ज़ेडटीई नूबिया ज़ेड11 मैक्स है 4000 एमएएच बैटरी, 7 जून को होगा लॉन्च

विज्ञापन
नैना गुप्ता, अपडेटेड: 23 मई 2016 17:24 IST
ज़ेडटीई अपना नया स्मार्टफोन नूबिया ज़ेड11 मैक्स लॉन्च करने के लिए पूरी तरह तैयार है। नूबिया ज़ेड11 मैक्स स्मार्टफोन पिछले महीने लॉन्च हुए नूबिया ज़ेड11 मिनी से बेहतर और प्रीमियम स्पेसिफिकेशन वाला स्मार्टफोन होगा।

कंपनी ने 7 जून को चीन में होने वाले लॉन्च इवेंट के लिए इनवाइट भेज दिए हैं। कंपनी द्वारा भेजे गए मीडिया इनवाइट में ब्रांड अंबेसडर के तौर पर मशहूर फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो को दिखाया गया है। हाल ही में इस स्मार्टफोन को चीन की सर्टिफिकेशन साइट टीना पर भी लिस्ट किया गया था।
Advertisement

याद दिला दें, ज़ेडटीई नूबिया ज़ेड11 मिनी स्मार्टफोन में एलईडी फ्लैश और एफ/2.0 अपर्चर के साथ 16 मेगापिक्सल रियर कैमरा है जो 6पी लेंस और फेज-डिटेक्शन ऑटो-फोकस (पीडीएएफ) के साथ आता है। सेल्फी के शौकीनों के लिए एफ/2.4 अपर्चर वाला 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। रियर पैनल पर दिये फिंगरप्रिंट सेंसर को फोन को अनलॉक करने के अलावा कई दूसरे काम के लिए भी इस्तेमाल किया जा सकता है। स्क्रीनशॉट लेने के लिए फिंगरप्रिंट सेंसर से कैमरे के शटरबटन का काम लिया जा सकता है।

ज़ेडटीई नूबिया ज़ेड11 मिनी में ( 1080 x1920पिक्सल) रिजॉल्यूशन वाला 5  इंच का फुल एचडी एलसीडी कैपेसिटिव टचस्क्रीन है। स्क्रीन प्रोटेक्शन के लिए 2.5डी आर्क गोरिल्ला ग्लास 3 दिया गया है। स्मार्टफोन ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 617 (एमएसएम8952) प्रोसेसर के साथ आता है। ग्राफिक्स के लिए एड्रेनो 405 जीपीयू है। फोन में 3 जीबी रैम है। 64 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज वाले इस फोन की स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 200 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , ZTE, ZTE Smartphone, ZTE Nubia Z11 Max Teaser, ZTE Nubia Z11
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Jio ने लॉन्च किया ₹10 हजार का मोबाइल रीचार्ज प्लान! 3 साल मिलेगा 2.5GB, अनलिमिटिड 5G, कॉलिंग, फ्री JioHotstar
  2. Xiaomi 18 में मिलेगी 100W फास्ट चार्जिंग के साथ 7200mAh बैटरी!
  3. Amazon Sale 2026 में ₹15,000 से सस्ते मिल रहे Poco फोन! 6300mAh बैटरी
  4. iQOO Z12 Lite होगा लॉन्च 50MP दो कैमरा, 8000mAh बैटरी के साथ!
  5. Motorola Razr Flex 27 होगा कंपनी का वाइड फोल्डेबल! मिल सकती है 12GB रैम, Snapdragon 8 Gen 5 चिप
#ताज़ा ख़बरें
  1. iPhone 13 Mini जैसे साइज में इस कंपनी ने लॉन्च किया नया फोन, 50MP कैमरा, 3500mAh बैटरी!
  2. Xiaomi 18 में मिलेगी 100W फास्ट चार्जिंग के साथ 7200mAh बैटरी!
  3. Motorola Razr Flex 27 होगा कंपनी का वाइड फोल्डेबल! मिल सकती है 12GB रैम, Snapdragon 8 Gen 5 चिप
  4. Amazon Sale 2026 में ₹15,000 से सस्ते मिल रहे Poco फोन! 6300mAh बैटरी
  5. दीपिंद्र गोयल के Temple को बता दिया 'स्कैम', छिड़ी नई बहस
  6. Realme 17 Pro लॉन्च से पहले लीक, 50MP दो कैमरा, 10,000mAh होगी बैटरी!
  7. iQOO Z12 Lite होगा लॉन्च 50MP दो कैमरा, 8000mAh बैटरी के साथ!
  8. Jio ने लॉन्च किया ₹10 हजार का मोबाइल रीचार्ज प्लान! 3 साल मिलेगा 2.5GB, अनलिमिटिड 5G, कॉलिंग, फ्री JioHotstar
  9. Flipkart सेल में 26 हजार एमआरपी वाला Mivi One फोन ₹15 हजार से सस्ता! 6000mAh बैटरी
  10. ₹35 में 2 OTT का सब्सक्रिप्शन और 1GB डेली डेटा! Vi ने लॉन्च किया नया रिचार्ज पैक
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.