ज़ेडटीई ब्लेड डी लक्स फोन लॉन्च, इसमें है 13 मेगापिक्सल का कैमरा

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 12 जनवरी 2016 18:53 IST
ज़ेडटीई अपने ब्लेड सीरीज का नया हैंडसेट ज़ेडटीई ब्लेड डी लक्स स्मार्टफोन लॉन्च किया है। इस हैंडसेट को फिलहाल वियतनाम और सिंगापुर में उपलब्ध कराया गया है। इन दोनों देश में हैंडसेट की कीमत 11,000 रुपये के आसपास है।

ज़ेडटीई ब्लेड डी लक्स एक डुअल-सिम स्मार्टफोन है। यह आउट ऑफ बॉक्स एंड्रॉयड 5.1 लॉलीपॉप पर चलेगा। इसमें 5.5 इंच का एचडी (720x1280 पिक्सल) रिज़ॉल्यूशन डिस्प्ले है जिसके ऊपर 2.5डी कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास की कोटिंग मौजूद है। हैंडसेट में 1.2 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 410 चिपसेट के साथ 2 जीबी रैम का इस्तेमाल किया गया है। ग्राफिक्स के लिए एड्रेनो 306 जीपीयू इंटिग्रेटेड है।
Advertisement

स्मार्टफोन की इनबिल्ट स्टोरेज 16 जीबी है जिसे 64 जीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड से बढ़ाया जा सकता है। ब्लेड डी लक्स में 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है और साथ में 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा भी। 3000 एमएएच की बैटरी स्मार्टफोन को पावर देने का काम करेगी। इसमें 4जी एलटीई, वाई-फाई, ब्लूटूथ, जीपीएस और माइक्रो-यूएसबी कनेक्टिविटी फ़ीचर भी शामिल हैं।

ज़ेडटीई ने पिछले महीने चीन में अपने ब्लेड ए1 स्मार्टफोन को लॉन्च किया था। ज़ेडटीई ब्लेड डी लक्स के ज्यादातर स्पेसिफिकेशन ब्लेड ए1 से मेल खाते हैं। हालांकि, यह स्मार्टफोन 5 इंच के डिस्प्ले, 1.3 गीगाहर्ट्ज़ 64-बिट ऑक्टा-कोर मीडियाटेक एमटी6735 प्रोसेसर और 2800 एमएएच की बैटरी के साथ आता है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. HMD Vibe 2 Max बजट फोन लॉन्च होगा 108MP कैमरा, 6,000mAh बैटरी फीचर के साथ!
  2. iPhone Duo में होगी 4,800mAh से ज्यादा की बैटरी, जल्द शुरू होगी बिक्री
  3. Flipkart Sale में ₹14000 सस्ता मिल रहा Vivo का 50MP कैमरा, 9020mAh बैटरी वाला फोन
  4. Poco X8s जल्द हो सकता है लॉन्च, NBTC पर हुई लिस्टिंग
  5. Amazon Great Indian Festival Sale: सस्ता हो गया OnePlus का मिड रेंज स्मार्टफोन
  6. Redmi K100 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 6.83 इंच डिस्प्ले
#ताज़ा ख़बरें
  1. Redmi Pad 3 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 10,000mAh हो सकती है बैटरी
  2. Vivo X500 Ultra के लॉन्च की तैयारी, Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 हो सकता है चिपसेट
  3. iPhone Duo में होगी 4,800mAh से ज्यादा की बैटरी, जल्द शुरू होगी बिक्री
  4. Poco X8s जल्द हो सकता है लॉन्च, NBTC पर हुई लिस्टिंग
  5. HMD Vibe 2 Max बजट फोन लॉन्च होगा 108MP कैमरा, 6,000mAh बैटरी फीचर के साथ!
  6. Vivo S70 के नवंबर में लॉन्च की संभावना, टेलीफोटो एक्सटेंडर से मिलेगा सुपर जूम!
  7. OnePlus 16 के जल्द भारत में लॉन्च की तैयारी, 200 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  8. iQOO Neo 12 जल्द होगा लॉन्च, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  9. Jio का खास ऑफर, 35 हजार का सीधा लाभ, डेली 2GB डाटा, अनलिमिटेड कॉलिंग अलग से
  10. Flipkart Sale में ₹14000 सस्ता मिल रहा Vivo का 50MP कैमरा, 9020mAh बैटरी वाला फोन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.