5G की शुरुआत भारत में चंद मिनटों में, प्रधानमंत्री मोदी पहुंचे प्रगति मैदान, आज से भारत भी 5G

5G से रोबोटिक्स टेक्नोलॉजी को भी इससे फायदा मिलेगा। साथ ही इस सर्विस से इंटरनेट ऑफ थिंग्स को भी बढ़ावा मिलेगा।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 1 अक्टूबर 2022 10:30 IST
ख़ास बातें
  • 5G आज यानी 1 अक्टूबर 2022 से भारत में शुरू होगी
  • 5G का शुभारंभ आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी प्रगाति मैदान से करेंगे
  • 5G का भारतीय इकनॉमी पर बड़ा असर होगा

5G Launched India : 5G सवर्सि 2G, 3G और 4G सर्विस से काफी फास्ट होगी।

5G Launched India : भारत में 5G सर्विस लॉन्च होने में अब महज कुछ ही मिनट बचे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज 1 अक्टूबर को प्रगति मैदान में भारत के चुनिंदा शहरों में 5G सेवाओं (India Launched 5G) की शुरुआत करेंगे। अगले कुछ वर्षों में इस सेवा के देश भर में विस्तार की उम्मीद है। पीएम मोदी नई दिल्ली के प्रगति मैदान में 1 से 4 अक्टूबर तक आयोजित होने वाले इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2022 के छठे संस्करण में इस सर्विस को लॉन्च करेंगे। भारत में काफी समय से इस सर्विस का इंतजार (5G Benifits) हो रहा है। विदेशों में पहले ही इस सर्विस की शुरुआत हो चुकी है।  

5G पर एक्सपर्ट का कहना है कि इससे भारत को काफी फायदा होगा। इस सर्विस से 2023 और 2040 के बीच भारतीय अर्थव्यवस्था को ₹ 36.4 ट्रिलियन ( लगभग 455 बिलियन डॉलर) का लाभ होने की संभावना जताई जा रही है। 5G सवर्सि 2G, 3G और 4G सर्विस से काफी फास्ट होगी। भारत में सभी टेलीकॉम कंपनियों जियो (Jio 5G Price), एयरटेल (Airtel 5G जीगमा), वोडाफोन आइ़डिया (Vodafone Idea 5G) ने अपनी 5G सर्विस शुरू करने की तैयारिया कर ली हैं। हालांकि इसके प्राइस कितने होंगे, यह जानने के लिए थोड़ा इंतजार करना होगा।

5G से रोबोटिक्स टेक्नोलॉजी को भी इससे फायदा मिलेगा। साथ ही इस सर्विस से इंटरनेट ऑफ थिंग्स को भी बढ़ावा मिलेगा। हेल्थ सेक्टर, फिनटेक, डिफेंस जैसी सभी इंडस्ट्री पर 5G सर्विस का सीधा इंपैक्ट होगा। गैजेट्स 360 पर हम आपको 5G से संबंधित सभी जानकारी मुहैया करवाते रहेंगे। भारत में 1995 में 2G, 2009 में 3G, 2012 में 4G की शुरुआत हुई थी। 2022 में अब भारत 5G ला रहा है। 
        
5G ऑक्शन की भारत में हाल ही में नीलामी हुई थी। टेलीकॉम स्पेक्ट्रम की भारत की अब तक की सबसे बड़ी नीलामी में रिकॉर्ड 1.5 लाख करोड़ रुपये की बोलियां प्राप्त हुई थीं, जिसमें मुकेश अंबानी की Jio ने ₹ 88,078 करोड़ की बोली के साथ बेचे गए सभी एयरवेव्स का लगभग आधा हिस्सा अपने पास  हासिल किया था। एक रिपोर्ट में कहा गया है कि 2030 तक भारत (India) में कुल कनेक्शन में 5जी (5G) की हिस्सेदारी एक तिहाई से ज्यादा हो जाएगी। इस रिपोर्ट के मुताबिक 2G और 3G की हिस्सेदारी घटकर 10 फीसदी से भी कम रह जाए।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: 5G, 5G india launch, 5G Airtel, 5G airwaves, 5G jio, 5G vi, India 5G

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Lyne Startup 35 दमदार पावर बैंक लॉन्च, 10000mAh बैटरी और 20000mAh बैटरी के साथ दमदार फीचर्स
  2. बिना इंटरनेट चलेगा AI! भारत के Sarvam AI ने लॉन्च किया Sarvam Edge, फोन-लैपटॉप पर ऑफलाइन करेगा काम
  3. Airbnb में इंसानों की जगह AI एजेंट करेंगे कस्टमर सर्विस, पीक सीजन में भी नहीं होगी दिक्कत
  4. AI टैलेंट रखने वालों को Reliance Jio का खुला निमंत्रण, बिना किसी झंझट के मिलेगी जॉब!
  5. दुनिया की 10000mAh बैटरी वाली टॉर्च, 2500 लुमेन तक फ्लैशलाइट के साथ भयंकर सर्दी में करेगी काम
#ताज़ा ख़बरें
  1. Lyne Startup 35 दमदार पावर बैंक लॉन्च, 10000mAh बैटरी और 20000mAh बैटरी के साथ दमदार फीचर्स
  2. लैपटॉप-फोन के लिए आया Portronics का 8-in-1 हब, HDMI और SSD दोनों सपोर्ट के साथ, जानें कीमत
  3. AI टैलेंट रखने वालों को Reliance Jio का खुला निमंत्रण, बिना किसी झंझट के मिलेगी जॉब!
  4. दुनिया की 10000mAh बैटरी वाली टॉर्च, 2500 लुमेन तक फ्लैशलाइट के साथ भयंकर सर्दी में करेगी काम
  5. बिना इंटरनेट चलेगा AI! भारत के Sarvam AI ने लॉन्च किया Sarvam Edge, फोन-लैपटॉप पर ऑफलाइन करेगा काम
  6. Oppo K14x 5G vs Samsung Galaxy F70e 5G vs Realme P3 Lite 5G: देखें कौन सा फोन है बेस्ट
  7. Aadhaar PVC क्या है? जानें कैसे मिलेगा आपको, क्या हैं खासियतें
  8. Airbnb में इंसानों की जगह AI एजेंट करेंगे कस्टमर सर्विस, पीक सीजन में भी नहीं होगी दिक्कत
  9. इंसानों की जरूरत खत्म? 15 AI एजेंट्स से पूरी कंपनी चला रहा है यह फाउंडर
  10. India AI Impact Summit 2026: आज से शुरू, जानें कैसे लें हिस्सा, क्या होंगी बड़ी घोषणाएं
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.