DSLR जैसी तकनीक वाला कैमरा अब स्मार्टफोन में मिलेगा, ZTE Axon 40 Ultra जल्द होगा लॉन्च

कीमत की बात की जाए तो चीन में ZTE Axon 40 Ultra की शुरुआती कीमत लगभग 5,000 युआन यानी कि भारतीय करेंसी के हिसाब से लगभग 57,915 रुपये हो सकती है।

विज्ञापन
साजन चौहान, अपडेटेड: 28 अप्रैल 2022 17:20 IST
ख़ास बातें
  • ZTE चीन में 9 मई को ZTE Axon 40 Ultra को पेश करने जा रही है।
  • ZTE Axon 40 Ultra के रियर में तीन 64 मेगापिक्सेल कैमरा होंगे।
  • Axon 40 Ultra फोन स्नैपड्रैगन 8 Gen 1 चिपसेट पर बेस्ड फ्लैगशिप फोन होगा।

ZTE Axon 40 Ultra में तीन 64 मेगापिक्सल के कैमरे दिए जाएंगे।

स्मार्टफोन निर्माता कंपनी ZTE चीन में 9 मई को ZTE Axon 40 Ultra को पेश करने जा रही है। ऐसी संभावना है कि कंपनी की इस लेटेस्ट लाइनअप में कम से कम दो मॉडल आ सकते हैं, जिसमें Axon 40 और Axon 40 Ultra शामिल हैं। आज स्मार्टफोन निर्माता कंपनी ने अपने फोन के रियर कैमरा के बारे में जानकारी दी है। आइए इन स्मार्टफोन के बारे में विस्तार से जानते हैं कि इनमें क्या कुछ खास दिया जा सकता है।
 

शानदार कैमरा


कंपनी ने आज कंफर्म किया है कि ZTE Axon 40 Ultra के रियर में तीन 64 मेगापिक्सेल कैमरा होंगे। सेटअप में एक कस्टम-मेड 64 मेगापिक्सेल का पहला मैन कैमरा, एक कस्टम-मेड 64 मेगापिक्सेल अल्ट्रावाइड स्नैपर और 4 मेगापिक्सेल पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा दिया जा सकता है। तीनों कैमरे 8K वीडियो कैप्चर करने की क्षमता रखते हैं। यानी कि आप फोन से ही डीएसएलआर क्वालिटी वाली वीडियो ले सकते हैं। टिप्सटर WHY LAB ने साफ किया है कि कैमरा सेटअप में OIS सपोर्ट के साथ Sony IMX787 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है। इसके साथ Sony IMX787 का 64 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड कैमरा, और OIS सपोर्ट वाला 64 मेगापिक्सल का OmniVision OV64GB पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा दिया गया है।

प्रोसेसर की बात करें तो Axon 40 Ultra फोन स्नैपड्रैगन 8 Gen 1 चिपसेट पर बेस्ड फ्लैगशिप फोन होगा। कंपनी ने यह भी खुलासा किया कि फोन काफी कर्व्ड ऐज्स वाले OLED पैनल से लैस है। इसके अलावा इसमें सेल्फी लेने के लिए एक अंडर-डिस्प्ले कैमरा दिया गया होगा। सेल्फी के लिए इसमें 44 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया जाएगा। 
 

ZTE Axon 40 Ultra के स्पेसिफिकेशन


आपको बता दें कि Axon 40 Ultra की लॉन्च में अभी कुछ दिन बचे हैं। ऐसी उम्मीद की जा रही है कि कंपनी आने वाले दिनों में जल्द ही इससे संबंधित ज्यादा जानकारी प्रदान करेगी। ऑपरेटिंग सिस्टम की बात करें तो यह फोन Android 12 पर बेस्ड MiFavor UI के लेटेस्ट वर्जन पर काम कर सकता है। स्टोरेज की बात करें तो इसमें 16GB तक LPDDR5 RAM और 512GB तक UFS 3.1 स्टोरेज दी जा सकती है। बैटरी बैकअप की बात की जाए तो इस स्मार्टफोन में 65W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5000mAh की बैटरी आने की संभावना है।
 

ZTE Axon 40 Ultra की कीमत


कीमत की बात की जाए तो चीन में ZTE Axon 40 Ultra की शुरुआती कीमत लगभग 5,000 युआन यानी कि भारतीय करेंसी के हिसाब से लगभग 57,915 रुपये हो सकती है।
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Poco M8 Power 5G सेल भारत में शुरू, खरीदें 3000 रुपये डिस्काउंट के साथ, 8000mAh बैटरी
  2. Vivo V80 Lite 5G के जल्द लॉन्च की तैयारी, Google Play पर लिस्टिंग 
#ताज़ा ख़बरें
  1. Poco M8 Power 5G सेल भारत में शुरू, खरीदें 3000 रुपये डिस्काउंट के साथ, 8000mAh बैटरी
  2. Amazon Great Freedom Sale: 32 इंच स्मार्ट टीवी पर बंपर डिस्काउंट, ₹10000 से भी कम है कीमत
  3. स्टूडेंट्स और प्रोफेशनल्स के लिए Huawei ने भारत में लॉन्च किए 2 नए टैबलेट, जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन्स
  4. Skullcandy के लेटेस्ट वायरलैस हेडफोन Bose साउंड, ANC फीचर के साथ लॉन्च, जानें कीमत
  5. Vu Glo Mini-LED TV भारत में लॉन्च: 65-इंच तक साइज और गेमिंग फीचर्स, कीमत ₹42 हजार से शुरू
  6. Moto Pad 70 Groove Sale: 9 स्पीकर सिस्टम वाले टैबलेट की सेल शुरू, ऐसे मिलेगा ₹4 हजार का डिस्काउंट
  7. इन चाइनीज ब्रांड्स का Wi-Fi Router यूज करते हो तो सावधान! रिसर्च में हुआ खतरनाक खुलासा
  8. Jio, Airtel यूजर्स को 5G के लिए देने होंगे ज्यादा पैसे? क्या है 5G नेटवर्क स्लाइसिंग, कैसे होगी लागू, TRAI ने पेश किए सुझाव
  9. HP OmniPad 12 टैबलेट 13MP कैमरा, Snapdragon 6 Gen 3 के साथ लॉन्च, कितनी है कीमत
  10. Amazon Great Freedom Sale में ₹30000 में आने वाले टैबलेट पर बंपर डील
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.