ZTE Blade V7 Plus स्मार्टफोन लॉन्च, जानें सारे स्पेसिफिकेशन

ज़ेडटीई ने अपना नया स्मार्टफोन ब्लेड वी7 प्लस रूस में लॉन्च कर दिया है। ज़ेडटीई ब्लेड वी7 प्लस पिछले साल लॉन्च हुए ज़ेडटीई ब्लेड वी7 का अपग्रेडेड वेरिएंट है। ZTE Blade V7 plus प्लेटिनम ग्रे और आयन गोल्ड कलर में मिलेगा। फोन रूस और ऑस्ट्रेलिया में खरीदने के लिए उपलब्ध है।

विज्ञापन
नैना गुप्ता, अपडेटेड: 5 जुलाई 2017 11:29 IST
ख़ास बातें
  • ज़ेडटीई ब्लेड वी7 प्लस, ज़ेडटीई ब्लेड वी7 का अपग्रेडेड वेरिएंट है
  • फोन में 1.3 गीगाहर्ट्ज़ मीडियाटेक एमटी6753 प्रोसेसर है
  • फोन में रियर पर 13 मेगापिक्सल का ऑटोफोकस कैमरा है
ज़ेडटीई ने अपना नया स्मार्टफोन ब्लेड वी7 प्लस रूस में लॉन्च कर दिया है। ज़ेडटीई ब्लेड वी7 प्लस पिछले साल लॉन्च हुए ज़ेडटीई ब्लेड वी7 का अपग्रेडेड वेरिएंट है। ZTE Blade V7 plus प्लेटिनम ग्रे और आयन गोल्ड कलर में मिलेगा। फोन रूस और ऑस्ट्रेलिया में खरीदने के लिए उपलब्ध है। अभी अंतर्राष्ट्रीय बाज़ार में ब्लेड वी7 प्लस को उपलब्ध कराए जाने को लेकर कोई जानकारी नहीं मिली है।

ज़ेडटीई ब्लेड वी7 प्लस में 5.2 इंच ( 1080x1920 ) फुल एचडी डिस्प्ले है। फोन में 1.3 गीगाहर्ट्ज़ मीडियाटेक एमटी6753 प्रोसेसर है। ग्राफिक्स के लिए माली-टी720 जीपीयू है। फोन में 2 जीबी रैम है। स्टोरेज 16 जीबी है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए बढ़ाया जा सकता है। यह स्मार्टफोन हाइब्रिड सिम स्लॉट सपोर्ट करता है यानी यूज़र दो सिम कार्ड या एक सिम कार्ड और एक माइक्रोएसडा कार्ड का ही इस्तेमाल कर पाएंगे।

कैमरे की बात करें तो ब्लेड वी7 प्लस में फ्लैश और फेज़ डिटेक्शन ऑटोफोकस के साथ 13 मेगापिक्सल का ऑटोफोकस कैमरा है। सेल्फी और वीडियो चैट करने के लिए 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। फोन में रियर पर एक फिंगरप्रिंट स्कैनर भी दिया गया है जो रियर कैमरे के नीचे है।

ज़ेडटीई ब्लेड वी7 प्लस एंड्रॉयड 6.0 मार्शमैलो पर चलता है। फोन को पावर देने के लिए 2540 एमएएच की बैटरी दी गई है। कनेक्टिविटी के लिए फोन में वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन ब्लूटूथ 4.0, एलटीई, जीपीएस, ए-जीपीएस, ग्लोनास और यूएसबी जैसे फ़ीचर हैं। फोन का डाइमेंशन 146 x 72.5 x 7.95  मिलीमीटर और वज़न 136 ग्राम है। ज़ेडटीई के इस स्मार्टफोन के बारे में जानकारी को सबसे पहले रूस की वेबसाइट हेपलिक्स ने सार्वजनिक किया।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.20 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक एमटी6753वी

फ्रंट कैमरा

5-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल

रैम

2 जीबी

स्टोरेज

16 जीबी

बैटरी क्षमता

2500 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 6.0

रिज़ॉल्यूशन

1080x1920 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Redmi 17C 5G की सेल आज से शुरू, 6000mAh बैटरी के साथ 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस
  2. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹15,999 से शुरू टॉप स्मार्टफोन डील्स, Galaxy A56 से Xiaomi 17 तक पर बड
  3. Kodak ने लॉन्च किया ₹12 हजार से सस्ता 40 इंच स्मार्ट TV, 65 इंच की कीमत 43 हजार से कम
  4. घर की दीवार बनेगी 120 इंच की सिनेमा स्क्रीन! भारतीय कंपनी Lumio ने लॉन्च किया Arc 7 (2026) प्रोजेक्टर
  5. OnePlus Ace 7 सीरीज में हो सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  6. Vivo S2 FE vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: 40K में कौन सा फोन रहेगा बेस्ट?
  7. भारत में महंगे प्राइस पर लॉन्च हो सकता है iQOO 16
#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ की सेल शुरू, मिल रहा तगड़ा डिस्काउंट भी, जानें सबकुछ
  2. Red Magic 12 Pro+ में गेमिंग के लिए मिलेंगे फीचर्स, अगले सप्ताह लॉन्च
  3. Airtel फ्री दे रहा पोस्टपेड प्लान के साथ इंटरनेशनल रोमिंग, विदेशों की यात्रा पर भी ले पाएंगे डेटा-कॉल के लाभ
  4. HMD Slate Tab 5G में मिल सकता है 15.6 इंच डिस्प्ले, 8 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा
  5. 8,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले वाला Vivo Y32 लॉन्च, 50MP कैमरा के साथ आया नया फोन
  6. IMC 2026: Jio ने पेश किए स्मार्ट ग्लासेस, UPI पेमेंट कर पाएंगे और AI देगा सवालों का जवाब
  7. Lenovo ने लॉन्च किया AI फीचर्स वाला ThinkBook 14x लैपटॉप, आपकी पसंद के मिलेंगे फीचर्स
  8. Redmi 17C 5G की सेल आज से शुरू, 6000mAh बैटरी के साथ 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस
  9. बिना इंटरनेट फोन में नहीं चलेगा Free TV? D2M चिप को लेकर सरकार ने लिया बड़ा फैसला
  10. Vivo S2 FE vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: 40K में कौन सा फोन रहेगा बेस्ट?
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.