एशिया में क्रिप्टोकरेंसी के लिए भारत और चीन vs फिलीपींस और वियतनाम

जहां एक और चीन और जापान जैसे तकनीकी रूप में उन्नत देश क्रिप्टो को लेकर सीमाएं बांध रहे हैं तो दूसरी ओर अल सल्वाडोर जैसे देश अपनी अर्थव्यवस्था में इसका बाहें खोलकर स्वागत कर रहे हैं। 

विज्ञापन
हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 7 जुलाई 2021 14:44 IST
ख़ास बातें
  • फिलीपींस और वियतनाम में क्रिप्टोकरेंसी उपयोग करने वालों की संख्या बढ़ी।
  • फिलीपींस सरकार 2021 से 2023 तक क्रिप्टो पायलट प्रोजेक्ट की तैयारी में।
  • चीन और भारत के उलट दोनों देश क्रिप्टो के विकास में तलाश रहे संभावनाएँ।

फिलीपींस स्टॉक एक्सचेंज (PSE) के अनुसार क्रिप्टोकरेंसी एक परिसंपत्ति वर्ग है जिसे वे अब और अनदेखा नहीं कर सकते।

क्रिप्टोकरेंसी के बाजार की प्रतिदिन बदलती स्थिति को देखकर निश्चित रूप से डिजिटल मनी के भविष्य का अनुमान लगाना सरल नहीं है। किंतु फिर भी बड़े से बड़े और छोटे से छोटे देश भी क्रिप्टोकरेंसी को लेकर गंभीर होना शुरू हो गए हैं। जहां एक और चीन और जापान जैसे तकनीकी रूप में उन्नत देश क्रिप्टो को लेकर सीमाएं बांध रहे हैं तो दूसरी ओर अल सल्वाडोर जैसे देश अपनी अर्थव्यवस्था में इसका बाहें खोलकर स्वागत कर रहे हैं। 

अगर सिर्फ एशियाई देशों की बात की जाए तो केवल चीन और भारत एकमात्र एशियाई देश नहीं हैं जो अपने देश में क्रिप्टोकरेंसी के भाग्य से जूझ रहे हैं। फिलीपींस और वियतनाम जैसे छोटे खिलाड़ी भी इस क्षेत्र में कदम रख रहे हैं और साथ ही डिजिटल टोकन की लोकप्रियता में भी वृद्धि जारी है।
Advertisement

फिलीपींस स्टॉक एक्सचेंज (PSE) के अनुसार क्रिप्टोकरेंसी एक परिसंपत्ति वर्ग है जिसे वे अब और अनदेखा नहीं कर सकते। उनका मानना ​​है कि क्रिप्टो ढांचे को मौजूदा एक्सचेंज में लाना विदेशी एक्सचेंजों पर व्यापार करने वाले लोगों की तुलना में अधिक सुरक्षित होगा इस बीच, वियतनाम के प्रधान मंत्री फाम मिन्ह चिन्ह (Pham Minh Chinh ) ने कथित तौर पर देश के केंद्रीय बैंक से क्रिप्टोकरेंसी पर स्टडी करने के लिए कहा है ताकि सरकार 2021 से 2023 तक अपना पायलट प्रोग्राम चला सके।

इन दोनों देशों ने पिछले एक साल में क्रिप्टोकरेंसी का उपयोग करने वाले अपने नागरिकों में भारी वृद्धि देखी है। Statista Global Consumer Survey के नतीजों के मुताबिक, नाइजीरिया के बाद उनके पास दुनिया में क्रिप्टोकरेंसी उपयोग की उच्चतम दर है। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) सहित दुनिया भर के केंद्रीय बैंक फिएट करेंसी के लिए ब्लॉकचेन-आधारित कार्यान्वयन पर विचार कर रहे हैं। वहीं Pham Minh Chinh का निर्णय उसी के आसपास हो सकता है। उन्होंने बैंक से वियतनाम की ई-सरकार विकास रणनीति (e-Government development strategy) के हिस्से के रूप में डिजिटल करेंसी पर विचार करने को कहा है।
Advertisement
 

India and China About CryptoCurrencies

भले ही फिलीपींस और वियतनाम एशियाई अर्थव्यवस्थाओं के लिए मंच तैयार करने के लिए पर्याप्त नहीं हैं, मगर उनके रेगुलेटरी निर्णय महाद्वीप की दो सबसे बड़ी अर्थव्यवस्थाओं के खिलाफ जा रहे हैं। चीन के अलावा भारत भी एक ऐसे बिल/विधेयक पर विचार कर रहा है जो अपनी सीमाओं के भीतर डिजिटल करेंसी को नियंत्रित करेगा। 

मई में आरबीआई द्वारा उधारदाताओं को अनौपचारिक गाइडेंस जारी करने के बाद से भारत में एक्सचेंजों को परिचालन करने में परेशानी हो रही है, जिसके कारण उन्हें देश के कुछ सबसे बड़े एक्सचेंजों से सेवाएं वापस लेनी पड़ीं। चीन ने भी बड़े क्रिप्टो खनिकों और एक्सचेंजों को लेकर इसी तरह के कदम उठाए हैं ताकि वे इस बात पर पुनर्विचार कर सकें कि वे कैसे व्यापार करते हैं। यदि चीन और भारत में क्रिप्टो बैन जैसी स्थिति देखने को मिलती है तो फिलीपींस और वियतनाम जैसे देश एशिया में क्रिप्टोबाजार के लिए स्वर्ग बन जाएँगे।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo Y600i हुआ लॉन्च; 8000mAh बैटरी और ड्रॉप प्रोटेक्शन के साथ आया फोन, कीमत ₹25 हजार से कम
  2. Redmi 17C 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 3 कलर्स के ऑप्शन
  3. Honor X9e Pro लॉन्च हुआ 11,000mAh बैटरी, 108MP कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग के साथ
  4. MIVI One 5G vs Vivo T5e vs Realme C100x: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
  5. ₹25 हजार सस्ता मिल रहा 45 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, 6500mAh बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. क्रिप्टो एक्सचेंज Bitget हुआ हैकिंग का शिकार, 35 करोड़ डॉलर से ज्यादा का नुकसान
  2. भारत में Tesla ने किया एक्सपैंशन, चेन्नई में खोला एक्सपीरिएंस सेंटर
  3. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक हो सकती है बैटरी 
  4. Oppo K14 Plus 5G की प्राइस रेंज लॉन्च से पहले आई सामने, भारत में अगले हफ्ते होगा गजब फीचर्स के साथ पेश
  5. Flipkart Big Billion Days Sale: iPhone 17, Samsung Galaxy S25 पर डील्स आईं सामने, इतनी कम होगी कीमत
  6. Xiaomi 18 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, सेकेंडरी रियर डिस्प्ले का फीचर
  7. Redmi 17C 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 3 कलर्स के ऑप्शन
  8. ₹68000 सस्ता मिल रहा Samsung का फोल्डेबल स्मार्टफोन, गजब ऑफर से हजारों की बचत
  9. Oppo Find X10, Find X10 Pro Max के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी
  10. MIVI One 5G vs Vivo T5e vs Realme C100x: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.