ZTE Yuanhang 40 Launched: 4000mAh बैटरी, 6GB रैम, 13MP कैमरा के साथ ZTE का सस्ता स्मार्टफोन लॉन्च

फोन 6.52 इंच का बड़ा डिस्प्ले कैरी करता है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 6 मई 2023 17:27 IST
ख़ास बातें
  • ZTE की ओर से इसका सस्ता स्मार्टफोन Yuanhang 40 पेश किया गया है।
  • । फोन में 6.52 इंच का डिस्प्ले है जो कि एक LCD पैनल है।
  • इसमें 13MP का रियर कैमरा दिया गया है।

फोन 6.52 इंच का बड़ा डिस्प्ले कैरी करता है।

Photo Credit: ZTE China

ZTE की ओर से इसका सस्ता स्मार्टफोन Yuanhang 40 पेश किया गया है। यह एक लो बजट स्मार्टफोन है जिसमें 6GB तक रैम और 128GB तक स्टोरेज दी गई है। फोन में 6.52 इंच का डिस्प्ले है जो कि एक LCD पैनल है। इसमें 13MP का रियर कैमरा दिया गया है। डिवाइस 4000mAh बैटरी के साथ आता है। इसके साथ में 10W फास्ट चार्जर भी मिलता है। इसकी कीमत और उपलब्धता की पूरी जानकारी नीचे दी जा रही है। 
 

ZTE Yuanhang 40 price, availability

ZTE Yuanhang 40 को कंपनी ने चीन में लॉन्च किया है। इसका शुरुआती मॉडल 4GB रैम और 64GB स्टोरेज के साथ आता है। जिसकी कीमत 899 युआन (लगभग 10,000 रुपये) है। इसका टॉप वेरिएंट 6GB रैम और 128GB स्टोरेज के साथ आता है। चीन के अलावा अन्य मार्केट्स में यह स्मार्टफोन कब उपलब्ध होगा, अभी तक इसके बारे में कंपनी की ओर से कोई जानकारी साझा नहीं की गई है। 
 

ZTE Yuanhang 40 Specifications

ZTE Yuanhang 40 में UNISOC T760 प्रोसेसर दिया गया है। इसके साथ में ARM MALI G57 GPU की पेअरिंग है। फोन 6.52 इंच का बड़ा डिस्प्ले कैरी करता है। यह एक एलसीडी डिस्प्ले है जिसमें वॉटर ड्रॉप नॉच डिजाइन है। फोन में 90Hz का रिफ्रेश रेट दिया गया है। इसमें आखों को खराब होने से बचाने के लिए ब्लू लाइट आई प्रोटेक्शन फीचर भी मिलता है। 

कैमरा की बात करें तो इसमें सिंगल कैमरा सेटअप मिलता है। इसके रियर में 13 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। फ्रंट में फोन 5 मेगापिक्सल कैमरा के साथ आता है। इसमें 4000mAh की बैटरी है। जिसके साथ में 10W चार्जिंग दी गई है। इसके ऑपरेटिंग सिस्टम की बात करें तो जेडटीई युआनहेंग 40 में आउट ऑफ द बॉक्स Android 13 ओएस देखने को मिलता है। इसके ऊपर कंपनी की ओर से MyOS13 की स्किन दी गई है। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Redmi 17C 5G की सेल आज से शुरू, 6000mAh बैटरी के साथ 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस
  2. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹15,999 से शुरू टॉप स्मार्टफोन डील्स, Galaxy A56 से Xiaomi 17 तक पर बड
  3. Kodak ने लॉन्च किया ₹12 हजार से सस्ता 40 इंच स्मार्ट TV, 65 इंच की कीमत 43 हजार से कम
  4. घर की दीवार बनेगी 120 इंच की सिनेमा स्क्रीन! भारतीय कंपनी Lumio ने लॉन्च किया Arc 7 (2026) प्रोजेक्टर
  5. OnePlus Ace 7 सीरीज में हो सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  6. Vivo S2 FE vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: 40K में कौन सा फोन रहेगा बेस्ट?
  7. भारत में महंगे प्राइस पर लॉन्च हो सकता है iQOO 16
#ताज़ा ख़बरें
  1. HMD Slate Tab 5G में मिल सकता है 15.6 इंच डिस्प्ले, 8 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा
  2. 8,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले वाला Vivo Y32 लॉन्च, 50MP कैमरा के साथ आया नया फोन
  3. IMC 2026: Jio ने पेश किए स्मार्ट ग्लासेस, UPI पेमेंट कर पाएंगे और AI देगा सवालों का जवाब
  4. Lenovo ने लॉन्च किया AI फीचर्स वाला ThinkBook 14x लैपटॉप, आपकी पसंद के मिलेंगे फीचर्स
  5. Redmi 17C 5G की सेल आज से शुरू, 6000mAh बैटरी के साथ 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस
  6. बिना इंटरनेट फोन में नहीं चलेगा Free TV? D2M चिप को लेकर सरकार ने लिया बड़ा फैसला
  7. Vivo S2 FE vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: 40K में कौन सा फोन रहेगा बेस्ट?
  8. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹15,999 से शुरू टॉप स्मार्टफोन डील्स, Galaxy A56 से Xiaomi 17 तक पर बड़ी बचत!
  9. घर की दीवार बनेगी 120 इंच की सिनेमा स्क्रीन! भारतीय कंपनी Lumio ने लॉन्च किया Arc 7 (2026) प्रोजेक्टर
  10. Amazon Great Indian Festival Sale में फ्लैगशिप धमाका! Samsung Galaxy S25 Ultra पर ₹45 हजार की बचत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.