ज़ेडटीई एक्सॉन 7 मिनी में है दो फ्रंट स्पीकर, जानें सारे स्पेसिफिकेशन

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 2 सितंबर 2016 10:09 IST
ख़ास बातें
  • ज़ेडटीई एक्सॉन 7 मिनी फोन एक्सॉन 7 का मिनी वेरिएंट है
  • यह यूरोप में उपलब्ध है और भारत में भी लॉन्च होगा
  • इस फोन में 5.2 इंच फुल एचडी (1080x1920 पिक्सल) डिस्प्ले है
ज़ेडटीई ने गुरुवार को आईएफए 2016 में एक्सॉन सीरीज का अपना नया स्मार्टफोन एक्सॉन 7 मिनी लॉन्च कर दिया। इस स्मार्टफोन की कीमत 300 यूरो (करीब 22,400 रुपये) है और यह इसी महीने से यूरोप व रूस में उपलब्ध होगा। इसके अलावा इस स्मार्टफोन के भारत, ऑस्ट्रेलिया, जापान और सऊदी अरब पहुंचने की बात कही गई है। अमेरिका में इसकी कीमत 400 डॉलर (करीब 26,700 रुपये) होगी और यह प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध है। यह गोल्ड व ग्रे कलर वेरिएंट में मिलेगा।

डुअल सिम सपोर्ट वाला ज़ेडटीई एक्सॉन 7 मिनी एंड्रॉयड 6.0.1 मार्शमैलो पर चलता है। इस फोन में 5.2 इंच फुल एचडी (1080x1920 पिक्सल) एमोलेड डिस्प्ले है जो कि इसके नाम 'मिनी' के हिसाब से ठीक नहीं है। मई में लॉन्च हुए ज़ेडटीई एक्सॉन 7 में 5.5 इंच क्वाडएचडी (1440x2560 पिक्सल) एमोलेड डिस्पेले था। अपने पिछले फोन की तरह ही एक्सॉन 7 मिनी में भी एक डुअल फ्रंट स्पीकर दिया गया है। डिस्प्ले के नीचे डुअल माइक्रोफोन है। इस फोन में एक 24-बिट/केएचज़ेड ऑडियो प्रोसेसर डॉल्बी एटमॉस टेक्नोलॉजी से लैस आता है। इसके अलावा हाई-फाई ऑडियो आउटपुट और रिकॉर्डिंग भी है।
Advertisement

ज़ेडटीई ने एक्सॉन 7 की तरह ही एक्सॉन 7 मिनी में एल्युमिनियम यूनिबॉडी डिज़ाइन दिया है। रियर पैनल पर एक फिंगरप्रिंट सेंसर है। एक्सॉन 7 मिनी 3 जीबी रैम/ 32 जीबी स्टोरेज व 4 जीबी रैम/ 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट में उपलब्ध होगा। फोन में स्नैपड्रैगन 617 प्रोसेसर है।

इस फोन में 16 मेगापिक्सल रियर कैमरा है जो अपर्चर एफ/1.9 और पीडीएएफ व एलईडी फ्लैश के साथ आता है। फ्रंट कैमरा 8 मेगापिक्सल है और अपर्चर एफ/2.2 से लैस है। स्टोरेज को बढ़ाने के लिए 256 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड सपोर्ट मिलेगा। यह फोन हाइब्रिड डुअल-सिम सपोर्ट के साथ आता है।
Advertisement

कनेक्टिविटी के लिए ज़ेडटीई एक्सॉन 7 मिनी 4जी के अलावा वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन,, ब्लूटूथ वी4.1, जीपीएस/ए-जीपीएस, एनएफसी, एक 3.5 एमएम ऑडियो जैक और एक यूएसबी टाइप-सी पोर्ट सपोर्ट करता है। फोन में 2705 एमएएच की बैटरी है। डाइमेंशन 147.5x71x7.8 मिलीमीटर और वज़न 153 ग्राम है। इसके अलावा इस फोन में एक्सेलेरोमीटर, जायरोस्कोप, डिजिटल कंपास और एक प्रॉक्सिमिटी सेंसर भी दिया गया है।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.20 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 617

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

16-मेगापिक्सल

रैम

3 जीबी

स्टोरेज

32 जीबी

बैटरी क्षमता

2705 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 6.0.1

रिज़ॉल्यूशन

1080x1920 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , ZTE, Mobiles, Android, IFA, IFA 2016

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
  2. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh ब
  4. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
#ताज़ा ख़बरें
  1. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  2. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  3. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
  4. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
  5. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  6. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  7. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  8. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
  9. Samsung Galaxy F70 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  10. iPhone Duo के लिए भारत में शुरू हुए प्री-ऑर्डर, जानें प्राइस, ऑफर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.