SonyLIV ऐप पर आएगा WWE, दोनों कंपनियों के बीच हुई साझेदारी

अपने ऐलान में WWE ने कहा कि वे भारत में कई लाइव इवेंट्स और प्रमोशनल टूर करने की योजना बना रहे हैं। पिछले साल यहां WWE का सबसे बड़ा इवेंट किया गया था, जिसमें 70 में से 4 एथलिट्स को चुना गया था।

विज्ञापन
अखिल अरोड़ा, अपडेटेड: 1 अप्रैल 2020 14:20 IST
ख़ास बातें
  • WWE के फेसबुक और यूट्यूबर फॉलोअर्स की लिस्ट में पहले नंबर पर है भारत
  • सोनी ने WWE के साथ अपनी साझेदारी को 5 सालों के लिए आगे बढ़ाया
  • भारत में 2005 में लॉन्च हुया था डब्ल्यूडब्ल्यूई

SonyLIV के सब्सक्रिप्शन की वार्षिक कीमत 499 रुपये है

World Wrestling Entertainment (WWE) और Sony Pictures Networks India (SPN) ने अपनी साझेदारी को पांच साल के लिए आगे बढ़ा दिया है। इसका मतलब है कि भारत के सोनी चैनल्स पर WWE Raw, WWE SmackDown, WWE NXT, और WWE specials ज़ारी रहेंगे। इसके अलावा इस नए समझौते में SonyLIV ऐप को शामिल किया गया है, जिसमें डब्ल्यूडब्ल्यूई नेटवर्क का एक्सेस दिया जाएगा। भारत में इस प्रोफेशनल रेसलिंग स्ट्रीमिंग बिजनेस को साल 2005 में लॉन्च किया गया था, लेकिन बाद में इसे ऑफलाइन कर दिया गया।

सोनी लिव पर डब्ल्यूडब्ल्यूई की वीडियो लाइब्रेरी कंटेट का इस्तेमाल किया जाएगा, जिसमें आइकॉनिक मैच, लेजेंड्स के इंटरव्यू, लाइव इवेंट्स, रियेलिटी टीवी और डॉक्यूमेंट्रिज़ आदि शामिल होंगी। हालांकि, इसके लिए कितना भुगतान करना पड़ेगा, इस बारे में सोनी ने कोई बयान जारी नहीं किया है। फिलहाल, डब्ल्यूडब्ल्यूई के ज्यादातर कंटेंट विज्ञापन सहित मुफ्त में देखने के लिए उपलब्ध हैं। सोनी लिव के सब्सक्रिप्शन की वार्षिक कीमत 499 रुपये है, लेकिन फिलहाल इसमें 30 प्रतिशत की कटौती की गई है, जिसके बाद इसकी कीमत 349 रुपये प्रति माह हो गई है। Covid-19 (Coronavirus) के संक्रमण और लॉकडाउन की वजह से जो लोग घरों में बैठे हैं, उन्हें अपनी ओर आकर्षित करने के लिए ऐसा कदम उठाया गया है। WWE के अलावा, सब्सक्राइबर को इंग्लिश टीवी शो, फिल्में, भारतीय ब्लॉकबस्टर फिल्में और लाइव शो देखने को भी मिलेगा।

सोनी पिक्चर्स नेटवर्क्स इंडिया के स्पोर्ट्स हेड और चीफ रेवन्यू ऑफिसर राजेश कौल ने अपने बयान में कहा कि भारत में सभी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर WWE लगातार टॉप तीन रेंकिंग में रहा है। यह स्पोर्ट्स इंटरटेनमेंट स्पेस को डोमिनेट कर रहा है। उनका कहना है कि "हम बेहद ही से WWE के साथ अपनी पार्टनरशिप को आगे बढ़ा रहे हैं यह हमें बहुमूल्य समाग्री देने के साथ हमारे एक्सपोज़र को बढ़ाने का काम करेगा।"

अपने ऐलान में WWE ने कहा कि वे भारत में कई लाइव इवेंट्स और प्रमोशनल टूर करने की योजना बना रहे हैं। पिछले साल यहां WWE का सबसे बड़ा इवेंट किया गया था, जिसमें 70 में से 4 एथलिट्स को चुना गया था। जिन्हें अमेरिका के ओरलैंडो और फ्लोरिडा के WWE परफोर्मेंस सेंटर में प्रशिक्षित किया गया था। WWE के लिए भारत बेहद महत्वपूर्ण है, क्योंकि फेसबुक और यूट्यूब फॉलोअर्स की रेंकिंग में यह देश पहले नंबर पर है।
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , SonyLIV, Sony LIV, WWE, Sony Pictures Networks India
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  2. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ लॉन्च, 11600mAh की बड़ी बैटरी और 16GB तक RAM
  3. iQOO Pad Ultra 165Hz AMOLED डिस्प्ले के साथ हुआ लॉन्च, 9020mAh बैटरी के साथ आया गेमिंग टैबलेट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  2. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ लॉन्च, 11600mAh की बड़ी बैटरी और 16GB तक RAM
  3. Jio का तगड़ा ऑफर, ₹1,499 वाला JioBharat 4G फोन पड़ेगा सिर्फ ₹299, जानें सबकुछ
  4. Google Pixel 11a में मिल सकती है डुअल रियर कैमरा यूनिट, जल्द लॉन्च की तैयारी
  5. Oppo K15s हुआ लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ मिलिट्री-ग्रेड प्रोटेक्शन का दावा; जानें कीमत और फीचर्स
  6. Apple के फोल्डेबल स्मार्टफोन की घट सकती है सप्लाई, मैन्युफैक्चरिंग में देरी का असर
  7. Google Fitbit Air: दिल के मरीजों के लिए मददगार, हार्ट रेट ट्रैकिंग करेगा, बैटरी चलेगी 7 दिन तक
  8. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, यूरोप में हुई लिस्टिंग
  9. कल 1 अक्टूबर से बदल रहा LPG सिलेंडर बुकिंग का नियम, नहीं किया e-KYC तो महंगा मिलेगा सिलेंडर
  10. Oppo K14 Plus 5G vs Vivo T5x 5G vs OnePlus Nord CE6 Lite: खरीदने से पहले जानें किसके फीचर्स बेस्ट?
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.