OS 14.5 पर Apple Pencil Scribble के साथ पांच नई भाषाओं का सपोर्ट भी मिलेगा। tvOS 14.5 के साथ  Apple TV यूजर्स  Adjust Colour Balance फीचर के साथ टीवी का कलर बैलेंस भी कर सकेंगे। जाहिर है कि इसके लिए आपके पास iOS 14.5 के साथ लेटेस्ट iPhone हैंडसेट होना चाहिए। अगले सप्ताह से यह सभी सॉफ्टवेयर अपडेट रोल आउट होना शुरू हो जाएंगे।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: iOS 14 5, Apple Watch
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 200W पावर आउटपुट के साथ 25,000mAh पावरबैंक Ugreen ने किया लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  2. Motorola Edge 70 Max भारत में हो रहा 15 जुलाई को लॉन्च, अभी जानें स्पेसिफिकेशंस के बारे में
  3. Oppo Find N7 में मिल सकती है 6,500mAh की बैटरी
  4. सरकार ने इलेक्ट्रॉनिक्स पार्ट्स से हटा दी कस्टम ड्यूटी, अब स्मार्टफोन, लैपटॉप और टीवी बनाने की लागत होगी कम
  5. इलेक्ट्रिक पैसेंजर व्हीकल्स की सेल्स हुई दोगुनी, Tata Motors का पहला रैंक बरकरार
#ताज़ा ख़बरें
  1. इलेक्ट्रिक पैसेंजर व्हीकल्स की सेल्स हुई दोगुनी, Tata Motors का पहला रैंक बरकरार
  2. Tecno Camon 50 Ultra 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 6,500mAh की बैटरी
  3. Samsung के सबसे स्टाइलिश फोन का हो सकता है The End! सामने आया बड़ा लीक
  4. Apple का iPhone 17 की मैन्युफैक्चरिंग घटाने का प्लान, कॉस्ट का बढ़ा प्रेशर
  5. Samsung के नए 2026 AI AC लॉन्च, इनमें मानसून के लिए मिलेंगे 3 खास फीचर्स
  6. Galaxy Z Fold 8, Fold 8 Ultra का प्राइस हो गया लीक, 5000mAh तक बैटरी के साथ 22 जुलाई को देंगे दस्तक!
  7. Vivo T5 Lite 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 6,500mAh की बैटरी
  8. Sony IER-M500 ईयरबड्स हुए लॉन्च, यूनीक कलर, पारदर्शी डिजाइन के साथ जानें खास फीचर्स
  9. Asus Vivobook 14, Vivobook 15 लैपटॉप भारत में लॉन्च, 16GB रैम, Intel Core 7 सीरीज प्रोसेसर, जानें कीमत
  10. Oppo Find N7 में मिल सकती है 6,500mAh की बैटरी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.