Apollo 11 Space Mission के पचास साल पूरे, गूगल डूडल वीडियो में दिखा चांद पर पहुंचने तक का सफर

Apollo 11 Space Mission: 50 साल पहले नासा ने अपोलो 11 स्पेस मिशन को पूरा किया था और आज इस खास मौके पर गूगल ने डूडल बनाकर बधाई दी है। Neil Armstrong, Edwin 'Buzz' aldrin दो एस्ट्रोनॉट्स थे जिन्हें इस मिशन के लिए चुना गया था।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 19 जुलाई 2019 14:05 IST
ख़ास बातें
  • Apollo 11 Space Mission के 50 साल हुए पूरे
  • Neil Armstrong चंद्रमा पर कदम रखने वाले पहले व्यक्ति थे
  • नील आर्मस्ट्रॉन्ग के बाद Edwin 'Buzz' aldrin ने रखा था चांद पर कदम

Apollo 11 Space Mission: गूगल डूडल वीडियो में दिखा चांद पर पहुंचने तक का सफर

Apollo 11 Space Mission Google Doodle: 50 वर्ष पूर्व NASA ने अपोलो 11 स्पेस मिशन को सफलतापूर्वक पूरा किया था। गूगल ने आज इस खास मौके पर गूगल डूडल बनाकर बधाई दी और साथ ही एक वीडियो को भी शेयर किया है। नासा के अपोलो 11 स्पेस मिशन के तहत पहली बार किसी इंसान को चंद्रमा पर उतारा गया था। Neil Armstrong पहले व्यक्ति थे जिन्होंने चंद्रमा पर कदम रखा था। आप लोगों की जानकारी के लिए बता दें कि नील आर्मस्ट्रॉन्ग के बाद एडविन 'बज़' एल्ड्रिन (Edwin 'Buzz' aldrin) चांद पर उतरने वाले दूसरे व्यक्ति थे। Google Doodle के साथ 4 मिनट और 37 सेकेंड की एक वीडियो को भी साझा किया गया है।
 

Apollo 11 Space Mission गूगल डूडल वीडियो

गूगल डूडल के साथ साझा की गई इस वीडियो में अपोलो 11 स्पेस मिशन के पूरे सफर को दर्शाया गया है। गूगल डूडल के साथ साझा की गई वीडियो में नीचे की ओर हिंदी ट्रांसलेशन भी दिख रहा है। अपोलो 11 का उद्देश्य नील आर्मस्ट्रॉन्ग, एडविन 'बज़' एल्ड्रिन और माइकल कॉलिन्स (Michael Collins) को चंद्रमा पर सुरक्षित पहुंचाना और फिर उन्हें पृथ्वी पर वापस लाना था।
Advertisement


क्या आप इस बात से वाकीफ हैं कि माइकल कॉलिन्स ने पायलट के रूप में अपनी जिम्मेदारी को संभाला था। 1969 में कैनेडी स्पेस सेंटर लॉन्च कॉम्प्लेक्स 39ए से रॉकेट को लॉन्च किया गया था। बता दें कि नील आर्मस्ट्रॉन्ग और एडविन 'बज़' एल्ड्रिन अपोलो 11 से निकल जिस लूनर मॉड्यूल से चांद तक पहुंचे थे उसे 'द ईगल' नाम दिया गया था।
Advertisement

दोनों ही एस्ट्रोनॉट्स ने तकरीबन 21 घंटे और 31 मिनट तक चंद्रमा पर समय बिताया था। इस बात से शायद ही आप वाकीफ होंगे कि नील आर्मस्ट्रॉन्ग के चंद्रमा पर कदम रखने के ठीक 19 मिनट बाद एडविन 'बज़' एल्ड्रिन ने अपना कदम चंद्रमा पर रखा था। चंद्रमा तक पहुंचने का यह सफर आसान नहीं था। सफर में चाहें कितनी ही मुश्किलें आईं हो लेकिन नील आर्मस्ट्रॉन्ग, एडविन 'बज़' एल्ड्रिन दोनों ही एस्ट्रोनॉट्स ने इस सफर को सफल बनाया। बता दें कि 20 जुलाई 1969 को उन्होंने चांद पर लैंड किया था।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Samsung Galaxy S26 Ultra, Galaxy S26 अब CRN प्रोग्राम से खरीद पाएंगे सस्ते में, जानें कितनी होगी बचत
  2. ₹5000 सस्ता मिल रहा खूबसूरत Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, IP64 रेटिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. WhatsApp एकत्रित करता है ये जानकारी, जब यूजर्स करते हैं कॉन्टैक्ट
  2. सिर्फ Apple ने ही महंगे नहीं किए iPhone, OnePlus, Vivo, Oppo और Nothing भी हुए 15,000 तक महंगे
  3. Apple ने वेबसाइट से हटाया, लेकिन अमेजन पर आज भी मिल रहे iPhone 17 Pro, 17 Pro Max, ऐसे खरीदें
  4. Samsung Galaxy S26 Ultra, Galaxy S26 अब CRN प्रोग्राम से खरीद पाएंगे सस्ते में, जानें कितनी होगी बचत
  5. Redmi 17 5G की सेल शुरू, जानें कितने में मिल रहा 50MP कैमरा,7900mAh बैटरी वाला फोन
  6. iPhone 18 Pro vs Google Pixel 11 Pro XL vs Samsung Galaxy S26 Ultra: जानें कौन सा है बेस्ट?
  7. Xiaomi लाई AI फीचर्स वाला गैस स्टोव, बर्तन छोड़कर चले गए तो खुद बंद हो जाएगी गैस
  8. iPhone को स्पेस से गिराया, फिर भी नहीं टूटा कवर, बन गया वर्ल्ड रिकॉर्ड!
  9. Moto Buds 2 Fusion ईयरबड्स भारत में 17 सितंबर को होंगे लॉन्च, 53 घंटे बैटरी, IP54, IPX2 रेटिंग!
  10. Vivo Buds मात्र ₹1,999 में लॉन्च, 2 दिन से ज्यादा चलेगी बैटरी, गेमिंग के लिए खास फीचर्स भी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.