ज़ेडटीई नूबिया ज़ेड11 में है 6 जीबी रैम और 16 मेगापिक्सल कैमरा, जानें सारी खूबियां

विज्ञापन
नैना गुप्ता, अपडेटेड: 29 जून 2016 11:01 IST
ज़ेडटीई ने अपना नया स्मार्टफोन ज़ेडटीई नूबिया ज़ेड11 आधिकारिक तौर पर लॉन्च कर दिया है। मंगलवार को चीन में आयोजित एक इवेंट में कंपनी ने अपना नया फ्लैगशिप स्मार्टफोन पेश कर दिया। नूबिया ज़ेड11 6 जुलाई से चीन में गोल्ड, ग्रे और सिल्वर कलर वेरिएंट में मिलेगा। इसके लिए चीन में रजिस्ट्रेशन शुरू हो चुके हैं। इससे पहले ज़ेड11 सीरीज में ज़ेड11 मिनी और ज़ेड11 मैक्स स्मार्टफोन आ चुके हैं।

ज़ेडटीई नूबिया ज़ेड11 के स्टैंडर्ड वेरिएंट (4 जीबी रैम/ 64 जीबी स्टोरेज) की कीमत 2,499 चीनी युआन ( करीब 25,000 रुपये) रखी गई है। वहीं 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिेएंट की कीमत 3,400 चीनी युआन (करीब 36,000 रुपये) है और यह कॉफी गोल्ड कलर में उपलब्ध होगा। इसके साथ ही नूबिया ज़ेड11 सी लिमिटेड कलेक्टर एडिशन क्रिस्टियानो रोनाल्डो एडिशन नए ओब्सिडियन गोल्ड कलर वेरिएंट में रियर पर उनके ऑटोग्राफ के साथ मिलेगा।

इस स्मार्टफोन में 5.5 इंच का (1920 x 1080 पिक्सल) रिज़ॉल्यूशन वाला फुल एचडी 2.5 डी बॉर्डरलेस डिस्प्ले दिया गया है। स्क्रीन प्रोटेक्शन के लिए कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास है। इस स्मार्टफोन में 2.15गीगाहर्ट्ज़ क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 820 64-बिट क्वाड-कोर 14एनएम प्रोसेसर है। ग्रफिक्स के लिए एड्रेनो 530 जीपीयू है।

ज़ेडटीई का यह नया फोन 4 जीबी और 6 जीबी रैम के साथ 64 जीबी व 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट में मिलेगा। माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए (200 जीबी तक) स्टोरेज को बढ़ाया जा सकता है। फोन एंड्रॉयड 6.0 मार्शमैलो पर चलेगा जिसके ऊपर नूबिया यूआई 4.0 स्किन दी गई है। यह फोन हाइब्रिड डुअल सिम सपोर्ट के साथ आता है जिसका मतलब है कि दो सिम कार्ड या एक सिम और एक माइक्रोएसडी कार्ड का विकल्प ही मिलेगा।
Advertisement

बात करें कैमरे की तो ज़ेडटीई ज़ेड11 के इस फोन में डुअल-टोन एलईडी फ्लैश, आईएमएक्स298 सेंसर, ओआईएस, पीडीएएफ, अपर्चर एफ/2.0 और 6पी लेंस के साथ 16 मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है। वहीं 5पी लेंस, अपर्चर एफ/2.4, 80-डिग्री वाइड एंगल लेंस के साथ 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। फोन को पावर देने के लिए 3000 एमएएच की बैटरी है जो क्विक चार्ज 3.0 तकनीक से लैस है।
Advertisement

फोन का डाइमेंशन 151.8×72.3×7.50 मिलीमीटर और वज़न 162 ग्राम है। नूबिया ज़ेड11 में रियर पर फिंगरप्रिंट सेंसर है। 4जी एलटीई (वीओएलटीई के साथ) के अलावा फोन में वाई-फाई 802.11 ए/बी/जी/एन/एसी, ब्लूटूथ 4.1, जीपीएस/ग्लोनास, यूएसबी टाइप-सी और एनएफसी जैसे फीचर हैं।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  3. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
#ताज़ा ख़बरें
  1. पावरबैंक ने हवाई जहाज में पकड़ ली आग! हुई इमरजेंसी लैंडिंग
  2. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹28 हजार एमआरपी का Samsung टैबलेट ₹18 हजार में! 7040mAh बैटरी
  3. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  4. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
  5. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  7. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  8. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
  9. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
  10. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.