Netflix फिल्म Choked: Paisa Bolta Hai का ट्रेलर रिलीज, अनुराग कश्यप की फिल्म का अहम हिस्सा है नोटबंदी

Choked: Paisa Bolta Hai को अनुराग कश्यप डायरेक्ट कर रहे हैं। वहीं निहित भावे (हे प्रभु! और सैक्रेड गेम्स) इस फिल्म की कहानी के लेखक हैं। यह नेटफ्लिक्स और Good Bad Films के प्रोडक्शन में बनी फिल्म है।

विज्ञापन
अखिल अरोड़ा, अपडेटेड: 21 मई 2020 15:58 IST
ख़ास बातें
  • Choked: Paisa Bolta Hai कहानी का हिस्सा है नोटबंदी
  • सैयामी खैर फिल्म में महत्वपूर्ण भूमिका अदा कर रही हैं
  • 5 जून को रिलीज होगी 'चोक्ड : पैसा बोलता है'

अनुराग कश्यप ने किया है Choked: Paisa Bolta Hai को डायरेक्ट

Choked: Paisa Bolta Hai का ट्रेलर रिलीज़ कर दिया गया है। Netflix India की यह अगली फिल्म है, जिसे अनुराग कश्यप डायरेक्ट कर रहे हैं, फिल्म का 2 मिनट का ट्रेलर सामने आ चुका है। फिल्म की कहानी 30 वर्षीय मध्यम-वर्गीय महिला सरीता (सैयामी खैर) की है, जो बैंक में कैशियर का काम करती है। हालांकि, ट्रेलर में इस फिल्म का सबसे दिलचस्प हिस्सा सामने आया है और वो है 'नोटबंदी'। जी हां, साल 2016 में भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा की गई 'नोटबंदी' को आखिरकार फिल्म का हिस्सा बना लिया गया है। ट्रेलर में पहले सरीता के परिवार की माली हालत को दिखाया गया है और फिर अचानक किस्मत बदल देने वाली घटना। लेकिन कुछ देर बाद ही स्क्रीन का हिस्सा बनता है पीएम नरेंद्र मोदी का रात 8 बजे वाला राष्ट्र के नाम संबोधन। जिसमें वह पुराने 500 और 1000 रुपये के नोट को बैन करने की बात कर रहे हैं। कैसे यह सभी घटनाएं साधारण सरीता की जिंदगी को बदलकर रख देती हैं, फिल्म की कहानी इसी के इर्द-गिर्द घूमती है।
 
 

Choked trailer

Netflix फिल्म Choked: Paisa Bolta Hai के ट्रेलर की शुरुआत होती है कुछ लोगों से जो नोटों की गड्डियों को पॉलिथिन में लपेटकर नाली में बहा देते हैं। यही पैसा नाली के जरिए सरीता के घर तक पहुंच जाता है। सरीता एक रात अपने घर के बहते सिंक से बाहर निकलते पैसे देखती है। इस घटना से सरीता की जिंदगी तो बदलती है, लेकिन उसे क्या पता था एक बड़ी घटना उसका आगे इंतज़ार कर रही है। फिर कहानी में एंट्री होती है नोटबंदी की, जो कि इस कहानी का सबसे अहम मोड़ साबित होती है। जहां सरीता की पड़ोसन का डायलॉग दिया गया है, "500 का नोट गया, 1000 का नोट गया"। वहीं उसके पति का डायलॉग है "अब आएगा सब काला पैसा बाहर"।
 

Choked cast

इस फिल्म में सैयामी खेर के अलावा रोशन मैथ्यू, अमृता सुभाष (गली बॉय), उपेंद्र लिमये (जोगवा), तुषार दलवी (साव शशि देवधर), राजप्रीत देशपांडे (एंग्री इंडियन गॉडेस), वैष्णवी आरपी, उदय नेने (हंसी तो फंसी), पार्थवीर शुक्ला (साराभाई बनाम साराभाई: टेक 2), संजय भाटिया (प्रेम अगन), आदित्य कुमार (गैंग्स ऑफ वासेपुर), और मिलिंद पाठक (दशक्रिया) शामिल हैं।

अनुराग कश्यप इस फिल्म को डायरेक्ट कर रहे हैं। वहीं निहित भावे (हे प्रभु! और सैक्रेड गेम्स) इस फिल्म की कहानी के लेखक हैं। यह नेटफ्लिक्स और Good Bad Films के प्रोडक्शन में बनी फिल्म है।

आपको बता दें, चोक्ड के साथ अनुराग की यह चौथी नेटफ्लिक्स फिल्म है। इससे पहले वह लस्ट स्टोरीज़, घोस्ट स्टोरीज़ और लोकप्रिय वेब सीरीज़ सैक्रेड गेम्स में काम कर चुके हैं।

Choked: Paisa Bolta Hai फिल्म 5 जून को नेटफ्लिक्स पर वर्ल्डवाइड रिलीज़ की जाएगी।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon Prime Day सेल में OnePlus 15R, OnePlus 13, OnePlus 13s जैसे फोन हुए 18 हजार तक सस्ते!
  2. Vivo Y500 हुआ लॉन्च, 8100mAh बैटरी के साथ है 50MP डुअल कैमरा, जानें कीमत
#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹15000 से भी कम कीमत में मिल रहे 43 इंच स्मार्ट टीवी, Amazon Prime Day Sale में देखें बेस्ट TV
  2. Vivo Y500 हुआ लॉन्च, 8100mAh बैटरी के साथ है 50MP डुअल कैमरा, जानें कीमत
  3. सिंगल चार्ज में 30 दिन की बैटरी वाला फिटनेस बैंड Rogbid Loop Air लॉन्च, जानें कीमत
  4. ₹50000 में आने वाले फोन Amazon Prime Day Sale में हुए गजब सस्ते, देखें बेस्ट डील
  5. Flipkart Goat Sale में ₹20000 सस्ता मिल रहा iPhone 17 Pro Max, ऐसे खरीदें
  6. Amazon Prime Day सेल में Samsung के ये फोन खरीदें Rs 25 हजार तक सस्ते!
  7. Oppo Reno 16c 5G vs Samsung Galaxy A57 5G vs OnePlus 15R: ₹60,000 में कौन सा है बेस्ट?
  8. ₹27000 सस्ता मिल रहा Samsung Galaxy S25 5G, Flipkart Goat Sale में आया धांसू ऑफर
  9. ₹30000 में आने वाले स्मार्टफोन Amazon Prime Day Sale में हुए जबरदस्त सस्ते, देखें बेस्ट डील
  10. 6 हजार सस्ता खरीदें Vivo का 50MP 3 कैमरा वाला फोन! जबरदस्त ऑफर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.