64MP कैमरा, 8GB RAM के साथ ZTE Yuanhang 40 Pro+ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स

ZTE Yuanhang 40 Pro+ को चीन के बाहर भी मार्किट में लाया जाएगा या नहीं। अपने बाजार में डिवाइस सिंगल वैरिएंट 8GB रैम और 256GB स्टोरेज में आएगा।

64MP कैमरा, 8GB RAM के साथ ZTE Yuanhang 40 Pro+ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स

ZTE Yuanhang 40 Pro+ में 6.67-इंच का AMOLED डिस्प्ले है।

ख़ास बातें
  • Yuanhang 40 Pro+ में 6.67-इंच का AMOLED डिस्प्ले दिया गया है।
  • Yuanhang 40 Pro+ में Dimensity 810 चिपसेट मौजूद है।
  • फोन को पावर देने का काम 4,510mAh की बैटरी करती है।
विज्ञापन
पिछले हफ्ते ZTE ने कन्फर्म किया कि वो ZTE Yuanhang 40 Pro+ स्मार्टफोन को चीन में 26 अक्टूबर को लॉन्च कर देंगे। अब वो दिन आ गया है और डिवाइस को आधिकारिक कर दिया गया है। यह नया मिडरेंज 5G स्मार्टफोन है जिसमें बड़े आस्पेक्ट रेशियो वाली डिस्प्ले, Dimensity 8 सीरीज चिप और आकर्षक डिजाइन दिया गया है। 

ZTE Yuanhang 40 Pro+ स्पेसिफिकेशन्स
स्पेसिफिकेशन्स की बात की जाए तो Yuanhang 40 Pro+ में ग्लास बैक दी गई है और इसकी थिकनेस 7.6mm की है। डिवाइस में 6.67-इंच का AMOLED डिस्प्ले दिया गया है जो Full HD+ रिजोल्यूशन के साथ 2400 x 1080 पिक्सल्स, 20:9 का आस्पेक्ट रेशियो और 60Hz रिफ्रेश रेट ऑफर करता है। 

Yuanhang 40 Pro+ में Dimensity 810 चिपसेट मौजूद है। डिवाइस में 8GB रैम और 256GB की इंटरनल स्टोरेज दी गई है। फोन को पावर देने का काम 4,510mAh की बैटरी करती है जो 66W चार्जिंग सपोर्ट करती है। ZTE के अनुसार, Yuanhang 40 Pro+ मात्र 15 मिनट में 55 प्रतिशत चार्ज हो सकता है। यह चार्जिंग इसका 66W का चार्जर इस्तेमाल करने पर होगी। इसकी बड़ी बैटरी 62 घंटे तक का म्यूजिक प्लेबैक टाइम ऑफर करती है। 

इसके फ्रंट में 16MP का सेल्फी कैमरा दिया गया है। Yuanhang 40 Pro+ के रियर पर f/1.8 अपर्चर के साथ 64MP का प्राइमरी कैमरा, 5MP का मैक्रो कैमरा और 2MP का डेप्थ सेंसर मौजूद है। डिवाइस के साइड में फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया गया है। फोन MyOS 12 पर आधारित Android 12 ऑपरेटिंग सिस्टम पर रन करता है।

ZTE Yuanhang 40 Pro+ कीमत और उपलब्धता 
अभी यह साफ नहीं है कि ZTE Yuanhang 40 Pro+ को चीन के बाहर भी मार्किट में लाया जाएगा या नहीं। अपने बाजार में डिवाइस सिंगल वैरिएंट 8GB रैम और 256GB स्टोरेज में आएगा। कीमत की बात की जाए तो इस फोन की कीमत 2,198 Yuan (~$302) है और यह खरीद के लिए आज से ही उपलब्ध है।
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: ZTE Yuanhang 40 Pro, Cheapest Smartphone, China
साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. हर महीने रिचार्ज के झंझट से चाहिए छुटकारा तो Jio, Airtel और VI के प्लान देंगे 365 दिन अनलिमिटेड कॉल और इंटरनेट, जानें सभी फायदे
  2. रोबोट ने की लड़की से छेड़छाड़, पीछे से पकड़ा और किए गंदे इशारे, पुलिस ने किया जब्त, जानें मामला
  3. दिवाली पर नया टू-व्हीलर खरीदने का प्लान? 1 लाख से भी कम में मिल रहे ये 5 EV, रेंज 179 किमी तक
  4. iPhone 18 Pro vs iPhone 17 Pro: जानें Flipkart Big Billion Days Sale में किस पर मिल रहा ज्यादा डिस्काउंट
  5. Flipkart Big Billion Days Sale: 9 हजार से भी सस्ता रेफ्रिजरेटर, 5 बेस्ट ऑप्शन पर डिस्काउंट
  6. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
  7. OnePlus Ace 7 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, Google Play पर हुई लिस्टिंग
  8. अंजान नंबर से आने वाली कॉल्स में नजर आएगा KYC रजिस्टर्ड नाम, 1 नंबर से लागू होगा नियम
  9. Apple की iPhone 18 की मैन्युफैक्चरिंग शुरू करने की तैयारी, जोरदार डिमांड का अनुमान
  10. Oppo F35 5G खरीदने से पहले जानें Redmi Note 17 Pro 5G और OnePlus Nord CE 6 से कितना है बेहतर?
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »