ZTE Blade 20 Pro 5G और ZTE Axon 20 4G के इन खूबियों के साथ लॉन्च होने की खबर

कंपनी ने ZTE Blade 20 Pro 5G या ZTE Axon 20 4G की कीमत और उपलब्धता साझा नहीं की है। यह भी स्पष्ट नहीं है कि दोनों फोन भारतीय बाज़ार में आएंगे या नहीं।

विज्ञापन
Vineet Washington, अपडेटेड: 20 नवंबर 2020 17:18 IST
ख़ास बातें
  • ZTE ने कथित रूप से चीन में लॉन्च किए हैं ये दो फोन
  • ZTE Blade 20 Pro 5G स्नैपड्रैगन 765जी चिपसेट से है लैस
  • ZTE Axon 20 4G फोन Unisoc Tiger T618 प्रोसेसर के साथ आता है

ZTE Axon 20 4G में मौजूद है अंडर-डिस्प्ले सेल्फी कैमरा

ZTE Blade 20 Pro 5G और ZTE Axon 20 4G को कथित तौर पर चीन में लॉन्च किया गया है। ज़ेडटीई ब्लेड 20 प्रो 5जी इस महीने की शुरुआत में लॉन्च हुए Blade 20 5G का अपग्रेड मॉडल है। जैसा कि नाम से पता चलता है, ज़ेडटीई एक्सॉन 20 4जी, ZTE Axon 20 5G का 4जी वेरिएंट है, जो कंपनी के दावे अनुसार अंडर-डिस्प्ले सेल्फी कैमरा के साथ आने वाला पहला फोन है। ZTE Blade 20 Pro 5G स्नैपड्रैगन 765जी चिपसेट से लैस आता है, जबकि नॉन-प्रो वेरिएंट में मीडियाटेक डायमेंसिटी 720 चिपसेट दिया गया है।

कंपनी ने ZTE Blade 20 Pro 5G या ZTE Axon 20 4G की कीमत और उपलब्धता साझा नहीं की है। यह भी स्पष्ट नहीं है कि दोनों फोन भारतीय बाज़ार में आएंगे या नहीं।
Advertisement
 

ZTE Blade 20 Pro 5G specifications

Gizmochina की एक रिपोर्ट के अनुसार, ZTE Blade 20 Pro 5G ऑक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 765जी चिपसेट और Adreno 620 जीपीयू से लैस आता है। यह फोन 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज के साथ आता है। फोन का डिज़ाइन नॉन-प्रो वेरिएंट जैसा ही है जो कि सेल्फी कैमरा के लिए नॉच डिज़ाइन के साथ आता है। आपको फोन में पतले बेजल्स और घुमावदार डिस्प्ले मिलेगा। फोटोग्राफी के लिए फोन में क्वाड रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसका प्राइमरी कैमरा 64 मेगापिक्सल का है। वहीं, सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 20 मेगापिक्सल का कैमरा मौजूद है। साथ ही ज़ेडटीई ब्लेड 20 प्रो 5जी फोन में 4,000 एमएएच की बैटरी दी गई है।
 

ZTE Axon 20 4G specifications

GSMArena रिपोर्ट बताती है कि ज़ेडटीई एक्सॉन 20 का 4जी वेरिएंट ऑक्टा-कोर Unisoc Tiger T618 प्रोसेसर से लैस है। इस फोन में ZTE Axon 20 5G की तरह अंडर-डिस्प्ले सेल्फी कैमरा को बरकरार रखा गया है। फोन के कैमरा कॉन्फिग्रेशन भी एक जैसे ही हैं। यह फोन भी क्वाड रियर कैमरा सेटअप से लैस है, जिसका प्राइमरी कैमरा 64 मेगापिक्सल का है, 8 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा, 2 मेगापिक्सल का तीसरा कैमरा और 2 मेगापिक्सल का चौथा कैमरा मौजूद है। ज़ेडटीई एक्सॉन 20 का 4जी फोन 32 मेगापिक्सल कैमरे के साथ आता है, जिसको लेकर कहा गया है कि इसका सेंसर डिस्प्ले के अंदर छुपा है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Samsung Galaxy F70 5G भारत में लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी वाला बजट फोन!
  2. Poco X8s में मिलेगी 12GB रैम, Snapdragon 7 Gen 4 चिप!
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Poco X8s में मिलेगी 12GB रैम, Snapdragon 7 Gen 4 चिप!
  2. Samsung Galaxy F70 5G भारत में लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी वाला बजट फोन!
  3. Honor Win 2 गेमिंग में RedMagic 12 Pro+ को देगा टक्कर! 10,100mAh बैटरी वाला फोन
  4. Samsung Galaxy F70 5G का भारत में लॉन्च आज, ₹20 हजार के अंदर मिलेगा 5000mAh बैटरी वाला फोन
  5. शादी में मिला अनोखा टेक गिफ्ट, ₹ 3 लाख के करीब का तोहफा पाकर रो पड़ा दूल्हा! वीडियो वायरल
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  7. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  8. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  9. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  10. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.